लखनऊ की रामलीला में शबरी मिलन, लंका दहन का मंचन:भक्ति, भाव और रोमांच का संगम, दर्शक देर रात तक डूबे रहे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Ramlila | Shabari Milan And Lanka Dahan Performance Highlights

लखनऊ की रामलीला में शबरी मिलन, लंका दहन का मंचन:भक्ति, भाव और रोमांच का संगम, दर्शक देर रात तक डूबे रहेलखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के महानगर में चल रही श्रीरामलीला में रविवार को भक्ति, भाव और रोमांच का संगम देखने को मिला। सजीव अभिनय के जरिए रामचरितमानस के प्रमुख प्रसंग मंच पर उतरे तो पंडाल में बैठे दर्शक देर रात तक लीला में डूबे रहे।लीला की शुरुआत मां काली की आरती से हुई।

.

रविवार की लीला का सबसे भावुक प्रसंग शबरी मिलन रहा। वर्षों से प्रभु श्रीराम की प्रतीक्षा कर रही शबरी की निश्छल भक्ति और भगवान राम की कृपा का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो गए। मंच पर मानस की चौपाइयों के सस्वर पाठ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कह कथा भगति कै गाई। निज पद राजत सबहि जनाई॥शबरी का मार्मिक किरदार वयोवृद्ध कलाकार हेमा जोशी ने निभाया। हनुमान की भूमिका रामलीला के निदेशक महेंद्र पन्त ने निभाई।

राम-विलाप से बालि उद्धार तक मंचन

इसके बाद राम-विलाप के मर्मस्पर्शी प्रसंग ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। हनुमान जी का भगवान राम से मिलन, राम-सुग्रीव मैत्री और बालि-सुग्रीव युद्ध का मंचन किया। भगवान श्रीराम द्वारा बालि के उद्धार का प्रसंग भी प्रभावशाली रहा।

मैं रामदूत कपि हनुमाना से लंका दहन

लीला आगे बढ़ी तो सीता की खोज का प्रसंग आया। हनुमान जी अशोक वाटिका पहुंचे और माता सीता को भगवान राम का संदेश दिया। अपना परिचय देते हुए कहा- मैं रामदूत कपि हनुमाना।इसके बाद उन्होंने सीता जी को भगवान राम की अंगूठी सौंपी।

हनुमान-रावण संवाद के बाद हनुमान जी ने लंका में अपना पराक्रम दिखाया। पूंछ में आग लगाए जाने के बाद उन्होंने लंका में चारों ओर हाहाकार मचा दिया। लंका दहन का भव्य मंचन होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर समिति के संरक्षक संजय श्रीवास्तव, महासचिव हेम पन्त, मृत्युंजय पांडे, आनंद सिंह और नीरद लोहानी शामिल हुए।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

बरेली में ‘त्वमेव माता’ कार्यक्रम:प्रियंका ग्वाल, सात्विक मिश्रा और उनके विद्यार्थियों ने गाए भजन, गीत और गजल

Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Twamev Mata Program Bareilly | Priyanka Gwal Satvik Mishra Music Event बरेली में ‘त्वमेव माता’ कार्यक्रम:प्रियंका ग्वाल, सात्विक मिश्रा और उनके विद्यार्थियों ने गाए…

भक्तों की लगती थी भीड़, गंगा कटान से गिरा वायरल-आश्रम:माघ मेला में होता था विशाल भंडारा, दूर-दूर से आते हैं भक्त, 60 घंटे से शिष्य का नहीं मिला सुराग

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Magh Mela Ashram Collapse | Missing Disciple Rescue Update भक्तों की लगती थी भीड़, गंगा कटान से गिरा वायरल-आश्रम:माघ मेला में होता था…

You Missed

‘I will not comment on his anatomy’: Ohio Republicans buzz about Trump’s analysis of a senator’s body | CNN Politics

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
‘I will not comment on his anatomy’: Ohio Republicans buzz about Trump’s analysis of a senator’s body | CNN Politics

लखनऊ की रामलीला में शबरी मिलन, लंका दहन का मंचन:भक्ति, भाव और रोमांच का संगम, दर्शक देर रात तक डूबे रहे

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
लखनऊ की रामलीला में शबरी मिलन, लंका दहन का मंचन:भक्ति, भाव और रोमांच का संगम, दर्शक देर रात तक डूबे रहे

Jamie Lee Curtis to receive inaugural Rob and Michele Reiner Champion for Change Award

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
Jamie Lee Curtis to receive inaugural Rob and Michele Reiner Champion for Change Award

बरेली में ‘त्वमेव माता’ कार्यक्रम:प्रियंका ग्वाल, सात्विक मिश्रा और उनके विद्यार्थियों ने गाए भजन, गीत और गजल

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
बरेली में ‘त्वमेव माता’ कार्यक्रम:प्रियंका ग्वाल, सात्विक मिश्रा और उनके विद्यार्थियों ने गाए भजन, गीत और गजल

Is CeeDee Lamb Playing Today? Update on Cowboys WR Injury

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 7 views