भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा:फोटो के लिए कुत्ते को बेरहमी से घसीटा गया, एक्ट्रेस बोलीं- ये बेवकूफ आदमी है कौन, वाहियात

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Malaika Arora Vs Khesari Lal Yadav; Viral Dog Video | Mumbai Event

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा:फोटो के लिए कुत्ते को बेरहमी से घसीटा गया, एक्ट्रेस बोलीं- ये बेवकूफ आदमी है कौन, वाहियात6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भड़क गई हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस उन्हें पहचान भी नहीं सकीं और उनके अस्तित्व पर सवाल खड़े कर दिए।

दरअसल, हाल ही में खेसारी लाल यादव एक इवेंट का हिस्सा बने थे। जैसे ही वो पोज देने के लिए कैमरामैन के सामने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि जिस जगह बैकग्राउंड बैनर लगा है, ठीक उसी जगह एक आवारा कुत्ता बैठा है। खेसारी लाल यादव ने खुद तो कुत्ते को छुआ तक नहीं, लेकिन वहां मौजूद टीम ने उस कुत्ते को बेरहमी से घसीटते हुए वहां से अलग कर दिया।

खेसारी लाल यादव शांत खड़े देखते रहे और कुत्ते को हटाए जाने के बाद उन्होंने वहां पोज दिए। इवेंट का वीडियो सामने आने के बाद मलाइका भड़क गईं।

मलाइका ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से खेसारी लाल यादव का वो वीडियो शेयर कर भड़कते हुए लिखा है, ‘ये लोग हैं कौन और ये आदमी कौन है, जो खड़ा होकर पोज दे रहा है। वाहियात।’

इतना ही नहीं। ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो री-शेयर करने के अलावा मलाइका अरोड़ा ने शेयर किए गए वीडियो पर भी दो कमेंट किए। पहले कमेंट में मलाइका ने लिखा, ‘वाहियात’। और दूसरे कमेंट में उन्होंने लिखा, ‘ये बेवकूफ कौन है, क्या इसके लिए पोज देना इतना जरूरी था।’

मलाइका का कमेंट सामने आने के बाद कई लोग खेसारी लाल यादव की पैरवी करते हुए उनकी पहचान बता रहे हैं। वहीं कुछ ट्रोलर्स ऐसे भी हैं, जो मलाइका को ही ट्रोल कर रहे हैं।

कौन हैं खेसारी लाल यादव?

  • खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं।
  • उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ (2011) सुपरहिट रही, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
  • खेसारी ने 100 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है और कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।
  • वे एक सफल अभिनेता होने के साथ-साथ लोकप्रिय गायक भी हैं। उनके कई गाने करोड़ों बार देखे और सुने जा चुके हैं।
  • उन्होंने टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई। जिसे सलमान होस्ट करते हैं।
  • खेसारी लाल यादव को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनके अभिनय और गायन के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं।
  • आज वे भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले और सबसे प्रभावशाली कलाकारों में गिने जाते हैं सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी तक हुए रेट्रो, डिप्टी CM ने लिखा- 1980 का दशक और हम

    Hindi News Local Uttar pradesh UP Leaders 80s Retro AI Photo Trend | Brijesh Pathak Aditi Singh यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी…

    PM मोदी से कहा- ‘डू योर जॉब':Gen-Z की आवाज बनीं रिया अहीर; बिग बॉस-20 में 2 मिनट बाद बाहर हुईं, जनता ने नहीं चुना

    Hindi News Entertainment Bollywood Riya Ahir Bigg Boss Controversy | NEET Protest Girl Statement PM मोदी से कहा- ‘डू योर जॉब’:Gen-Z की आवाज बनीं रिया अहीर; बिग बॉस-20 में 2…

    You Missed

    Zheng Qinwen is ascending tennis again at the U.S. Open. She may have needed the dip

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 0 views
    Zheng Qinwen is ascending tennis again at the U.S. Open. She may have needed the dip

    यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी तक हुए रेट्रो, डिप्टी CM ने लिखा- 1980 का दशक और हम

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    यूपी के नेताओं पर 80s फोटो ट्रेंड का खुमार चढ़ा:अपर्णा बिष्ट से नंदी तक हुए रेट्रो, डिप्टी CM ने लिखा- 1980 का दशक और हम

    Giorgos Mazonakis dies of cardiac arrest, passes away at “Elpis” hospital – ProtoThema English

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    Giorgos Mazonakis dies of cardiac arrest, passes away at “Elpis” hospital – ProtoThema English

    PM मोदी से कहा- ‘डू योर जॉब':Gen-Z की आवाज बनीं रिया अहीर; बिग बॉस-20 में 2 मिनट बाद बाहर हुईं, जनता ने नहीं चुना

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    PM मोदी से कहा- ‘डू योर जॉब':Gen-Z की आवाज बनीं रिया अहीर; बिग बॉस-20 में 2 मिनट बाद बाहर हुईं, जनता ने नहीं चुना

    UnitedHealth Group Stock Is Up 39.4% in the Last 6 Months. How High Can It Go?

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    UnitedHealth Group Stock Is Up 39.4% in the Last 6 Months. How High Can It Go?

    शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद