- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Kidnapping Attempt | Teenager Escapes After Biting Abductor
जूस-पीने निकले किशोर को किडनैप करने की कोशिश:लखनऊ में दांत काटकर चंगुल से भागा; दो दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमालखनऊ2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में जूस पीने निकले एक किशोर का बदमाशों ने अपहरण करने की कोशिश की। पीड़ित का आरोप है कि दो बाइक सवार युवकों ने पहले उससे नाम, पता और परिवार की जानकारी ली, फिर कुछ मिनट बाद लौटकर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश की। किशोर
.
पीड़ित के पिता पंकज खत्री ने बताया कि 14 जुलाई की रात करीब 8:45 बजे उनका बेटा चिराग खत्री सनातन धर्म मंदिर के पास जूस पीने गया था। वहां काली होंडा बाइक पर आए दो युवकों ने उससे बातचीत कर उसकी व्यक्तिगत जानकारी ली। कुछ देर बाद दोनों युवक वापस आए और चिराग को जबरन बाइक पर लिटाकर ले जाने लगे।
तहरीर के अनुसार, चिराग ने हिम्मत दिखाते हुए पीछे बैठे युवक को दांत से काट लिया और चलती बाइक से कूदकर किसी तरह उनके चंगुल से निकल गया। इसके बाद वह घबराया हुआ घर पहुंचा और रात 9:05 बजे पिता को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।
पिता का कहना है कि सूचना पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा किशोर से घटना की जानकारी ली। इसके बावजूद दो दिन बीत जाने के बाद भी अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



