जयपुर- फिल्म 'करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना है

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Mamta Kulkarni Dance Jaipur | Maharani College Students RFF Spotlight

जयपुर- फिल्म ‘करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना हैजयपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जयपुर में अपने फेमस गाने पर डांस करती दिखीं। खास बात यह रही कि ममता ने सिर्फ मंच पर प्रस्तुति नहीं दी, बल्कि स्टूडेंंट्स के बीच जाकर उनके साथ भी कदम मिलाए। महारानी कॉलेज की छात्राओं के साथ उन्होंने अपने लोकप्रिय गानों पर डांस क

.

ममता कुलकर्णी राजस्थान फिल्म फेस्टिवल के तहत शुक्रवार को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित आरएफएफ सोशल स्पॉटलाइट 2026 और इंटर स्कूल-कॉलेज डांस कॉम्पिटिशन के फिनाले में पहुंची थीं।

इस दौरान ममता कुलकर्णी ने फिल्म करण अर्जुन के गाने भंगडा पाले, ‘घातक’ के ‘कोई जाए तो ले आए’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ के ‘एक मुंडा मेरी उम्र का’ और ‘लंबा-लंबा घूंघट काहे को डाला’ जैसे गीतों पर डांस किया। इस दौरान स्टूडेंट्स भी उनके साथ शामिल हो गए। ममता ने अपने पुराने फिल्मी अंदाज की झलक दिखाते हुए गीतों की धुन पर डांस किया तो ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा।

यहां देखिए इवेंट के फोटोज…

ममता कुलकर्णी ने डांस कॉम्पिटिशन के जजेज के साथ डांस किया।ममता कुलकर्णी ने डांस कॉम्पिटिशन के जजेज के साथ डांस किया।ममता कुलकर्णी ने महारानी कॉलेज की स्टूडेंट्स के साथ पुराने अंदाज में डांस प्रस्तुत किया।ममता कुलकर्णी ने महारानी कॉलेज की स्टूडेंट्स के साथ पुराने अंदाज में डांस प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने रोचक प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने रोचक प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया।कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया।ब्यूटीफुल गुलाबीनगरी की अनिशा जैन को भी सम्मानित किया गया।ब्यूटीफुल गुलाबीनगरी की अनिशा जैन को भी सम्मानित किया गया।वाइज स्टोरीज की युवरागी राठौड़ को रीजनल स्टोरीटेलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।वाइज स्टोरीज की युवरागी राठौड़ को रीजनल स्टोरीटेलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला।स्टूडेंट्स ने देशभर के नृत्य शैलियों को कार्यक्रम में प्रस्तुत किया।स्टूडेंट्स ने देशभर के नृत्य शैलियों को कार्यक्रम में प्रस्तुत किया।ममता ने इस दौरान अपने गानों पर यादगार प्रस्तुतियां दी।ममता ने इस दौरान अपने गानों पर यादगार प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम में मूर्तिकार पंकज भार्गव ने ममता कुलकर्णी को कलाकृति भेंट की।कार्यक्रम में मूर्तिकार पंकज भार्गव ने ममता कुलकर्णी को कलाकृति भेंट की।कार्यक्रम में महारानी कॉलेज विनर रहा।कार्यक्रम में महारानी कॉलेज विनर रहा।

स्टूडेंट्स से बोलीं- डांस और एक्टिंग को साधना की तरह करें

ममता कुलकर्णी ने स्टूडेंट्स से बातचीत करते हुए कहा कि डांस हो या एक्टिंग, इसे केवल मनोरंजन नहीं बल्कि साधना की तरह करना चाहिए। जब तक किसी कला में परफेक्शन नहीं आता, तब तक उसे स्टेज पर पेश करने से बचना चाहिए।

उन्होंने स्टूडेंट्स को जिंदगी को लेकर भी एक दिलचस्प सलाह दी। उन्होंने कहा कि जो करना है, उसे आज की सोच के साथ करें। ममता ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई नए कपड़े लेकर आया है और सोच रहा है कि उन्हें किसी खास दिन पहनेगा तो उस दिन का इंतजार करने के बजाय कपड़े उसी दिन पहन लेने चाहिए, जिस दिन वे खरीदे हैं।

