महोबा में सरस्वती विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव:आचार्यों का सम्मान, प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने बताया गुरु का महत्व

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mahoba
  • Guru Purnima 2026: Mahoba Saraswati Vidya Mandir Honor Teachers

महोबा में सरस्वती विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव:आचार्यों का सम्मान, प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने बताया गुरु का महत्वइरफान खान पठान | महोबा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महोबा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आल्हा चौक स्थित विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और शिक्षकों का सम्मान किया गया।

विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सव का माहौल था। वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने माँ सरस्वती और महर्षि वेदव्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। गुरु केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि अज्ञानता रूपी अंधकार को समाप्त कर जीवन को सही दिशा और संस्कार प्रदान करते हैं।

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आधुनिक दौर में भी सफलता के लिए जीवन में अनुशासन, आज्ञाकारिता और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता की भावना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी छात्रों से अपने माता-पिता और गुरुओं के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस पावन अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना, प्रेरक गीत और गुरु-शिष्य परंपरा पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी आचार्यों का तिलक लगाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

इस गरिमामयी आयोजन में वरिष्ठ आचार्य जयनारायण तिवारी, राजेश पुष्पक, संगीत आचार्य जगप्रसाद तिवारी, आदित्य, गिरीश, सुनील, रविन्द्र सहित विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Amaal Mallik Slams Salman Khan Films Over Hero Movie Anniversary Credit सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने…

    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    Hindi News Entertainment Bollywood Ameesha Patel Parents House Theft | Maid Arrested From Virar Mumbai अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस…

    You Missed

    Ted Cruz booed by Texas fans in ‘College GameDay’ appearance

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 0 views
    Ted Cruz booed by Texas fans in ‘College GameDay’ appearance

    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 0 views
    सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने का क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    Home opener offers mental test for CU Buffs against Weber State

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    Home opener offers mental test for CU Buffs against Weber State

    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी