लखनऊ से त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Special Trains | Raksha Bandhan Janmashtami Ganesh Chaturthi

लखनऊ से त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधालखनऊ21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। रक्षा बंधन, कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के साथ ही लंबी दूरी के यात्रियों को भी राहत देने के लिए कई ट्

.

लखनऊ से बांद्रा के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए एक और बड़ी सुविधा की घोषणा की है। 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन अब नियमित ट्रेन संख्या 15085/15086 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।

यह ट्रेन 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से और 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। इससे लखनऊ के यात्रियों को मुंबई जाने के लिए भी एक अतिरिक्त साप्ताहिक विकल्प मिलेगा।

ऐशबाग और बादशाह नगर पर भी स्टॉपेज

15085 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। ट्रेन बादशाह नगर दोपहर 1:13 बजे पहुंचेगी और वहां से 1:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद ऐशबाग स्टेशन पर दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी और 2:10 बजे रवाना होगी।

इसके बाद ट्रेन कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली होते हुए शुक्रवार के अगले दिन शाम 5:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

मुंबई से लौटते समय रात में ऐशबाग पहुंचेगी ट्रेन

वापसी में 15086 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस हर शनिवार रात 9:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी और आगरा फोर्ट होते हुए ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन तीसरे दिन रात 12:58 बजे ऐशबाग पहुंचेगी और 1:03 बजे रवाना होगी। इसके बाद बादशाह नगर रात 1:21 बजे पहुंचकर गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

कासगंज-मथुरा के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे 05307/05308 कासगंज-मथुरा कैंट अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 27, 28 और 29 अगस्त के साथ ही 3, 4, 5, 14, 15, 17, 18 और 19 सितंबर 2026 को चलेगी। इस तरह ट्रेन कुल 11 फेरे लगाएगी।

सुबह कासगंज से चलेगी, दोपहर में मथुरा पहुंचेगी

05307 कासगंज-मथुरा कैंट स्पेशल सुबह 9:50 बजे कासगंज से रवाना होगी। यह मारहरा, अगसौली, सिकंदराराव, रति का नगला, हाथरस रोड, मेंडू, हाथरस सिटी, मुरसान, सोनाई और राया होते हुए दोपहर 12:15 बजे मथुरा कैंट पहुंचेगी।

वापसी में 05308 मथुरा कैंट-कासगंज स्पेशल शाम 5 बजे मथुरा कैंट से रवाना होगी और राया, सोनाई, मुरसान, हाथरस सिटी, मेंडू, हाथरस रोड, रति का नगला, सिकंदराराव, अगसौली और मारहरा होते हुए रात 7:50 बजे कासगंज पहुंचेगी।

14 कोच की होगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी/कुर्सीयान और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। ट्रेन अनारक्षित होगी, जिससे त्योहारों के दौरान अचानक यात्रा करने वाले यात्रियों को भी विकल्प मिल सकेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गोविंदा-सुनीता के विवाद के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा:सुनीता का सपोर्ट करते हुए बोलीं- वो अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

Hindi News Entertainment Bollywood Govinda Sunita Ahuja Divorce Controversy; Kashmera Shah | Bollywood News गोविंदा-सुनीता के विवाद के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा:सुनीता का सपोर्ट करते हुए बोलीं- वो अपनी बात…

गोरखपुर से पहली बार मुंबई तक चलेगी अमृत भारत:हफ्ते में 1 दिन रवाना होगी; आधुनिक सुविधा से रहेगी लैस

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Mumbai Amrit Bharat Express Launch | Weekly Train Schedule गोरखपुर से पहली बार मुंबई तक चलेगी अमृत भारत:हफ्ते में 1 दिन रवाना होगी;…

You Missed

Jude Bellingham,Takefusa Kubo

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 0 views
Jude Bellingham,Takefusa Kubo

लखनऊ से त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 1 views
लखनऊ से त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

Ahead of Okta Earnings, Here’s What Barchart Data Says Comes Next for OKTA Stock

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 3 views
Ahead of Okta Earnings, Here’s What Barchart Data Says Comes Next for OKTA Stock

गोविंदा-सुनीता के विवाद के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा:सुनीता का सपोर्ट करते हुए बोलीं- वो अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 3 views
गोविंदा-सुनीता के विवाद के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा:सुनीता का सपोर्ट करते हुए बोलीं- वो अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

İsmail Kartal’dan Lyon maçı öncesi TFF’ye tepki: ‘Kabul edilmedi, mağdur olduk’

  • 4 views
गोरखपुर से पहली बार मुंबई तक चलेगी अमृत भारत:हफ्ते में 1 दिन रवाना होगी; आधुनिक सुविधा से रहेगी लैस