मैनपुरी में आवास योजना सूची में अपात्रों के नाम शामिल:एडीओ पंचायत पर निजी लाभ का आरोप, डीएम ने जांच टीम गठित की

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mainpuri
  • Mainpuri ADO Panchayat Plot Scam | Housing Scheme List Controversy

मैनपुरी में आवास योजना सूची में अपात्रों के नाम शामिल:एडीओ पंचायत पर निजी लाभ का आरोप, डीएम ने जांच टीम गठित कीअभिषेक जैन | मैनपुरी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैनपुरी के कुरावली विकासखंड की ग्राम पंचायत मिढ़ावली कलां में मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सूची पर सवाल उठे हैं। बुधवार दोपहर गांव निवासी पंकज शाक्य ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि योजना में पात्र व्यक्तियों की अनदेखी कर अपात्रों को शामिल किया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और अपात्रों के नाम सूची से हटाने की मांग की है।

शिकायतकर्ता पंकज कुमार (पुत्र अनोखेलाल, निवासी मिढ़ावली कलां) के अनुसार, ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 25 लाभार्थियों का चयन किया गया है। उनका आरोप है कि इनमें से अधिकांश के पास पहले से पक्के मकान हैं, कई के तो दो-मंजिला मकान भी हैं, फिर भी उन्हें योजना का लाभ दिया जा रहा है।

पंकज शाक्य ने यह भी बताया कि गांव में कई ऐसे परिवार हैं जो वास्तव में योजना के पात्र हैं। वे कच्चे या जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं, और कुछ के मकानों पर तो छत तक नहीं है। इसके बावजूद उन्हें अपात्र घोषित कर सूची से बाहर कर दिया गया है, जिससे जरूरतमंद परिवार सरकारी योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने एडीओ पंचायत भवानीशंकर पर निजी लाभ के उद्देश्य से अपात्रों को सूची में शामिल करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में एडीओ पंचायत से आपत्ति जताई, तो उन्हें बताया गया कि यह सूची “एआई जनरेटेड” है। पंकज शाक्य का कहना है कि यदि ऐसा है भी, तो भी पात्रता का सत्यापन किए बिना सूची तैयार करना गंभीर लापरवाही है।

पंकज शाक्य ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराई जाए। उनका उद्देश्य है कि निष्पक्ष तरीके से पात्र और अपात्र लाभार्थियों का सत्यापन हो सके और वास्तविक हकदारों को ही योजना का लाभ मिल पाए।

उन्होंने कहा कि जांच में यदि अनियमितता सामने आती है तो अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाकर वास्तविक पात्रों को योजना में शामिल किया जाए, जिससे जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार मिल सके। जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस संबंध में तत्काल कुरावली एसडीएम और बीडीओ को संयुक्त रूप से जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में आप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    Hindi News Local Uttar pradesh Mirzapur Mirzapur Crime: Man Arrested For Rape And Threatening Woman शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, मुकदमा…

    'वह इसमें विश्वास नहीं करती':अनुराग कश्यप ने 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी के सवाल पर दिया रिएक्शन; एज गैप पर भी बात की

    Hindi News Entertainment Bollywood Anurag Kashyap & Shubhra Shetty Relationship | Marriage Statement ‘वह इसमें विश्वास नहीं करती’:अनुराग कश्यप ने 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी के सवाल पर दिया…

    You Missed

    ‘Out of scale, no mystery, damn ugly’ Halo’s original art director shares his thoughts on Campaign Evolved’s architecture | VGC

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 0 views
    ‘Out of scale, no mystery, damn ugly’ Halo’s original art director shares his thoughts on Campaign Evolved’s architecture | VGC

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 2 views
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    Most Gen Z investors have used long-term investment cash for sports betting, according to a new poll

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 3 views
    Most Gen Z investors have used long-term investment cash for sports betting, according to a new poll

    'वह इसमें विश्वास नहीं करती':अनुराग कश्यप ने 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी के सवाल पर दिया रिएक्शन; एज गैप पर भी बात की

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 3 views
    'वह इसमें विश्वास नहीं करती':अनुराग कश्यप ने 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी के सवाल पर दिया रिएक्शन; एज गैप पर भी बात की

    Spurs vs Hoffenheim | 16 August | How to watch, team news, kit colours, key information

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 5 views
    Spurs vs Hoffenheim | 16 August | How to watch, team news, kit colours, key information

    रणवीर सिंह की नई फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर का बड़ा प्रोजेक्ट

    • By dp
    • August 16, 2026
    • 5 views
    रणवीर सिंह की नई फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू:कल्याणी प्रियदर्शन संग नजर आएंगे एक्टर; धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर का बड़ा प्रोजेक्ट