महोबा में जर्जर बिजली के तार:बारिश में हादसे का डर, लोग विभाग की लापरवाही से परेशान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mahoba
  • Mahoba Malakpura News | Dangling Electric Wires Risk Accident Monsoon

महोबा में जर्जर बिजली के तार:बारिश में हादसे का डर, लोग विभाग की लापरवाही से परेशानइरफान खान पठान | महोबा1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महोबा शहर के मलकपुरा इलाके में जर्जर और लटकते बिजली के तार स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन गए हैं। नालों और रास्तों के ऊपर फैले इन तारों से हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है, खासकर बारिश के मौसम में। शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग की निष्क्रियता से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

पूरे मोहल्ले में बिजली के तार मकड़ी के जाले की तरह उलझे हुए हैं। ये जर्जर तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि राहगीरों को हमेशा करंट लगने का डर सताता रहता है। सबसे खतरनाक स्थिति उन तारों की है जो नालों और मुख्य रास्तों के ऊपर से गुजर रहे हैं, क्योंकि वे आए दिन टूटकर नीचे गिर जाते हैं। मानसून की बारिश के बीच इन खुले तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उमस भरी गर्मी में उन्हें घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है।

यदि एक बार फॉल्ट हो जाए, तो बिजली चार-चार घंटे तक गुल रहती है।मलकपुरा निवासी संदीप ने बताया कि वे कई बार विभाग से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। उनका कहना है कि गरीब होने के कारण उनकी बात नहीं सुनी जाती, जबकि विभाग हर महीने समय पर बिजली बिल वसूलने आ जाता है।

एक अन्य निवासी महेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि आए दिन तार कटने और टूटने से बच्चे इस चिपचिपी गर्मी में परेशान होते हैं। इलाके में वोल्टेज और बिजली की आपूर्ति भी बेहद कम है। मलकपुरा के लोगों ने अब प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन लटकते तारों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार कर उन्हें इस जानलेवा खतरे से निजात दिलाई जाए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पिपौरी में घुसा पांडु नदी का पानी:घरों में फंसे 60 परिवार, NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Flood Rescue | NDRF Operation In Pipauri Village After Pandu Overflow पिपौरी में घुसा पांडु नदी का पानी:घरों में फंसे 60 परिवार, NDRF…

    अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग की थी, एक्टर ने जोड़ लिए हाथ

    Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Confesses Cheating In Exams To Akshay Kumar On KBC अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग…

    You Missed

    A New Update On The ‘Silo’ Season 4 Release Date

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 0 views
    A New Update On The ‘Silo’ Season 4 Release Date

    पिपौरी में घुसा पांडु नदी का पानी:घरों में फंसे 60 परिवार, NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 0 views
    पिपौरी में घुसा पांडु नदी का पानी:घरों में फंसे 60 परिवार, NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    Alexander Zverev vs. Quentin Halys Prediction, Odds for U.S. Open Second Round

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 2 views
    Alexander Zverev vs. Quentin Halys Prediction, Odds for U.S. Open Second Round

    अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग की थी, एक्टर ने जोड़ लिए हाथ

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 2 views
    अमिताभ बच्चन ने परीक्षा में की थी चीटिंग:अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- थोड़ी चीटिंग की थी, एक्टर ने जोड़ लिए हाथ

    Former Georgia DL arrested the same week he announced he’s stepping away

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 5 views
    Former Georgia DL arrested the same week he announced he’s stepping away

    पैसे बचाने पैदल चलती थीं हुमा कुरैशी:चार लड़कियों संग पीजी में रहीं; पहली फिल्म के मिले 65 हजार, हिट के बाद भी करना पड़ा स्ट्रगल

    • By dp
    • September 4, 2026
    • 5 views
    पैसे बचाने पैदल चलती थीं हुमा कुरैशी:चार लड़कियों संग पीजी में रहीं; पहली फिल्म के मिले 65 हजार, हिट के बाद भी करना पड़ा स्ट्रगल