लखनऊ में 16 अवैध यात्री वाहन सीज, 66 के चालान:बिना नियम चल रहीं बसों पर कार्रवाई, छत पर माल ढोने और परमिट उल्लंघन के मामले भी पकड़े गए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Operation Kavach: Illegal Buses Seized & Challans Issued | News

लखनऊ में 16 अवैध यात्री वाहन सीज, 66 के चालान:बिना नियम चल रहीं बसों पर कार्रवाई, छत पर माल ढोने और परमिट उल्लंघन के मामले भी पकड़े गएलखनऊ9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी में बिना अनुमति और नियमों के खिलाफ चल रहे यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। ‘ऑपरेशन कवच’ के पहले दिन सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 66 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 16 वाहनों को सीज (निरुद्ध) कर दिया गया। सीज किए गए वाहनों मे

.

यह अभियान 20 से 21 जुलाई तक मुख्यालय के निर्देश पर चलाया जा रहा है। पहले दिन आलमबाग चौराहा-नहरिया रोड, पीजीआई मार्ग, सुल्तानपुर रोड स्थित अहिमामऊ-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और पॉलीटेक्निक-कमता-अयोध्या रोड पर चार संयुक्त टीमों ने जांच अभियान चलाया। इनमें परिवहन विभाग, राज्य कर विभाग, परिवहन निगम और यातायात पुलिस के अधिकारी शामिल रहे।

परमिट के खिलाफ चल रही थीं बसें

जांच के दौरान कई बसें परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए चलती मिलीं। इनमें चार स्लीपर बसों की छत पर व्यावसायिक सामान लादकर ढुलाई की जा रही थी, जबकि इसकी अनुमति नहीं थी। इन बसों को सीज कर दिया गया। राज्य कर विभाग ने भी इन वाहनों में लदे सामान की जांच कर अलग से कार्रवाई की।

दो राज्यों के बीच चल रही थीं बसें

अभियान के दौरान चार स्लीपर बसें ऐसी भी मिलीं जो अपने गृह राज्य से संचालित होने के बजाय दो दूसरे राज्यों के बीच चल रही थीं। यह ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की शर्तों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में संबंधित परमिट जारी करने वाली प्राधिकरण को आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।

चार विभागों ने मिलकर चलाया अभियान

यह अभियान उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम और आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय के निर्देशन में चलाया गया। अभियान में परिवहन विभाग, राज्य कर विभाग, परिवहन निगम और यातायात पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। परिवहन विभाग का कहना है कि अवैध रूप से चल रहे यात्री वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

जालौन में मशीन की चपेट में आया किशोर:चारा काटते समय इलेक्ट्रिक मशीन में फंसा हाथ कटा, हालत नाजुक

Hindi News Local Uttar pradesh Jalaun Jalaun Accident | Teenager Hand Severed In Electric Fodder Machine जालौन में मशीन की चपेट में आया किशोर:चारा काटते समय इलेक्ट्रिक मशीन में फंसा…

मतदाता सूची में गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई:एक साल तक की जेल या जुर्माना हो सकता है, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

Hindi News Local Uttar pradesh Amethi Voter List Fraud | Jail Term For False Information In Voter List मतदाता सूची में गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई:एक साल तक की…

You Missed

Marie Bouzkova vs Anastasia Zakharova Prediction – WTA Ningbo 2026

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 0 views
Marie Bouzkova vs Anastasia Zakharova Prediction – WTA Ningbo 2026

जालौन में मशीन की चपेट में आया किशोर:चारा काटते समय इलेक्ट्रिक मशीन में फंसा हाथ कटा, हालत नाजुक

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 1 views
जालौन में मशीन की चपेट में आया किशोर:चारा काटते समय इलेक्ट्रिक मशीन में फंसा हाथ कटा, हालत नाजुक

2025 finalist Valentova overcomes Zhang in three-set Osaka opener

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 5 views
2025 finalist Valentova overcomes Zhang in three-set Osaka opener

मतदाता सूची में गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई:एक साल तक की जेल या जुर्माना हो सकता है, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 3 views
मतदाता सूची में गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई:एक साल तक की जेल या जुर्माना हो सकता है, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

Atlético San Luis vs Querétaro: Liga MX stats & head-to-head

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 5 views
Atlético San Luis vs Querétaro: Liga MX stats & head-to-head

टाइगर श्रॉफ फायरिंग-वेपन पहुंचाने वाले सोनीपत के 2 युवक अरेस्ट:पंजाब से खरीदे, 2 युवतियों के बैग में रखकर ट्रेन से भेजे; एन्क्रिप्टेड ऐप से कॉन्टेक्ट में थे

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 3 views
टाइगर श्रॉफ फायरिंग-वेपन पहुंचाने वाले सोनीपत के 2 युवक अरेस्ट:पंजाब से खरीदे, 2 युवतियों के बैग में रखकर ट्रेन से भेजे; एन्क्रिप्टेड ऐप से कॉन्टेक्ट में थे