अब पार्किंग सिर्फ नक्शे में नहीं चलेगी:गारंटी राशि जमा किए बिना नहीं पास होगा नक्शा, उसी पैसे से बनेगी नई पार्किंग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow LDA Parking Rules: Commercial Building Map Approval Mandatory

अब पार्किंग सिर्फ नक्शे में नहीं चलेगी:गारंटी राशि जमा किए बिना नहीं पास होगा नक्शा, उसी पैसे से बनेगी नई पार्किंगलखनऊ1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में कमर्शियल भवनों के बेसमेंट में पार्किंग की जगह दुकान, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चलाने पर अब सख्ती होगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने नई व्यवस्था लागू करते हुए तय किया है कि अब कमर्शियल भवन का नक्शा पास कराने से पहले भवन स्वा

.

एलडीए अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई राशि का उपयोग शहर में नई पार्किंग सुविधाएं विकसित करने में किया जाएगा। प्राधिकरण अब तक इस मद में करीब आठ करोड़ रुपये गारंटी के रूप में जमा करा चुका है।

अभियान में खुली बेसमेंट के दुरुपयोग की पोल

हाल में हुए व्यापक जांच अभियान के दौरान कई कमर्शियल भवनों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अलीगंज स्थित केंद्रीय भवन के पास एक कॉम्प्लेक्स और सेक्टर-के स्थित पप्पू स्टोर वाली बिल्डिंग समेत कई स्थानों पर बेसमेंट को नक्शे में पार्किंग दिखाकर स्वीकृति ली गई थी, लेकिन वहां रेस्टोरेंट, होटल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित मिलीं।

इन्हीं मामलों को देखते हुए एलडीए ने नियमों को और सख्त कर दिया है ताकि पार्किंग की जगह का व्यावसायिक उपयोग रोका जा सके।

150 भवन सील, शमन का दिया गया मौका

एलडीए के प्रवर्तन अभियान में अब तक शहर के करीब 150 भवन सील किए जा चुके हैं। जांच में कई भवनों के बेसमेंट में रेस्टोरेंट, किचन, लॉन्ड्री, दुकानें और बैंक्वेट हॉल संचालित पाए गए।

प्राधिकरण ने ऐसे भवन स्वामियों को शमन (रेगुलराइजेशन) का अवसर भी दिया है। यदि वे नियमानुसार नक्शा स्वीकृत कराकर पार्किंग विकसित कर लेते हैं तो राहत मिल सकती है, अन्यथा अवैध निर्माण और कब्जे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

क्या बोले एलडीए वीसी

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कहा कि पार्किंग का गलत उपयोग करने वाले भवन स्वामियों की गारंटी राशि जब्त की जाएगी। साथ ही भवन निर्माण उपविधियों के तहत अवैध कब्जा भी हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब्त धनराशि से शहर में नई पार्किंग विकसित की जाएगी। गोमतीनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में पांच मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी भी की जा रही है।

एलडीए का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से शहर में पार्किंग की समस्या कम होगी, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और बेसमेंट के गलत उपयोग से होने वाली आग जैसी दुर्घटनाओं का खतरा भी घटेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

उत्तराखंड आएंगे विराट-अनुष्का:CM धामी ने चारधाम यात्रा का न्योता दिया; विंटर टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर जैसा होगा स्टार कपल का दौरा

Hindi News Local Uttarakhand Dehradun Uttarakhand Winter Tourism | CM Dhami Invites Virat Kohli & Anushka Sharma उत्तराखंड आएंगे विराट-अनुष्का:CM धामी ने चारधाम यात्रा का न्योता दिया; विंटर टूरिज्म के…

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर चाहते हैं कि विराट-अनुष्का फिल्म देखें:सहवाग की फिल्म की तारीफ करने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी इमोशनल हुए

Hindi News Entertainment Bollywood Virender Sehwag Praises Hanuman Ansh Movie | Director Vishal Emotional ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर चाहते हैं कि विराट-अनुष्का फिल्म देखें:सहवाग की फिल्म की तारीफ करने पर…

You Missed

Cargo ship with 10 crew sinks off Turkey coast — authorities

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 1 views
Cargo ship with 10 crew sinks off Turkey coast — authorities

उत्तराखंड आएंगे विराट-अनुष्का:CM धामी ने चारधाम यात्रा का न्योता दिया; विंटर टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर जैसा होगा स्टार कपल का दौरा

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 0 views
उत्तराखंड आएंगे विराट-अनुष्का:CM धामी ने चारधाम यात्रा का न्योता दिया; विंटर टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर जैसा होगा स्टार कपल का दौरा

We’re lifting our price targets on 2 stocks that have shaken off AI disruption concerns

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 3 views
We’re lifting our price targets on 2 stocks that have shaken off AI disruption concerns

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर चाहते हैं कि विराट-अनुष्का फिल्म देखें:सहवाग की फिल्म की तारीफ करने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी इमोशनल हुए

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 4 views
‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर चाहते हैं कि विराट-अनुष्का फिल्म देखें:सहवाग की फिल्म की तारीफ करने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी इमोशनल हुए

Powerful storm that led to tornado warning sweeps through The Woodlands

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 3 views
Powerful storm that led to tornado warning sweeps through The Woodlands

गोरखपुर में शुक्रवार को 3 घंटे ठप रहेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 11 बजे से आपूर्ति बाधित रहेगी

  • By dp
  • September 3, 2026
  • 3 views
गोरखपुर में शुक्रवार को 3 घंटे ठप रहेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 11 बजे से आपूर्ति बाधित रहेगी