लखनऊ में चाकू घोंपकर बुजुर्ग की हत्या:आक्रोशित परिजन ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग, अंतिम यात्रा पर मौजूद रही पुलिस फोर्स

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Elderly Murder Case | Angry Family Demands Arrest & Justice

लखनऊ में चाकू घोंपकर बुजुर्ग की हत्या:आक्रोशित परिजन ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग, अंतिम यात्रा पर मौजूद रही पुलिस फोर्सलखनऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग की मड़ियांव थाने के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। रविवार को आक्रोशित परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकले तो भारी पुलिस बल मौजूद रहे। करीब दो थाने की पुलिस फोर्स और पीएसी मौजूद रही। परिजनों ने शव रख कर विरोध ज

.

ठेले वाले से हुआ बवाल

पोता संकल्प अपने बाबा मगन बिहारी मिश्रा को बाइक पर बैठाकर बिल जमा करने जा रहा था। तभी रॉन्ग साइड से ठेला वाला सामने आ गया। पोते ने जैसे ही उसे कहा कि इधर कहां चले आ रहे हो? इतना सुनते ही ठेला वाला गुस्सा गया। उसने चाकू से पोते पर हमला कर दिया।

बाइक पर पीछे बैठे बाबा पोते को बचाने उतर आए। ठेले वाला पोते को छोड़कर बाबा पर ही चाकू से वार करने लगा। उसने बुजुर्ग के पेट और सीने पर पूरी ताकत से 5 बार चाकू मारे, जिससे बुजुर्ग के मांस के लोथड़े तक बाहर आ गए। उनकी मौके पर ही गिरकर मौत हो गई। वारदात मड़ियांव थाने के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक बजे की है।

16 साल पहले नगर निगम से रिटायर हुए थे बुजुर्ग

भरतनगर के रहने वाले मगन बिहारी तिवारी करीब 2010 में नगर निगम से रिटायर हुए थे। वह आरआर विभाग में सुपरवाइजर थे। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे वह पोते संकल्प के साथ बिजली का बिल जमा करने पावर हाउस जा रहे थे। मड़ियांव थाने के सामने तिपहिया ठेले से आ रहे कबाड़ी को संकल्प ने टोक दिया।

संकल्प ने कबाड़ी से पूछा कि उल्टी दिशा में क्यों आ रहे, दिखाई नहीं देता। इतना सुनते ही वो गुस्सा गया। ठेले से चाकू उठाकर संकल्प पर हमला कर दिया। मगन बिहारी बाइक से उतरकर पोते को बचाने आए तो कबाड़ी ने उनके पेट और सीने पर चाकू मारने लगा। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच कबाड़ी वहां से भाग निकला।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- राजकुमार उर्फ मलाई ने हत्या की

मड़ियांव पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजकुमार उर्फ मलाई (40) ने दोनों बाबा-पोते को चाकू से मारा। वह इस समय केशवनगर में मार्कंडेय धर्मशाला के आसपास रहता है। वह मोहल्लों में कबाड़ खरीदता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कबाड़ी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

मृतक का बेटा भी नगर निगम में सुपरवाइजर

मगन बिहारी के बेटे प्रदीप तिवारी भी नगर निगम के जोन-2 में सुपरवाइजर हैं। उन्होंने बताया- मैं ऑफिस में था, तभी मां कॉल ने कॉल करके बताया कि पापा की तबीयत खराब है। हाईवे अस्पताल आ जाओ। मौके पर पहुंचकर पता चला कि किसी ने पापा को चाकू मारा है। वह मेरे बेटे के साथ बिजली का बिल जमा करने निकले थे।

बुजुर्ग के परिवार में पत्नी माया तिवारी, बेटा प्रदीप तिवारी, बहू पुष्पा और 3 पोते-पोतियां हैं। घटना के समय सबसे बड़ा पोता संकल्प तिवारी साथ में था, जो अभी इंटर में पढ़ रहा है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलते ही बड़ी बेटी पूनम भी अस्पताल पहुंची। वहां पिता का शव देख फूट-फूट कर रोने लगी।

ADCP नॉर्थ नवीन कुमार सिंह ने बताया-

मगन बिहारी तिवारी और उनके पोते संकल्प तिवारी से सड़क पर एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। उसी ने दोनों को चाकू से मारा, जिसके बाद दोनों घायलों को केजीएमयू ले जाया गया। वहां बुजुर्ग की मौत हो गई। पोते का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति पहचान आसपास के लोगों ने बताई है। पुलिस उसे तलाश रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:7-8 राउंड फायर किए, गेट पर लगीं गोलियां; सिद्धू को जान से मारने की मिली थी धमकी

Hindi News Local Punjab Barnala Punjabi Singer Gulab Sidhu House Firing | Barnala Attack CCTV Footage BREAKINGपंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:7-8 राउंड फायर किए, गेट पर लगीं गोलियां; सिद्धू…

थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस

Hindi News Entertainment Bollywood Thalapathy Vijay & Trisha Krishnan Visit Silverstone | Ajith Kumar Race थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे…

You Missed

Visitors asked to stay away from Kauai during Hurricane Lowell recovery

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 2 views
Visitors asked to stay away from Kauai during Hurricane Lowell recovery

लखनऊ में चाकू घोंपकर बुजुर्ग की हत्या:आक्रोशित परिजन ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग, अंतिम यात्रा पर मौजूद रही पुलिस फोर्स

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 2 views
लखनऊ में चाकू घोंपकर बुजुर्ग की हत्या:आक्रोशित परिजन ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग, अंतिम यात्रा पर मौजूद रही पुलिस फोर्स

¡Oscar Perea puso el segundo a favor!

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 4 views
¡Oscar Perea puso el segundo a favor!

पंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:7-8 राउंड फायर किए, गेट पर लगीं गोलियां; सिद्धू को जान से मारने की मिली थी धमकी

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 4 views
पंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:7-8 राउंड फायर किए, गेट पर लगीं गोलियां; सिद्धू को जान से मारने की मिली थी धमकी

Wendy Williams’ Producer Says Daytime TV Lacks Her Unique Irreverence