खुन-खुन जी कॉलेज में सावन उत्सव:'परंपरा के संग' थीम पर सजा परिसर; मेहंदी, लोकनृत्य, लोकगीत और सेल्फी कॉर्नर मुख्य आकर्षण रहे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Sawan Utsav At Khun Khun Ji Girls College Lucknow | Cultural Fest Photos

खुन-खुन जी कॉलेज में सावन उत्सव:‘परंपरा के संग’ थीम पर सजा परिसर; मेहंदी, लोकनृत्य, लोकगीत और सेल्फी कॉर्नर मुख्य आकर्षण रहेअतुल कुमार सिंह | लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के खुन-खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक क्लब ‘कलायनम्’ के सहयोग से सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष उत्सव की थीम ‘सावन के रंग-परंपरा के संग’ रखी गई थी। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति के माध्यम से सावन की खुशियों का अनुभव किया।

इस उत्सव में ग्रीन ड्रेस प्रतियोगिता, सावन स्पेशल मेहंदी, लोकनृत्य, लोकगीत, सावन थीम पोस्टर और सेल्फी कॉर्नर मुख्य आकर्षण रहे। हरे परिधानों में सजी छात्राओं ने कॉलेज परिसर में सावन की हरियाली और उमंग का माहौल बना दिया।

लोक संस्कृति की सुंदर झलक पेश की

लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने भारतीय लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। मेहंदी और पोस्टर प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक झूले, हरियाली और सावन की विशेष सजावट से पूरा कॉलेज परिसर उत्सवमय दिखाई दिया। बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा दीपिका ने ‘मिस सावन क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में एमए द्वितीय वर्ष की अंजलि मौर्या ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की आरिफा ने द्वितीय और बीकॉम द्वितीय वर्ष की कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की प्रियंका प्रथम रहीं, जबकि बीए द्वितीय वर्ष की महक गुप्ता और सोनम गुप्ता क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि डॉ. शगुन रोहतगी ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।

छात्राओं को लोक परंपराओं से जोड़ते हैं

मुख्य अतिथि डॉ. शगुन रोहतगी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ये कार्यक्रम छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं।

प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने परंपराओं को आधुनिक संदर्भों के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शगुन रोहतगी और प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव का समापन सावन की परंपराओं, संस्कृति और उल्लास को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षिकाओं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Loader Driver Murder Case | Family Accuses Illegal Mining Mafia हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप…

    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    Hindi News Entertainment Bollywood Katrina Kaif Statement On Post Delivery Trolling | Bollywood News ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद…

    You Missed

    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views
    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 4 views
    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views
    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views
    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग