लखनऊ के विभिन्न इलाकों में बिजली संकट:दुबग्गा में 8 घंटे से बिजली गुल रही , बंथरा में फीडर बंद होने से 25 गांवों में रहा संकट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Power Crisis: Dubagga & Banthara Electricity Outage Updates

लखनऊ के विभिन्न इलाकों में बिजली संकट:दुबग्गा में 8 घंटे से बिजली गुल रही , बंथरा में फीडर बंद होने से 25 गांवों में रहा संकटलखनऊ17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में रविवार को बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई। कहीं ट्रांसफार्मर खराब होने तो कहीं फीडर में ब्रेकडाउन के कारण घंटों बिजली गुल रही। लौलाई गांव के आसपास की सोसाइटियों में करीब 250 घरों की बिजली शनिवार रात 10 बजे से

.

बिजली कटौती के बाद पानी को तरसे

भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने पर लोगों ने हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई। समाधान नहीं होने पर उपभोक्ता लौलाई उपकेंद्र पहुंच गए। रात करीब 11 बजे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी। लेकिन लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। स्थानीय राहुल और समीर ने बताया कि बिजली नहीं आने से सबसे ज्यादा परेशानी पानी की हुई। सबमर्सिबल पंप नहीं चल सके और दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पाया।

फीडरों में ब्रेकडाउन से लोग परेशान

गुडंबा क्षेत्र में तेज बारिश के कारण कई फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।आरसीएम उपकेंद्र से जुड़े 11 KV बालाजी फीडर पर सुबह 8:00 बजे आपूर्ति बाधित हुई, जिससे करीब 1 हजार की आबादी प्रभावित हुई। जीपीआरए उपकेंद्र के गायत्रीपुरम फीडर में सुबह 5:30 बजे ब्रेकडाउन हुआ। करीब तीन घंटे बाद 8:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। न्यू कैंपस उपकेंद्र से जुड़े अस्ति फीडर की बिजली सुबह 5:30 बजे बंद हुई। बारिश के बीच फॉल्ट तलाशने में कर्मचारियों को परेशानी हुई। करीब 6 घंटे लग गए लगभग 11:30 बजे बिजली आपूर्ति चालू हो सकी।

बंथरा फीडर बंद 25 गांवों में संकट

सरोजनीनगर क्षेत्र में बंथरा फीडर की बिजली आपूर्ति रविवार सुबह करीब 8 बजे ठप हो गई। लगभग 5 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। आपूर्ति बाधित होने से उमेद खेड़ा, लाला खेड़ा ,बंथरा कस्बा, हमीरपुर, अंबरपुर समेत 25 गांवों के हजारों उपभोक्ता प्रभावित हुए। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों को परेशान के दिया।

दुबग्गा में 8 घंटे से बिजली गुल रही

दुबग्गा क्षेत्र में बारिश के बाद दुबग्गा ओल्ड, सरोसा भरोसा , काकोरी, शकुंतला, एफसीआई, बसंत कुंज,और कबीरनगर समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई इलाकों में 8 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं आई। लगातार बिजली कटौती से घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए और घरेलू कामकाज प्रभावित रहा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

अजय देवगन की 'दृश्यम-3' की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली; एडवांस में बिके 4.77 लाख टिकट

Hindi News Entertainment Bollywood Ajay Devgn Drishyam 3 Copyright Controversy; Madras HC | Advance Bookings अजय देवगन की ‘दृश्यम-3’ की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने…

भुवन बोले- प्यार में किसी भी हद तक जाऊंगा:सोनम ने कहा- दुपहिया में पेपर लीक का मुद्दा महज संयोग, शिवानी ने अंधविश्वास को चुनौती दी

Hindi News Entertainment Bollywood Dupahiya Season 2 Web Series | Bhuvan Arora Shivani Raghuvanshi Interview भुवन बोले- प्यार में किसी भी हद तक जाऊंगा:सोनम ने कहा- दुपहिया में पेपर लीक…

You Missed

Social Security claiming ages may soon get new names. What retirees need to know

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 1 views
Social Security claiming ages may soon get new names. What retirees need to know

अजय देवगन की 'दृश्यम-3' की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली; एडवांस में बिके 4.77 लाख टिकट

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 1 views
अजय देवगन की 'दृश्यम-3' की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली; एडवांस में बिके 4.77 लाख टिकट

Trump says Secret Service wants him to ‘take down’ Oval Office

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 5 views
Trump says Secret Service wants him to ‘take down’ Oval Office

भुवन बोले- प्यार में किसी भी हद तक जाऊंगा:सोनम ने कहा- दुपहिया में पेपर लीक का मुद्दा महज संयोग, शिवानी ने अंधविश्वास को चुनौती दी

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 5 views
भुवन बोले- प्यार में किसी भी हद तक जाऊंगा:सोनम ने कहा- दुपहिया में पेपर लीक का मुद्दा महज संयोग, शिवानी ने अंधविश्वास को चुनौती दी

Northern California placed under a heat advisory Saturday and Sunday

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 7 views
Northern California placed under a heat advisory Saturday and Sunday

प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस:कोर्ट ने 10 साल बाद एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को किया डिस्चार्ज, सुसाइड के लिए उकसाने का ट्रायल खत्म

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 5 views
प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस:कोर्ट ने 10 साल बाद एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को किया डिस्चार्ज, सुसाइड के लिए उकसाने का ट्रायल खत्म