लखनऊ अग्निकांड की जांच के लिए SIT गठित:7 दिन में देगी रिपोर्ट, अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़ मौके पर पहुंचे सीएम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Fire Probe | CM Yogi Orders SIT, 7 Day Report

लखनऊ अग्निकांड की जांच के लिए SIT गठित:7 दिन में देगी रिपोर्ट, अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़ मौके पर पहुंचे सीएमलखनऊ14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अलीगंज में आग लगने से 15 लोगों की मौत के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। हादसे की जांच के लिए 2 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम को 7 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपने का निर्देश दिया है। SIT में धर्मार

.सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर पहुंचे योगी

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर सीधे लखनऊ पहुंचे। सबसे पहले घटनास्थल पर गए और जली हुई बिल्डिंग का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली और राहत-बचाव कार्य की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने बगल के भवन की छत पर जाकर भी आग से प्रभावित बिल्डिंग की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हादसे की जांच तेजी से की जाए और लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को घटना और राहत-बचाव कार्य की जानकारी दी।अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को घटना और राहत-बचाव कार्य की जानकारी दी।

घायलों से मिले योगी आदित्यनाथ

घटनास्थल के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे केजीएमयू पहुंचे। यहां भर्ती घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवारों के साथ खड़ी है। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू में भर्ती लोगों का हालचाल पूछा।सीएम योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू में भर्ती लोगों का हालचाल पूछा।

मृतकों के परिवारों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। घायल लोगों के इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया। सीएम के दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विस के अधिकारी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू में उपचार के लिए ले जाए गए बच्चों से बातचीत की। उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।सीएम योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू में उपचार के लिए ले जाए गए बच्चों से बातचीत की। उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।

सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक की

मुख्यमंत्री ने देर रात उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। बैठक में उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। SIT अब बिल्डिंग में सुरक्षा व्यवस्था, फायर सिस्टम, अनुमति और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी।

टीम सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद प्रशासन, पुलिस, फायर विभाग और राहत टीमों की भूमिका की भी समीक्षा की जा रही है। सरकार ने साफ किया है कि जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आजमगढ़ में हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास:2013 में हुई थी घटना, 7 गवाहों ने दी मामले में गवाही

Hindi News Local Uttar pradesh Azamgarh Azamgarh Murder Case | Husband Sentenced To Life Imprisonment आजमगढ़ में हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास:2013 में हुई थी घटना, 7 गवाहों…

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

Hindi News Entertainment Bollywood Bollywood Lalbaugcha Raja Darshan Photos; Sanjay Dutt Kartik Aaryan | Rajpal Yadav लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक…

You Missed

GOP Senator Ahead of Midterms: Furry Airline Pilots Are ‘Terrifying’

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 2 views
GOP Senator Ahead of Midterms: Furry Airline Pilots Are ‘Terrifying’

आजमगढ़ में हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास:2013 में हुई थी घटना, 7 गवाहों ने दी मामले में गवाही

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 2 views
आजमगढ़ में हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास:2013 में हुई थी घटना, 7 गवाहों ने दी मामले में गवाही

Robert Moreno’s First Friendlies: South Korea vs Ecuador, Uruguay, Venezuela, and Uzbekistan Preview | Tavern of the Taeguk Warriors

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 5 views
Robert Moreno’s First Friendlies: South Korea vs Ecuador, Uruguay, Venezuela, and Uzbekistan Preview | Tavern of the Taeguk Warriors

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 4 views
लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

Troye Sivan on His Bold New Album, Touring with Charli XCX and Casting Nicole Kidman

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 4 views
Troye Sivan on His Bold New Album, Touring with Charli XCX and Casting Nicole Kidman

बाराबंकी में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार:512 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ मो. नदीम उर्फ राजू पकड़ा गया, पार्टनर संग करता था तस्करी

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 4 views
बाराबंकी में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार:512 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ मो. नदीम उर्फ राजू पकड़ा गया, पार्टनर संग करता था तस्करी