- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Kanpur Expressway Roadways Bus Service | Evening Schedule Update
कानपुर एक्सप्रेसवे पर शाम को भी दौड़ेंगी रोडवेज बसें:यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक सप्ताह में शुरू होगी अतिरिक्त सेवालखनऊ2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कानपुर के लिए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से रोडवेज बसों का संचालन अब शाम को भी किया जाएगा। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। शाम की बस सेवा करीब एक सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।
.
13 जुलाई को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद रोडवेज ने इस मार्ग से बस संचालन की योजना तैयार की थी। सर्वे के बाद आलमबाग टर्मिनल से एक्सप्रेसवे के रास्ते कानपुर के लिए बसें चलाने का निर्णय लिया गया। एक्सप्रेसवे पर टोल अधिक होने के कारण इन बसों का किराया 152 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि नेशनल हाईवे के रास्ते चलने वाली बसों का किराया 137 रुपये है।
सुबह सेवा शुरू हुई, कम यात्री मिलने पर बंद करनी पड़ी
शुरुआत में आलमबाग टर्मिनल से सुबह दो बसें चलाई गईं, लेकिन यात्रियों की संख्या कम रहने के कारण कुछ समय बाद इनका संचालन रोक दिया गया। इसके बाद दोपहर में दो जोड़ी बसें शुरू की गईं। इन बसों को यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
अब इसी मांग को देखते हुए शाम के समय भी बसें चलाने की तैयारी है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की संख्या बढ़ने पर आगे बसों की संख्या में और इजाफा किया जा सकता है।
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और मांग को देखते हुए कानपुर एक्सप्रेसवे के रास्ते बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




