हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, महिलाएं बच्चों संग धरने पर:ललितपुर में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, 20 से अधिक महिलाएं शामिल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lalitpur
  • Lalitpur Murder Protest Continues | Women Demand Accused Arrest

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग, महिलाएं बच्चों संग धरने पर:ललितपुर में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, 20 से अधिक महिलाएं शामिलकुंदन पाल | ललितपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर के करगन गांव में रामअवतार यादव की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन दूसरे दिन बुधवार को भी धरने पर बैठे हैं। 20 से अधिक महिलाएं बच्चों के साथ कड़ी धूप में प्रदर्शन कर रही हैं। उनका कहना है कि जब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे धरना समाप्त नहीं करेंगी।

परिजनों ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 की रात रामअवतार यादव एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। आरोप है कि करगन गांव के पास नाले के निकट कुछ लोगों ने उन पर डंडों और सरियों से हमला कर दिया। हमले में रामअवतार गंभीर रूप से घायल हो गए और हमलावर उन्हें मरणासन्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

अगले दिन रामअवतार घायल अवस्था में मिले। उन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर झांसी और बाद में ग्वालियर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां 24 अप्रैल को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के पिता सरवर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं। परिजनों का आरोप है कि फरार आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। वे गवाहों को प्रभावित करने और साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना में कुछ अन्य अज्ञात लोग भी शामिल थे। पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    Hindi News Entertainment Bollywood Royal Opera House Mumbai Anniversary | Lata Mangeshkar Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के…

    You Missed

    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    How to watch Virginia Tech football at Clemson

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    How to watch Virginia Tech football at Clemson

    आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 9 views
    आजमगढ़ रोडवेज पर बस के लिए परेशान हो रहे अभ्यर्थी:कमरे पर सोने के लिए गए RM, अभ्यर्थी बोले कैसे पहुंचेंगे परीक्षा केंद्र, सता रहा है डर