शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस:विमल इलायची विज्ञापन को पान मसाला की एडवरटाइजिंग माना, ₹10 लाख का जुर्माना संभव

  • Hindi News
  • Business
  • Maharashtra FDA Notice | Ajay Devgn, Shah Rukh Khan, Tiger Shroff Vimal

शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस:विमल इलायची विज्ञापन को पान मसाला की एडवरटाइजिंग माना, ₹10 लाख का जुर्माना संभव3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि ‘विमल इलायची’ का विज्ञापन असल में राज्य में प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला’ का इनडायरेक्ट रूप से प्रचार करता है।

यह नोटिस इसी हफ्ते एक्टर्स के पते पर भेजे गए हैं। अजय देवगन को जुहू स्थित आवास, शाहरुख खान को ‘मन्नत’ (बांद्रा) और टाइगर श्रॉफ को उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस एलएलपी’ के जरिए नोटिस दिया गया है। FDA ने सभी से उनके रोल पर स्पष्टीकरण मांगा है।

नोटिस में क्या कहा गया?

एफडीए के नोटिस के मुताबिक, विज्ञापन का प्रेजेंटेशन, डायलॉग्स, प्रोडक्ट का नाम और मार्केट कॉन्टेक्स्ट यह सवाल खड़ा करते हैं कि क्या यह किसी प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद का अप्रत्यक्ष प्रमोशन है।

नोटिस में कहा गया, “प्रथम दृष्टया यह विज्ञापन ‘विमल’ ब्रांड का प्रचार करता है, जो मुख्य रूप से पान मसाला से जुड़ा है। महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा कानून (FSS Act 2006) की धारा 30(2)(a) के तहत 13 जुलाई 2026 से एक साल के लिए पान मसाला के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है।”

तंबाकू और गुटखा नेटवर्क पर मकोका (MCOCA) की तैयारी

महाराष्ट्र में साल 2012 से तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा व पान मसाला पर बैन है, जिसे हर साल रिन्यू किया जाता है। हाल ही में 13 जुलाई 2026 को इस बैन की अवधि फिर बढ़ाई गई है।

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने 12 जून को अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि संगठित गुटखा और तंबाकू नेटवर्क के मामलों में पुलिस के साथ मिलकर ‘मकोका’ (MCOCA – महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

2 महीने में ₹15 करोड़ का माल जब्त, 701 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। 25 मई से 31 जुलाई के बीच FDA के आंकड़े:

  • छापेमारी: 658 ठिकानों पर रेड पड़ी।
  • जब्ती: ₹15.11 करोड़ का प्रतिबंधित स्टॉक जब्त।
  • कार्रवाई: 519 एफआईआर (FIR) दर्ज की गईं और 701 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • वाहन जब्त: माल ढोने में इस्तेमाल 78 वाहन (कीमत ₹6.6 करोड़) जब्त किए गए।

पहले भी विवादों में रहा है विमल इलायची का कैंपेन

विमल इलायची के विज्ञापन पर पहले भी कानूनी और रेगुलेटरी सवाल उठ चुके हैं:

2018 में नोटिस: स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA, 2003) के तहत विमल इलायची का प्रचार करने वाली कंपनी ‘विष्णु पाउच पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड’ को नोटिस भेजा था।

कंपनी का तर्क: कंपनी ने कोर्ट में कहा कि वह घरेलू बाजार में ‘विमल’ ब्रांड नाम से तंबाकू उत्पाद नहीं बनाती है।

जनवरी 2024 में हाईकोर्ट का फैसला: दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें कंपनी को बिना तंबाकू वाले उत्पादों का विज्ञापन करने की इजाजत दी गई थी। कोर्ट ने कहा था कि जब तक किसी उत्पाद पर संवैधानिक या कानूनी प्रतिबंध नहीं है, तब तक तंबाकू-रहित पान मसाला का व्यापार करना कंपनी का मौलिक अधिकार है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा डाईवर

    Hindi News Local Uttar pradesh Hapud Hapur NH 9 Accident | Multiple Vehicles Collide, Driver Safe बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त,…

    सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Reconciles With Paparazzi In Mumbai | Studio Photos सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने…

    You Missed

    India look to solidify 2027 World Cup plans, West Indies seek more bowling bite

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    India look to solidify 2027 World Cup plans, West Indies seek more bowling bite

    बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा डाईवर

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा डाईवर

    Maya Joint Secures Ambassador Role and Enters China Open

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    Maya Joint Secures Ambassador Role and Enters China Open

    सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

    Twitch streamer Reggie Travers accuses brother of sexual abuse in tearful video

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    Twitch streamer Reggie Travers accuses brother of sexual abuse in tearful video

    बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की