छिपकर रह रही उज्बेकिस्तान की महिला पकड़ाई:प्लास्टिक सर्जरी से पहचान बदलने का आरोप, 1 साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow Uzbek Woman Arrested | Plastic Surgery Identity Case Raid

छिपकर रह रही उज्बेकिस्तान की महिला पकड़ाई:प्लास्टिक सर्जरी से पहचान बदलने का आरोप, 1 साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में देर रात संयुक्त टीम ने ओमेक्स आरटू बिल्डिंग में छापेमारी की। 1 साल से मुकदमे में वांछित चल रही महिला को पूछताछ के लिए बुलाया। देर रात तक उससे पूछताछ जारी रही।

.

बता दें सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एफआरआरओ (फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस) की टीम ने दो उज्बेकिस्तानी महिलाओं को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा था। दोनों महिलाएं न्यू हजरतगंज स्थित एक फ्लैट में 18 जून 2025 से रह रही थीं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि भारत आने के करीब दो साल बाद उनके पासपोर्ट और वीजा से जुड़े दस्तावेज खो गए थे। इनके पास दस्तावेज खोने की पुलिस शिकायत की कॉपी भी नहीं मिली।

जांच में महिलाओं ने एफआरआरओ टीम को बताया कि भारत में रहने वाली उनकी साथी लोला कायूमोवा के जरिए उनकी मुलाकात पत्रकारपुरम और अहिमामऊ में मिनर्वा क्लीनिक चलाने वाले डॉ. विवेक गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि डॉक्टर ने उनकी प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े ऑपरेशन किए। महिलाओं का कहना है कि इलाज के बदले डॉक्टर ने उनसे अच्छी-खासी रकम ली, लेकिन उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों के बारे में जानकारी नहीं ली।

ओमेक्स आर-1 में रहने वाले युवक का भी नाम सामने आया

पूछताछ में महिलाओं ने त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा का नाम भी लिया। उन्होंने बताया कि लोला कायूमोवा ने ही उनकी मुलाकात त्रिजिन से कराई थी। त्रिजिन ओमेक्स आर-1 में फ्लैट नंबर 104 और 1103 में रहता है। महिलाओं के मुताबिक, त्रिजिन और डॉ. विवेक गुप्ता की मदद से ही उन्हें न्यू हजरतगंज के फ्लैट में ठहराया गया था।

महिलाओं से पासपोर्ट और वीजा मांगे जाने पर उन्होंने दस्तावेज नहीं दिखाए। उन्होंने खुद को उज्बेकिस्तान का निवासी बताया। पूछताछ में दोनों ने कहा कि उनके पासपोर्ट और वीजा संबंधी दस्तावेज करीब दो साल पहले खो गए थे।

पहचान बदलने के लिए सर्जरी कराने का आरोप

पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर एफआरआरओ की जांच में आरोप है कि डॉ. विवेक गुप्ता और त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा ने विदेशी महिलाओं को उनके पासपोर्ट-वीजा की अवधि समाप्त होने की जानकारी के बावजूद भारत में अनधिकृत रूप से रहने में मदद की। साथ ही, आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी किए बिना महिलाओं की पहचान बदलने के उद्देश्य से प्लास्टिक सर्जरी/ऑपरेशन कराने का भी आरोप है।

मामले में डीसीपी साउथ मोहम्मद मुस्ताक ने बताया संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है। 1 साल पहले दर्ज हुआ विदेशी महिलाओं का मामला है। जांच के बाद घटना अवगत कराई जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शमन आवेदन की आड़ में नहीं बचेंगे बिल्डर:एलडीए उपाध्यक्ष ने जोनवार लंबित मामलों के निस्तारण का दिया लक्ष्य, एक सप्ताह में सीलिंग अभियान के निर्देश

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow LDA Lucknow Sealing Drive: Prathamesh Kumar Targets Pending Illegal Cases शमन आवेदन की आड़ में नहीं बचेंगे बिल्डर:एलडीए उपाध्यक्ष ने जोनवार लंबित मामलों के…

तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया:कानपुर में विधायक ने किया लोगों को प्रेरित

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Tiranga Yatra | MLA Rahul Bachcha Sonkar Leads Rally In Chaubepur तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया:कानपुर में विधायक ने किया लोगों को…

You Missed

शमन आवेदन की आड़ में नहीं बचेंगे बिल्डर:एलडीए उपाध्यक्ष ने जोनवार लंबित मामलों के निस्तारण का दिया लक्ष्य, एक सप्ताह में सीलिंग अभियान के निर्देश

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 0 views
शमन आवेदन की आड़ में नहीं बचेंगे बिल्डर:एलडीए उपाध्यक्ष ने जोनवार लंबित मामलों के निस्तारण का दिया लक्ष्य, एक सप्ताह में सीलिंग अभियान के निर्देश

Toyota recalls 655K Camrys over display error that may deactivate turn signals and other indicators

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 3 views
Toyota recalls 655K Camrys over display error that may deactivate turn signals and other indicators

छिपकर रह रही उज्बेकिस्तान की महिला पकड़ाई:प्लास्टिक सर्जरी से पहचान बदलने का आरोप, 1 साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 3 views
छिपकर रह रही उज्बेकिस्तान की महिला पकड़ाई:प्लास्टिक सर्जरी से पहचान बदलने का आरोप, 1 साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा

Rafa Jódar – Arthur Fils en directo | El madrileño busca sus primeras semifinales en un Masters 1000

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 5 views
Rafa Jódar – Arthur Fils en directo | El madrileño busca sus primeras semifinales en un Masters 1000

तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया:कानपुर में विधायक ने किया लोगों को प्रेरित

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 5 views
तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया:कानपुर में विधायक ने किया लोगों को प्रेरित

Champions League: Sturm glaubt an Chance gegen Fenerbahce

  • By dp
  • August 11, 2026
  • 7 views
Champions League: Sturm glaubt an Chance gegen Fenerbahce