सील हुए कोचिंग संचालकों ने एलडीए में लगाई गुहार,:बोले- दोबारा जांच कराएं, मानक पूरे हैं तो खोलें सील

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Coaching Centers Seal | Re inspection Safety Standards Demand

सील हुए कोचिंग संचालकों ने एलडीए में लगाई गुहार,:बोले- दोबारा जांच कराएं, मानक पूरे हैं तो खोलें सीललखनऊ27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में अलीगंज अग्निकांड के बाद अग्नि और विद्युत सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर चल रही कार्रवाई के बीच सोमवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) मुख्यालय में अलग नजारा देखने को मिला। सील किए गए कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के स

.

कानपुर रोड सेक्टर-बी स्थित पीडब्ल्यू डिफेंस कोचिंग संस्थान के संचालक विकास सिंह ने हेल्प डेस्क पर आवेदन देते हुए दावा किया कि जिस एमवी टावर में उनका संस्थान संचालित हो रहा है, वहां अग्निशमन और विद्युत सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त निकास द्वार, फायर सेफ्टी उपकरण समेत आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद हैं। ऐसे में संयुक्त टीम मौके पर निरीक्षण करे और मानक पूरे मिलने पर सील हटाई जाए।

अलीगंज अग्निकांड के बाद एलडीए ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले कई कोचिंग सेंटरों, नर्सिंग होम और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की थी। अब प्रभावित संचालकों को अपनी बात रखने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने का अवसर देने के लिए प्राधिकरण ने विशेष हेल्प डेस्क शुरू की है।

हेल्प डेस्क के पहले ही दिन 24 संचालकों ने आवेदन और शपथ पत्र जमा किए। इनमें सबसे अधिक जोन-2 से 14 आवेदन, जोन-1 से 6, जोन-6 से 3 और जोन-5 से 1 आवेदन प्राप्त हुआ। जबकि जोन-3, 4 और 7 से कोई आवेदन नहीं आया।

एलडीए अधिकारियों के मुताबिक, प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें संबंधित जोनल अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद एलडीए, अग्निशमन विभाग और विद्युत सुरक्षा निदेशालय की संयुक्त टीम 24 से 72 घंटे के भीतर मौके पर निरीक्षण करेगी। यदि जांच में सभी सुरक्षा मानक पूरे मिलते हैं तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए सील खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।

अलीगंज अग्निकांड के बाद राजधानी में सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती जारी है। ऐसे में अब निगाहें संयुक्त निरीक्षण पर टिकी हैं कि कितने संस्थान तय मानकों पर खरे उतरते हैं और कितनों को अभी सुरक्षा व्यवस्थाओं में सुधार करना होगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया में सम्मान मिला, भावुक हुईं रानी मुखर्जी:प्रतिष्ठित ला यूनिवर्सिटी से सर्वोच्च सम्मान मिला; शाहरुख के बाद सम्मान पाने वालीं दूसरी भारतीय एक्टर

Hindi News Entertainment Bollywood Rani Mukerji Honored With Honorary Doctorate In Australia | IFFM 2026 ऑस्ट्रेलिया में सम्मान मिला, भावुक हुईं रानी मुखर्जी:प्रतिष्ठित ला यूनिवर्सिटी से सर्वोच्च सम्मान मिला; शाहरुख…

ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में एनुअल कॉन्सर्ट:दो दिन चला संगीत, नृत्य और नाटक का शानदार आयोजन

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow La Martiniere Girls College Lucknow Annual Concert | Music Dance Drama ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में एनुअल कॉन्सर्ट:दो दिन चला संगीत, नृत्य और नाटक…

You Missed

Kelly Ripa admits everyday habit led to painful gum surgery

  • By dp
  • August 14, 2026
  • 2 views
Kelly Ripa admits everyday habit led to painful gum surgery

ऑस्ट्रेलिया में सम्मान मिला, भावुक हुईं रानी मुखर्जी:प्रतिष्ठित ला यूनिवर्सिटी से सर्वोच्च सम्मान मिला; शाहरुख के बाद सम्मान पाने वालीं दूसरी भारतीय एक्टर

  • By dp
  • August 14, 2026
  • 2 views
ऑस्ट्रेलिया में सम्मान मिला, भावुक हुईं रानी मुखर्जी:प्रतिष्ठित ला यूनिवर्सिटी से सर्वोच्च सम्मान मिला; शाहरुख के बाद सम्मान पाने वालीं दूसरी भारतीय एक्टर

Wife of US soldier is removed from deportation flight and released from federal immigration custody

  • By dp
  • August 14, 2026
  • 4 views
Wife of US soldier is removed from deportation flight and released from federal immigration custody

ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में एनुअल कॉन्सर्ट:दो दिन चला संगीत, नृत्य और नाटक का शानदार आयोजन

  • By dp
  • August 14, 2026
  • 4 views
ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में एनुअल कॉन्सर्ट:दो दिन चला संगीत, नृत्य और नाटक का शानदार आयोजन

Fortnite Sprite Spree Week Schedule: All Sprite Hours Start Times

  • By dp
  • August 14, 2026
  • 5 views
Fortnite Sprite Spree Week Schedule: All Sprite Hours Start Times

डीएम के औचक निरीक्षण में स्कूल की खुली पोल:बच्चे घर से बर्तन लाकर खा रहे मिड-डे मील, हैंडवॉश-साबुन भी नहीं मिला

  • By dp
  • August 14, 2026
  • 5 views
डीएम के औचक निरीक्षण में स्कूल की खुली पोल:बच्चे घर से बर्तन लाकर खा रहे मिड-डे मील, हैंडवॉश-साबुन भी नहीं मिला