- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Accident | Gosaiganj Tractor Trolley Overturns Killing Four Workers
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार मजदूरों की मौत:गोसाईंगंज में तड़के हुआ हादसा, ईंट लादकर जा रहे थेलखनऊ1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लखनऊ के गंगागंज में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुल्तानपुर हाईवे रोड पर करीब 4:45 बजे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे चार लोग दब गए। सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस, फायर सर्विस और NHAI की टीम मौके
.
NHAI की क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाकर चारों को बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी गोसाईंगंज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में एक व्यक्ति को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई।
तीनों बाराबंकी के रहने वाले थे
पुलिस के मुताबिक, मृतकों में पीतांबर रावत बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के अचकाकामऊ स्थित देशराज के आरबीएफ ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था। बाकी तीन लोग ईंट लादने और उतारने का काम करते थे। हादसे में बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के इलिचपुर मजरे पडरांवा निवासी संदीप रावत (25), पीतांबर रावत (35), पवन रावत (25) और सरायनदर निवासी बलराम रावत की मौत हुई है।
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटवा दिया गया। इसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो गया। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




