चारबाग दोस्त को छोड़ने निकला युवक गंभीर हालत में मिला:पिता बोले- सड़क हादसा नहीं, हत्या के प्रयास की आशंका

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Attempt To Murder Case | Father Suspects Foul Play In Son Injury

चारबाग दोस्त को छोड़ने निकला युवक गंभीर हालत में मिला:पिता बोले- सड़क हादसा नहीं, हत्या के प्रयास की आशंकालखनऊ1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी एक युवक चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोस्त को छोड़ने के लिए घर से निकला था। कुछ घंटे बाद वह गोमतीनगर में एक कोठी के बाहर मरणासन्न हालत में पड़ा मिला। युवक के पिता ने इसे सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए गैर इ

.

एलडीए कॉलोनी निवासी अशोक कुमार अवस्थी ने बताया कि उनका बेटा प्रखर अवस्थी बिजनौर स्थित चड्ढा हाउस के मालिक कमल संस की कंपनी में काम करता है। पांच जुलाई की रात करीब 10 बजे प्रखर ने दोस्त को चारबाग रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कहकर घर से निकला था।

रात करीब एक बजे कंपनी की ओर से मिले मोबाइल नंबर से अशोक के पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को 108 एंबुलेंस चालक नीरज बताते हुए कहा कि प्रखर गोमतीनगर में मिठाई वाले चौराहे के पास स्थित चड्ढा हाउस के सामने गंभीर हालत में पड़ा मिला है और उसे लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही अशोक पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्रखर की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के बाद 24 जुलाई को उन्होंने गोमतीनगर थाने में शिकायत दी।

अशोक का आरोप है कि उनके बेटे के साथ सड़क हादसा नहीं हुआ। यदि दुर्घटना होती तो उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त होती या उस पर खरोंच के निशान मिलते, जबकि बाइक पूरी तरह सही हालत में थी। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर बेटे की गैर इरादतन हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।

गोमतीनगर इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लोहिया अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर से प्रखर की मेडिकल रिपोर्ट मंगाई गई थी। रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) की पुष्टि हुई है। घटना वाले दिन की कॉल डिटेल भी खंगाली गई, जिसमें फिलहाल कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

Hindi News Entertainment Bollywood Mumin Chen Praises Aamir Khan Movies | Taiwan Film Festival New Delhi ताइवान के राजदूत ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे…

You Missed

A new study gives us a clearer picture on how many people have been deported

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 2 views

  • 3 views
ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

Israel begins demolitions in West Bank city after two soldiers killed in shooting attack | CNN

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 7 views

Zendaya Sets ‘Dune 3’ Oscar Campaign for Best Actress in Category Shake-Up (EXCLUSIVE)

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
Zendaya Sets ‘Dune 3’ Oscar Campaign for Best Actress in Category Shake-Up (EXCLUSIVE)

बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने संयुक्त रूप से जीता पहला स्थान

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने संयुक्त रूप से जीता पहला स्थान