- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow NHM Protest | Thousands NHM Staff Demand Regularization At Eco Garden
लखनऊ में NHM कर्मियों का बड़ा प्रदर्शन:रेगुलराइजेशन समेत तमाम मांगों को लेकर इको गार्डन में धरना, 75 जिलों से हजारों कर्मी पहुंचेलखनऊ3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लखनऊ में NHM कर्मियों का गुरुवार को इको गार्डन को बड़ा प्रदर्शन हुआ।
लखनऊ में इको गार्डन में गुरुवार को प्रदेश के 75 जिलों से आए NHM कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। NHM संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले हुए प्रदर्शन में हजारों कर्मी शामिल हुए। कर्मियों ने रेगुलराइजेशन, समान कार्य-समान वेतन, आउटसोर्स कर्मियों को NHM म
.
प्रदर्शन में ANM, स्टाफ नर्स, LT, फार्मासिस्ट, डॉक्टर, CHO, एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ समेत कई संवर्गों के कर्मी शामिल रहे। कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से संविदा पर काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिया गया।
28 साल से संविदा पर काम, फिर भी नियमित नहीं
संघर्ष समिति की प्रदेश संयोजिका सुनैना अरोड़ा ने कहा कि कर्मचारी 28 साल तक संविदा पर काम करते हुए अपना जीवन खपा चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर 28 साल तक लगातार काम करने वाला कर्मचारी भी नियमितीकरण के योग्य नहीं है तो सरकार के हिसाब से नियमितीकरण की परिभाषा क्या है?
उन्होंने कहा कि संविदा और आउटसोर्सिंग की व्यवस्था कर्मचारियों की कमर तोड़ रही है। कर्मचारी कम वेतन में अपनी जान जोखिम में डालकर स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न कार्यक्रमों में काम कर रहे हैं। कोविड के दौरान भी संविदा कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सेवाएं दीं। अरोड़ा ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी NHM कर्मियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link


