- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- UPPSC Research Assistant Exam Lucknow | Engineering Paper Schedule 2026
यूपीपीएससी शोध सहायक परीक्षा 8 सितंबर को:लखनऊ में दो पालियों में होगी, पहली में सामान्य अध्ययन-हिंदी और दूसरी में इंजीनियरिंगप्रयागराज2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) शोध सहायक (अभियांत्रिकी) परीक्षा-2025 का आयोजन 8 सितंबर 2026 को करेगा। तीन पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा लखनऊ के अलीगंज स्थित आयोग के शिविर कार्यालय में दो पालियों में आयोजित होगी। आयोग ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
पहली पाली में सामान्य अध्ययन और हिंदी
परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। इसमें सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी की वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। इसमें सामान्य अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा होगी। इसका स्वरूप परंपरागत यानी लिखित रहेगा।
तीन पदों पर होगी भर्ती
शोध सहायक (अभियांत्रिकी) के तीन पदों पर भर्ती के लिए UPPSC ने 3 नवंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कृषि, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर में निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे।
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई थी। चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
अलीगंज स्थित परीक्षा भवन में होगी परीक्षा
आयोग के अनुसार परीक्षा लखनऊ के सेक्टर-डी, अलीगंज स्थित आयोग के शिविर कार्यालय के परीक्षा भवन में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी और निर्देश आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार देखने होंगे।
.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔


