ललितपुर में युवक का शव सड़क पर मिला:मां ने हत्या का आरोप लगाया, सीढ़ियों पर खून के धब्बे मिले

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lalitpur
  • Lalitpur Youth Murder | Mom Accuses, Blood Stains On Stairs

ललितपुर में युवक का शव सड़क पर मिला:मां ने हत्या का आरोप लगाया, सीढ़ियों पर खून के धब्बे मिलेकुंदन पाल | ललितपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर कोतवाली सदर क्षेत्र में गुरुनानक मार्केट के सामने सड़क पर एक युवक का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां ने एक युवक पर हत्या कर शव सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है।

मृतक की पहचान मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 25 वर्षीय राजकुमार पंथ उर्फ छन्नू पुत्र दिनेश पंथ के रूप में हुई। शनिवार रात करीब 9 बजे वर्णी कॉलेज के पीछे, गुरुनानक मार्केट के सामने जिम के पास सड़क पर उसका शव नग्न और लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर और माथे पर चोट के निशान थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक, सीओ सिटी सुनील भारद्वाज और शहर कोतवाल अनुराग अवस्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मृतक की मां राधा देवी ने गुरुनानक धर्मशाला के सामने रहने वाले एक युवक पर अपने बेटे को घर ले जाकर हत्या करने और फिर शव को सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक के मकान की तीसरी मंजिल की सीढ़ियों से नीचे तक खून के धब्बे भी पाए गए हैं।

राजकुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जौनपुर में रोडवेज चालकों का अब अल्कोहल टेस्ट:नशे में ड्राइविंग रोकने के लिए नया नियम लागू

    Hindi News Local Uttar pradesh Jaunpur Jaunpur Roadways Bus Drivers Alcohol Test Rule | Road Safety Update जौनपुर में रोडवेज चालकों का अब अल्कोहल टेस्ट:नशे में ड्राइविंग रोकने के लिए…

    हरियाणा के सिंगर बोले- एथेनॉल वाले VIDEO पर धमकियां मिलीं:बिल दिखाकर कहा- डिफेंडर सच में खराब हुई, मैं कोई प्रोपेगेंडा नहीं फैला रहा

    Hindi News Local Haryana Ambala Resham Singh Anmol Defender Controversy | Singer Shows Bill & Statement हरियाणा के सिंगर बोले- एथेनॉल वाले VIDEO पर धमकियां मिलीं:बिल दिखाकर कहा- डिफेंडर सच…

    You Missed

    Toronto Tempo shopping future first-round pick ahead of WNBA trade deadline

    • By dp
    • July 29, 2026
    • 0 views
    Toronto Tempo shopping future first-round pick ahead of WNBA trade deadline

    जौनपुर में रोडवेज चालकों का अब अल्कोहल टेस्ट:नशे में ड्राइविंग रोकने के लिए नया नियम लागू

    • By dp
    • July 29, 2026
    • 0 views
    जौनपुर में रोडवेज चालकों का अब अल्कोहल टेस्ट:नशे में ड्राइविंग रोकने के लिए नया नियम लागू

    Bodycam shows Tony Romo arguing with officer before refusing breath test during DUI arrest

    • By dp
    • July 29, 2026
    • 1 views
    Bodycam shows Tony Romo arguing with officer before refusing breath test during DUI arrest

    हरियाणा के सिंगर बोले- एथेनॉल वाले VIDEO पर धमकियां मिलीं:बिल दिखाकर कहा- डिफेंडर सच में खराब हुई, मैं कोई प्रोपेगेंडा नहीं फैला रहा

    • By dp
    • July 29, 2026
    • 3 views
    हरियाणा के सिंगर बोले- एथेनॉल वाले VIDEO पर धमकियां मिलीं:बिल दिखाकर कहा- डिफेंडर सच में खराब हुई, मैं कोई प्रोपेगेंडा नहीं फैला रहा

    Arizona Diamondbacks vs. Pittsburgh Pirates: Brandon Pfaadt vs. Bubba Chandler

    • By dp
    • July 29, 2026
    • 3 views
    Arizona Diamondbacks vs. Pittsburgh Pirates: Brandon Pfaadt vs. Bubba Chandler

    शाहरुख फिल्मों के बारे में नहीं सोचते थे:रेणुका शहाणे बोलीं- टीवी के बड़े स्टार थे, उन्हें देखने हजारों की भीड़ जुटती थी

    • By dp
    • July 29, 2026
    • 4 views
    शाहरुख फिल्मों के बारे में नहीं सोचते थे:रेणुका शहाणे बोलीं- टीवी के बड़े स्टार थे, उन्हें देखने हजारों की भीड़ जुटती थी