- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mainpuri
- Mainpuri Cyber Crime | Job Fraud Gang Arrested Fake Joining Letter
युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगने वाला गिरफ्तार:26 हजार में 5 हजार अभ्यर्थियों का डेटा खरीदा, फर्जी जॉइनिंग लेटर से करते थे ठगीअभिषेक जैन | मैनपुरी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बड़ी कंपनियों में नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले साइबर गिरोह के एक और सदस्य को मैनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवाओं को फोन कर नौकरी का भरोसा दिलाता था और रजिस्ट्रेशन व ट्रेनिंग फीस के नाम पर रकम
.
पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने जॉब पोर्टल Monster.com से करीब 26 हजार रुपए में 5 हजार अभ्यर्थियों का डेटा खरीदा था। आरोपी के मोबाइल से एयर इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर इस्तेमाल किए जा रहे फर्जी इंटरव्यू कार्ड और जॉइनिंग लेटर भी बरामद हुए हैं। मामले में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करके बताया कि साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी।
जांच के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका सामने आई। इसी क्रम में पुलिस ने अर्जुन सिंह निवासी चंदौसी, जिला संभल, हाल निवासी मयूर विहार फेस-1, दिल्ली को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों से मिलने मैनपुरी आया था, तभी उसे पकड़ लिया गया।
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने लगा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि वह पहले नोएडा में कॉल सेंटर में काम करता था। वहां काम करने के दौरान उसने कॉलिंग और डेटा के इस्तेमाल के तरीके सीखे। इसके बाद करीब दो साल से अपना कॉल सेंटर संचालित कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने लगा था।
गिरोह ने एमएस सोल्यूशन नाम से फर्जी फर्म बनाई थी। इसके जरिए जॉब पोर्टल Monster.com से अभ्यर्थियों का डेटा खरीदा गया। पुलिस के अनुसार, करीब 26 हजार रुपए में तीन महीने के लिए लगभग 5 हजार अभ्यर्थियों का डेटा लिया गया था।
जांच में सामने आया कि गिरोह मुख्य रूप से दक्षिण भारत के अभ्यर्थियों के साथ महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के युवाओं को निशाना बनाता था। आरोपी फोन और फर्जी ई-मेल के जरिए बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने का भरोसा देते थे।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




