महाराजा तेज सिंह की शौर्यगाथा से गूंजा मैनपुरी का दशहरा:एमएलसी चुनाव पर जयवीर सिंह का दावा, बोले- सभी 11 सीटें जीतेगी भाजपा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mainpuri
  • Mainpuri Dussehra: Jayveer Singh Claims BJP MLC Election Victory | Statement

महाराजा तेज सिंह की शौर्यगाथा से गूंजा मैनपुरी का दशहरा:एमएलसी चुनाव पर जयवीर सिंह का दावा, बोले- सभी 11 सीटें जीतेगी भाजपाअभिषेक जैन | मैनपुरी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दशहरे पर मैनपुरी में महाराजा तेज सिंह जूदेव की वीरता, राष्ट्रभक्ति और गौरवशाली इतिहास की झलक सड़कों पर दिखाई दी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद महाराजा तेज सिंह जूदेव के ऐतिहासिक किले से मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

.

एक दर्जन से अधिक आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों और महाराजा तेज सिंह के जयकारों के बीच नगर का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महाराजा तेज सिंह जूदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती-पूजन किया। इस दौरान प्रख्यात कवि गौरव चौहान और क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कुशवाह भी मौजूद रहे।

नगर पालिका परिषद मैनपुरी में यात्रा में शामिल अतिथियों और लोगों का मिष्ठान खिलाकर और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही। आयोजकों ने बताया कि पिछले 52 सालों से इस ऐतिहासिक आयोजन की परंपरा लगातार निभाई जा रही है। पर्यटन मंत्री ने आयोजन से जुड़े लोगों और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि महाराजा तेज सिंह जूदेव की वीरता और राष्ट्रभक्ति आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को परिचित कराना जरूरी है।

52 सालों से इस ऐतिहासिक आयोजन की परंपरा लगातार निभाई जा रही है।52 सालों से इस ऐतिहासिक आयोजन की परंपरा लगातार निभाई जा रही है।

जयवीर सिंह ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन के माध्यम से नैतिकता, मर्यादा और आदर्शों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं समाज को सही दिशा देने का काम करती हैं। महाराजा तेज सिंह जूदेव जैसे वीरों की स्मृतियों को जीवित रखने वाले आयोजन ऐतिहासिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं।

आगामी स्नातक और शिक्षक क्षेत्र के एमएलसी चुनावों को लेकर पर्यटन मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी 11 एमएलसी सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की तैयारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी चुनाव में मजबूती से मैदान में है।

विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर जयवीर सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अंतिम निर्णय जनता के मत से होता है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन का फैसला केवल जनता के जनादेश से होता है।

उन्होंने विपक्ष के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की बात कही। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस मामले में न्यायालय में याचिकाएं दाखिल हुई हैं। ऐसे में सभी पक्षों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि अदालत का फैसला सभी संबंधित पक्षों के लिए मान्य होगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda MLC Election Update | Voting Preparation & Voter List Details गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872…

पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर पीटा, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Puja Pandal Violence | Youths Beaten In Koranv CCTV Footage पूजा पंडाल में जमकर मारपीट:प्रयागराज मेें दो युवकों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे…

You Missed

NYT Connections Answers for October 20, 2026

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 1 views
NYT Connections Answers for October 20, 2026

महाराजा तेज सिंह की शौर्यगाथा से गूंजा मैनपुरी का दशहरा:एमएलसी चुनाव पर जयवीर सिंह का दावा, बोले- सभी 11 सीटें जीतेगी भाजपा

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 1 views
महाराजा तेज सिंह की शौर्यगाथा से गूंजा मैनपुरी का दशहरा:एमएलसी चुनाव पर जयवीर सिंह का दावा, बोले- सभी 11 सीटें जीतेगी भाजपा

Nor’ easter to bring coastal flooding, winds to East Coast

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 4 views
Nor’ easter to bring coastal flooding, winds to East Coast

गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 5 views
गोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव-5 जोन,12 सेक्टर में बांटा गया जिला:1933 पुरुष और 872 महिला मतदाता करेंगे इस बार मतदान

Singer D4vd appears in court in teen girl’s murder case

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 6 views