लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर 45 मिनट तक सिटी बजाई, प्रदर्शनकारी बोले – नियुक्ति मिलेगी या अर्थी उठेगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Teacher Recruitment Protest | Education Minister Sandeep Singh Residence Controversy

लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर 45 मिनट तक सिटी बजाई, प्रदर्शनकारी बोले – नियुक्ति मिलेगी या अर्थी उठेगीलखनऊ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थी जमीन पर लेट गए और सिर पर ‘आरक्षण घोटाला’ लिखी टोपी पहनकर सीटी बजाते हुए नारेबाजी की। करीब 45 मिनट तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों में धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जबरन हटाने और बदसलूकी का आरोप लगाया। अभ्यर्थी 2018 की भर्ती में आरक्षण का लाभ देने और 5% छूट के आधार पर संशोधित चयन सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं।

संदीप सिंह के आवास के बाहर बैठे प्रदर्शनकारीसंदीप सिंह के आवास के बाहर बैठे प्रदर्शनकारीसिटी बजाकर , पोस्टर दिखाकर प्रदर्शन करते हुएसिटी बजाकर , पोस्टर दिखाकर प्रदर्शन करते हुए

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने ‘ऐसी क्या मजबूरी है-आरक्षण की चोरी है’ और ‘पिछड़ा आयोग ने माना है-आरक्षण घोटाला है’ जैसे नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन में दिव्यांग अभ्यर्थी भी शामिल थे।

इशिता पाल ने कहा 2 बच्चियों को छोड़कर आते है प्रदर्शन मेंइशिता पाल ने कहा 2 बच्चियों को छोड़कर आते है प्रदर्शन में

8 साल से नौकरी का इंतजार

सीतापुर से आए आशुतोष वर्मा ने कहा कि हम पिछले 8 साल से नौकरी के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती में बड़े स्तर पर आरक्षण घोटाला हुआ है। राज्य और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी आरक्षण में गड़बड़ी की बात मानते हुए नियमों का पालन करने का आदेश दिया है। हमारी मांग है कि आयोग के आदेशों का पालन किया जाए। वर्ष 2018 में भर्ती निकली थी, तभी हमने फॉर्म भरा था। इसके बाद से आज तक नौकरी की उम्मीद में 8 साल से सिर्फ चप्पल घिस रहे हैं।

2018 में निकली थी भर्ती

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, वर्ष 2018 में 68,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी। इसमें दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 5% की छूट का प्रावधान था। आरोप है कि इन चारों श्रेणियों के अभ्यर्थियों को इसका लाभ नहीं मिला और सामान्य अभ्यर्थियों के साथ ही परिणाम जारी कर दिया गया।

2 बच्चियों को छोड़कर प्रदर्शन में आई

प्रदर्शन में शामिल इशिता पाल ने बताया कि 8 साल से धक्के खा रहे हैं। जाड़ा – गर्मी बरसात इको गार्डन और शिक्षा मंत्री के यहां धरना देते हैं। आज भी हम दो बच्चों को घर में छोड़कर यहां प्रदर्शन करने आए हैं। बच्ची बार-बार रोते हुए फोन कर रही है मम्मी घर कब आएंगे। मजबूर और बेबस होकर मंत्रियों की आवास के धक्के खाने पड़ते हैं मगर । हम लोगों ने ठान लिया है कि जब तक नौकरी नहीं ले लेते तब तक आंदोलन रुकने वाला नहीं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बाल सेवा योजना का पैसा अब खाते में आएगा:आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी से भेजी जाएगी धनराशि, अभिभावक दो दिन में प्रक्रिया पूरी करें

    Hindi News Local Uttar pradesh Ambedkarnagar Ambedkarnagar Bal Sewa Yojana | Bank Account DBT Aadhaar Link Update बाल सेवा योजना का पैसा अब खाते में आएगा:आधार लिंक बैंक खाते में…

    पुराने विवाद में युवक से मारपीट, सिर-आंख में चोट:गांव के तीन लोगों पर लाठी-ईंट से हमला करने का आरोप, केस दर्ज

    Hindi News Local Uttar pradesh Siddharthnagar Siddharthnagar Marpeet Case | Youth Attacked Over Old Dispute In Dhauri पुराने विवाद में युवक से मारपीट, सिर-आंख में चोट:गांव के तीन लोगों पर…

    You Missed

    Iva Jovic vs. Kamilla Rakhimova prediction, odds, picks for WTA China Open 2026

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 0 views
    Iva Jovic vs. Kamilla Rakhimova prediction, odds, picks for WTA China Open 2026

    लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर 45 मिनट तक सिटी बजाई, प्रदर्शनकारी बोले – नियुक्ति मिलेगी या अर्थी उठेगी

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 1 views
    लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर 45 मिनट तक सिटी बजाई, प्रदर्शनकारी बोले – नियुक्ति मिलेगी या अर्थी उठेगी

    Iga Świątek gra w hicie w Pekinie! Trudny test, my wierzymy, jazda!

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 3 views
    Iga Świątek gra w hicie w Pekinie! Trudny test, my wierzymy, jazda!

    बाल सेवा योजना का पैसा अब खाते में आएगा:आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी से भेजी जाएगी धनराशि, अभिभावक दो दिन में प्रक्रिया पूरी करें

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 3 views
    बाल सेवा योजना का पैसा अब खाते में आएगा:आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी से भेजी जाएगी धनराशि, अभिभावक दो दिन में प्रक्रिया पूरी करें

    WTA Beijing Day 6 Predictions Including Swiatek vs Vekic