LU- ग्रीन स्किल्स- एप्लाइड और AI सेंटर का आगाज:AI में मिलेगा प्रशिक्षण, 2030 तक एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow University Launch: UP First Green Skills & Applied AI Center

LU- ग्रीन स्किल्स- एप्लाइड और AI सेंटर का आगाज:AI में मिलेगा प्रशिक्षण, 2030 तक एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्यलखनऊ26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ विश्वविद्यालय में ग्रीन स्किल्स और एप्लाइड AI सेंटर का कुलपति की मौजूदगी में होगा आगाज। - Dainik Bhaskarलखनऊ विश्वविद्यालय में ग्रीन स्किल्स और एप्लाइड AI सेंटर का कुलपति की मौजूदगी में होगा आगाज।

लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में 1M1B (वन मिलियन फॉर वन बिलियन) फाउंडेशन, माइक्रोसॉफ्ट और मेट वाई स्टार्टअप हब के संयुक्त सहयोग से यूपी की पहली ग्रीन स्किल्स एवं एप्लाइड AI सेंटर की शुरुआत हुई है।

.

यह सेंटर स्टूडेंट्स युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, जलवायु परिवर्तन, कृषि, विनिर्माण तथा सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। यहां उद्योग आधारित परियोजनाओं, नवाचार कार्यक्रमों, इंटर्नशिप, स्टार्टअप एवं उद्यमिता सहायता के साथ-साथ रोजगार के अवसरों से जोड़ने की भी व्यवस्था की जाएगी।

50 हजार जॉब क्रिएशन का लक्ष्य

लखनऊ में स्थापित यह सेंटर देशभर में विकसित किए जा रहे पांच ग्रीन स्किल्स और एप्लाइड AI सेंटरों में तीसरा है। इससे पहले बेंगलुरु और हैदराबाद में ऐसे केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि नोएडा और शिलांग में भी शीघ्र ही इनकी स्थापना की जाएगी। इन सभी केंद्रों के माध्यम से वर्ष 2030 तक एक लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने और 50 हजार से अधिक रोजगार, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सभी स्टॉल विजिट करते कुलपति प्रो.जेपी सैनीसभी स्टॉल विजिट करते कुलपति प्रो.जेपी सैनी

पहले साल 5 हजार को मिलेगी ट्रेनिंग

पहले वर्ष में इस राष्ट्रीय पहल के अंतर्गत 20 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनमें से 10 हजार युवाओं को रोजगार एवं करियर के अवसरों से जोड़ा जाएगा। वहीं लखनऊ स्थित केंद्र अकेले पहले वर्ष में ही 5,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

स्थानीय स्तर पर यूज करने पर फोकस

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि यह केंद्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों में दक्ष बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट की वरिष्ठ निदेशक (ऐलीवेट सीएसआर) मंजू धस्माना ने कहा कि यह पहल उत्तर प्रदेश में AI आधारित प्रतिभाओं के विकास के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जलवायु संबंधी चुनौतियों के समाधान विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

मंत्री ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और उन्हें रोजगारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। एप्लाइड एआई एवं ग्रीन स्किल्स सेंटर युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाएगा तथा उत्तर प्रदेश को एआई आधारित नवाचार और हरित विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।

वास्तविक क्षमता सामने आना बाकी

1M1B फाउंडेशन के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मानव सुबोध ने कहा कि भारत की वास्तविक AI क्षमता तब विकसित होगी जब देश का युवा AI का प्रभावी उपयोग करना सीखेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Salim Khan Photos; Cowboy Hats | Bollywood News सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली…

सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे

Hindi News Entertainment Bollywood Arjun Bijlani Statement On Salman Khan Marriage | Single Life Benefits भास्कर इंटरव्यूसलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है;…

You Missed

TJ Hughes to open new store before Christmas and recruit 15 staff

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 1 views
TJ Hughes to open new store before Christmas and recruit 15 staff

सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 1 views
सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

Tatum Paxley Credits Suzu Suzuki For Inspiring ‘Cemetery Drive’

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 6 views
Tatum Paxley Credits Suzu Suzuki For Inspiring ‘Cemetery Drive’

सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 6 views
सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे

Boca confirmó el equipo para enfrentar a Talleres: vuelve Rodrigo Battaglia tras diez meses

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 6 views
Boca confirmó el equipo para enfrentar a Talleres: vuelve Rodrigo Battaglia tras diez meses

नवरात्रि स्पेशल: दोनों हाथ गंवाए, मुंह से ब्रश थामा:जापान तक पहुंची हेमा की पेंटिंग, बिना हाथों के बनाती है पेंटिग

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 6 views
नवरात्रि स्पेशल: दोनों हाथ गंवाए, मुंह से ब्रश थामा:जापान तक पहुंची हेमा की पेंटिंग, बिना हाथों के बनाती है पेंटिग