मैनपुरी में पानी निकासी विवाद में बुजुर्ग परिवार से मारपीट:घर में घुसकर 80 साल के बुजुर्ग को पीटा, SP से कार्रवाई की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mainpuri
  • Mainpuri Elderly Beaten At Home | SP Action Demand; Water Dispute

मैनपुरी में पानी निकासी विवाद में बुजुर्ग परिवार से मारपीट:घर में घुसकर 80 साल के बुजुर्ग को पीटा, SP से कार्रवाई की मांगअभिषेक जैन | मैनपुरी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैनपुरी के एक गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने पड़ोसी परिवार पर घर में घुसकर मारपीट करने, तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और महिला थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

बुजुर्ग द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, पड़ोसी चंद्रभान और उसके परिवार पर लंबे समय से दबंगई करने का आरोप है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पहले उनकी शौचालय तोड़कर उस पर अवैध कब्जा कर लिया था। हाल ही में गांव में खड़ंजा निर्माण के बाद बारिश का पानी आरोपी पक्ष के घर के सामने बनी नाली से निकलता था। आरोप है कि इस नाली का रास्ता रोक दिया गया, जिसके कारण पानी बुजुर्ग के घर में भर गया।

पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने नाली का पानी रोकने का कारण पूछा, तो आरोपी पक्ष ने उन्हें धमकाया। इसके बाद देर रात चंद्रभान, उसकी पत्नी सहित कई नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्ति बुजुर्ग के घर में घुस गए। आरोप है कि सभी ने बुजुर्ग और उनकी नातिनों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इस दौरान घर में रखा सामान भी तोड़ दिया गया।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि घटना के दौरान घर में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की गई और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच करने, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले- मैं पाकिस्तानी बच्ची की सिंगिंग देखकर रो पड़ा था

    Hindi News Entertainment Bollywood Sonu Nigam Viral Video Controversy | Clarification On Salman Khan Singing सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले-…

    रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी होगा तेज; कोचिंग डिपो में अफसरों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Coaching Depot: Vande Bharat Shed & Pit Line Progress Review रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी…

    You Missed

    Tragic NYC duo killed in subway crash ID’d as longtime friends, recent Rutgers grads just starting out in their careers

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 1 views
    Tragic NYC duo killed in subway crash ID’d as longtime friends, recent Rutgers grads just starting out in their careers

    सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले- मैं पाकिस्तानी बच्ची की सिंगिंग देखकर रो पड़ा था

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 1 views
    सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले- मैं पाकिस्तानी बच्ची की सिंगिंग देखकर रो पड़ा था

    Alertan por jabón contaminado: La FDA ordena el retiro de productos de higiene en 15 estados

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    Alertan por jabón contaminado: La FDA ordena el retiro de productos de higiene en 15 estados

    रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी होगा तेज; कोचिंग डिपो में अफसरों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 5 views
    रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी होगा तेज; कोचिंग डिपो में अफसरों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

    Carve a New Path with World of Warcraft: Forever

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 3 views
    Carve a New Path with World of Warcraft: Forever

    स्वरा भास्कर बोलीं- 'राम जन्मभूमि फैसले से दुखी हुई थी':आमिर, शाहरुख और सलमान खान को मैसेज कर मांगी थी माफी

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    स्वरा भास्कर बोलीं- 'राम जन्मभूमि फैसले से दुखी हुई थी':आमिर, शाहरुख और सलमान खान को मैसेज कर मांगी थी माफी