महराजगंज में तेज रफ्तार टेलर ने ई-रिक्शा को रौंदा:सब्जी विक्रेता समेत दो की मौत; एक युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Maharajganj
  • Maharajganj Road Accident | Trailer Rams E Rickshaw Killing Two

महराजगंज में तेज रफ्तार टेलर ने ई-रिक्शा को रौंदा:सब्जी विक्रेता समेत दो की मौत; एक युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफरबृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महराजगंज तेज रफ्तार टेलर और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सीएचसी घुघली ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर केएमसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान मठिया गांव निवासी 42 वर्षीय मोहन लाल मद्देशिया और बसंतपुर बटोरा टोला निवासी 65 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई है। मोहन लाल सब्जी बेचकर परिवार चलाते थे, जबकि सुरेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। घटना घुघली थाना क्षेत्र के जखनी चौराहे का है.

मंडी से सब्जी लेने निकले थे मोहन लाल

मठिया गांव के रहने वाले मोहन लाल मद्देशिया शनिवार रात मंडी से सब्जियां लेने के लिए निकले थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने जल्द लौटने की बात कही थी। मोहन लाल सब्जी बेचकर परिवार का सहारा बने हुए थे। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

सवारी लेकर निकले सुरेश की भी मौके पर मौत

बसंतपुर बटोरा टोला निवासी 65 वर्षीय सुरेश ई-रिक्शा चलाते थे। शनिवार को वह सवारी लेकर निकले थे। जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार टेलर ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।

महबूब अंसारी की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

हादसे में मठिया गांव निवासी महबूब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी घुघली पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए केएमसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

भारी वाहनों की रफ्तार पर ग्रामीणों में गुस्सा

हादसे के बाद जखीरा चौराहे के आसपास के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण पहले भी हादसे होते रहे हैं। पुलिस ने टेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सदर सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जायंट्स ग्रुप ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:सर्वोदय हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने की जांच, बताए कैंसर से बचाव के उपाय

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Giants Group Health Camp Mathura | Free Medical Checkup & Consultation जायंट्स ग्रुप ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:सर्वोदय हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने की जांच,…

    कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान:बोले- मुझे भी कहा गया- बूढ़ा हो गया; बीच शो में उतारी टी-शर्ट, दिखाए एब्स

    Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss 20 | Salman Khan Slams Trolling Over Katrina Kaif & Body Shaming कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान:बोले- मुझे भी कहा गया- बूढ़ा…

    You Missed

    América: Esto hará Guillermo Almada con Carlos Álvarez para hacerlo el héroe del Clásico Nacional

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 1 views
    América: Esto hará Guillermo Almada con Carlos Álvarez para hacerlo el héroe del Clásico Nacional

    महराजगंज में तेज रफ्तार टेलर ने ई-रिक्शा को रौंदा:सब्जी विक्रेता समेत दो की मौत; एक युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 2 views
    महराजगंज में तेज रफ्तार टेलर ने ई-रिक्शा को रौंदा:सब्जी विक्रेता समेत दो की मौत; एक युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

    Live updates: Oregon State Beavers vs. Montana Grizzlies

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 3 views
    Live updates: Oregon State Beavers vs. Montana Grizzlies

    जायंट्स ग्रुप ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:सर्वोदय हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने की जांच, बताए कैंसर से बचाव के उपाय

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 3 views
    जायंट्स ग्रुप ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:सर्वोदय हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने की जांच, बताए कैंसर से बचाव के उपाय

    How Tom Cruise cut his ‘Digger’ prosthetic application time down from 6 hours to under one

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 4 views