लखनऊ हाईकोर्ट ने रद्द की पेट्रोल पंप डीलरशिप:कहा- संदेह या आशंका पर कठोर कार्रवाई नहीं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow High Court Ruling | Petrol Pump Dealership Cancellation Verdict

लखनऊ हाईकोर्ट ने रद्द की पेट्रोल पंप डीलरशिप:कहा- संदेह या आशंका पर कठोर कार्रवाई नहींYogesh Somvanshi | लखनऊ10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी पेट्रोल पंप की डीलरशिप केवल संदेह या अनुमान के आधार पर समाप्त नहीं की जा सकती। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यदि तेल कंपनी डीलरशिप रद्द करती है, तो उसे ठोस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह साबित करना होगा कि ईंधन वितरण मशीन में छेड़छाड़ हुई थी और उसके लिए संबंधित डीलर जिम्मेदार था।

न्यायमूर्ति इरशाद अली ने यह आदेश बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डीलर सरदार बलदेव सिंह एंड कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया।

न्यायालय ने कहा कि मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइंस के तहत डीलरशिप समाप्त करना एक गंभीर दंडात्मक कार्रवाई है। इसलिए, ऐसी कार्रवाई केवल विश्वसनीय तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही की जा सकती है। यदि आरोप केवल संदेह, अनुमान या परिस्थितिजन्य तथ्यों पर आधारित हों, तो डीलरशिप समाप्त करने का निर्णय कानून की कसौटी पर खरा नहीं उतर सकता।

इन्हीं आधारों पर हाईकोर्ट ने 4 जुलाई 2017 को पारित डीलरशिप समाप्ति के आदेश और 15 मई 2018 के अपीलीय आदेश को निरस्त कर दिया। न्यायालय ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को छह सप्ताह के भीतर डीलरशिप बहाल करने तथा याचिकाकर्ता को सभी परिणामी लाभ देने का भी निर्देश दिया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Dandiya Night 2026 | Babuganj Event Mosamganj Ramlila Asra Foundation लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा…

    गोरखपुर में सजी 'JCI नवरंग' की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया में जमा रंग, झांकी ने मोहा मन

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur JCI Navrang Garba Night | Nikhil Sahu Bhajan Video Update गोरखपुर में सजी ‘JCI नवरंग’ की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया…

    You Missed

    Notice of Privacy

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 0 views
    Notice of Privacy

    लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 0 views
    लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

    Orange to Face UConn in Exhibition Game at Mohegan Sun – Syracuse University Athletics

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 5 views
    Orange to Face UConn in Exhibition Game at Mohegan Sun – Syracuse University Athletics

    गोरखपुर में सजी 'JCI नवरंग' की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया में जमा रंग, झांकी ने मोहा मन

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 5 views
    गोरखपुर में सजी 'JCI नवरंग' की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया में जमा रंग, झांकी ने मोहा मन

    “You want to play for Morocco?”: Getafe defender provokes Yamal with shocking words | Goal.com India

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 6 views
    “You want to play for Morocco?”: Getafe defender provokes Yamal with shocking words | Goal.com India

    धर्म की आज़ादी यह नहीं की कोई जमीन मांग लें:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा ऐसा नहीं ईसाई समुदाय कुछ भी मांगे

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 6 views
    धर्म की आज़ादी यह नहीं की कोई जमीन मांग लें:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा ऐसा नहीं ईसाई समुदाय कुछ भी मांगे