नकली शराब बनाने वाले गिरोह के 7 सदस्यों पर गैंगस्टर:ललितपुर में 2 गिरफ्तार, गैंग लीडर सागर जेल में बंद

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lalitpur
  • Lalitpur Fake Liquor Gang Arrest | Ravi Lakhera Gangster Act Case

नकली शराब बनाने वाले गिरोह के 7 सदस्यों पर गैंगस्टर:ललितपुर में 2 गिरफ्तार, गैंग लीडर सागर जेल में बंदकुंदन पाल | ललितपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले गिरोह के सात सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली सदर पुलिस ने शुक्रवार को गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद शनिवार शाम करीब 6 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की कार्रवाई पांच महीने पहले 4 मई को सामने आए नकली शराब के गिरोह के मामले के आधार पर की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में बानपुर के खिरिया छतारा निवासी मोना राजा उर्फ राजप्रताप पुत्र धीरज सिंह और गंगापुरम कॉलोनी निवासी अंकित विश्वकर्मा पुत्र मनीष शामिल हैं। दोनों को गैंगस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

गैंग लीडर सागर जेल में बंद

पुलिस के अनुसार, गिरोह का कथित गैंग लीडर रवि लखैरा पुत्र सुरेश लखैरा है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के महेबा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में ललितपुर की गंगापुरम कॉलोनी में रहता है। रवि मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के मामले में सागर जेल में बंद है। गिरोह का एक अन्य सदस्य पुष्पेंद्र ठाकुर पिछले करीब चार महीने से ललितपुर जेल में बंद है।

इन सात पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई

कोतवाली सदर पुलिस ने रवि लखैरा, अंकित विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, चंद्रेश लोधी उर्फ विक्की, पुष्पेंद्र ठाकुर, शिवानी लखैरा पत्नी रवि लखैरा और मोना राजा उर्फ राजप्रताप के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि गिरोह नकली शराब बनाने और उससे जुड़े अवैध कारोबार में शामिल था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ में फूड वैली हुआ बंद:गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने से संचालन पर रोक , LDA ने चस्पा किया नोटिस , फूड लवर्स मायूस होके लौटे

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Food Valley Closed Due To Rising Gomti River Level | LDA Notice लखनऊ में फूड वैली हुआ बंद:गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने…

    छात्राओं ने फूलों से बनाई 108 मीटर की भव्य रंगोली:गाजियाबाद नगर निगम सेवा संकल्प अभियान के तहत कर रहा कार्यक्रमों का आयोजन

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghaziabad Ghaziabad Nagar Nigam Seva Sankalp Abhiyan | Rangoli Event Photos छात्राओं ने फूलों से बनाई 108 मीटर की भव्य रंगोली:गाजियाबाद नगर निगम सेवा संकल्प…

    You Missed

    Toledo vs Ball State Prediction, Picks & Odds | 03 Oct 2026

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 0 views
    Toledo vs Ball State Prediction, Picks & Odds | 03 Oct 2026

    नकली शराब बनाने वाले गिरोह के 7 सदस्यों पर गैंगस्टर:ललितपुर में 2 गिरफ्तार, गैंग लीडर सागर जेल में बंद

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 1 views
    नकली शराब बनाने वाले गिरोह के 7 सदस्यों पर गैंगस्टर:ललितपुर में 2 गिरफ्तार, गैंग लीडर सागर जेल में बंद

    No. 25 Tigers Set for 115th Annual Homecoming Game vs. No. 8 Florida

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    No. 25 Tigers Set for 115th Annual Homecoming Game vs. No. 8 Florida

    लखनऊ में फूड वैली हुआ बंद:गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने से संचालन पर रोक , LDA ने चस्पा किया नोटिस , फूड लवर्स मायूस होके लौटे

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 3 views
    लखनऊ में फूड वैली हुआ बंद:गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने से संचालन पर रोक , LDA ने चस्पा किया नोटिस , फूड लवर्स मायूस होके लौटे

    Croatia vs England: UEFA Nations League stats & head-to-head