सोशल मीडिया क्रिएटर्स को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में पहचान बनाने वाले क्रिएटर्स को आरएफएफ सोशल स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आरएफएफ की फाउंडर डायरेक्टर संजना शर्मा ने बताया- नेहा एंड अंशु को बेस्ट फूड इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर, सोमी शर्मा को इमर्जिंग डांस स्टार ऑफ द ईयर, निधि नरवाल को पोएट्री आइकन ऑफ द ईयर और विजय को फादर-डॉटर डिजिटल डुओ ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया।

इसी क्रम में ब्यूटीफुल गुलाबी नगरी की अनिशा जैन को सिटी इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर, प्रवीण प्रजापत को यूथ आइकन इन राजस्थानी फोक आर्ट्स, एडवोकेट अमृता वर्मा को लीगल अवेयरनेस क्रिएटर ऑफ द ईयर, द वाइज स्टोरीज की युवरागी राठौड़ को रीजनल स्टोरीटेलर ऑफ द ईयर और चारू असोपा को व्लॉगर ऑफ द ईयर की कैटेगरी में सम्मानित किया गया।

प्रोग्रामिंग हेड अनिल जैन ने बताया कि सोशल मीडिया क्रिएटर्स की कैटेगरी उनके कंटेंट और डिजिटल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए तय की गई थीं। कार्यक्रम में खान-पान, कविता, डांस, राजस्थानी लोक कला, कानूनी जागरूकता और क्षेत्रीय कहानियों जैसे अलग-अलग विषयों पर काम करने वाले क्रिएटर्स को मंच मिला।

14 प्रस्तुतियों में दिखी विद्यार्थियों की क्रिएटिविटी

इंटर स्कूल-कॉलेज कॉम्पीटिशन के फिनाले में जयपुर के तीन कॉलेज और 11 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तहत जयपुर के स्कूल-कॉलेजों में अब तक करीब 100 गतिविधियां आयोजित की जा चुकी हैं। फिनाले के लिए चयनित विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकार, संस्कृति, कला और रचनात्मकता से जुड़ी अलग-अलग थीम पर कुल 14 प्रस्तुतियां दीं।

विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों को रचनात्मक अंदाज में मंच पर पेश किया। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के साथ विद्यार्थियों की ऊर्जा और उत्साह भी देखने को मिला। प्रतियोगिता में महारानी कॉलेज की टीम विजेता रही। विजेता टीम को 25 हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं कनोडिया कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसे 5 हजार रुपए और ट्रॉफी दी गई। विजेताओं को ममता कुलकर्णी और अतिथियों ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आरएफएफ की फाउंडर डायरेक्टर संजना शर्मा और राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

उन्नाव में 25 साल के युवक ने की आत्महत्या:कूड़ा घर के टीन शेड में फंदे पर लटका मिला शव, 3 महीने पहले हुई थी शादी

Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Auras Unnao Suicide Case | Youth Found Hanging In Auras Village उन्नाव में 25 साल के युवक ने की आत्महत्या:कूड़ा घर के टीन शेड…

वाराणसी में 'नो यूपीआई डे' मनाने का निर्णय:गांधी जयंती पर नकद या कार्ड, भुगतान करने की ग्राहकों से अपील

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi No UPI Day | Traders Appeal For Cash Or Card On Gandhi Jayanti वाराणसी में ‘नो यूपीआई डे’ मनाने का निर्णय:गांधी जयंती पर…

You Missed

Behind Project Suncatcher, our moonshot to put AI in space

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 2 views
Behind Project Suncatcher, our moonshot to put AI in space

जयपुर- फिल्म 'करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना है

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 3 views
जयपुर- फिल्म 'करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना है

R&B Singer Keke Wyatt Arrested for Terroristic Threats and Cruelty to Children

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 5 views
R&B Singer Keke Wyatt Arrested for Terroristic Threats and Cruelty to Children

उन्नाव में 25 साल के युवक ने की आत्महत्या:कूड़ा घर के टीन शेड में फंदे पर लटका मिला शव, 3 महीने पहले हुई थी शादी

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 5 views
उन्नाव में 25 साल के युवक ने की आत्महत्या:कूड़ा घर के टीन शेड में फंदे पर लटका मिला शव, 3 महीने पहले हुई थी शादी

Russell charges to pole as Antonelli exits Baku Qualifying

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 5 views
Russell charges to pole as Antonelli exits Baku Qualifying

वाराणसी में 'नो यूपीआई डे' मनाने का निर्णय:गांधी जयंती पर नकद या कार्ड, भुगतान करने की ग्राहकों से अपील

  • By dp
  • September 25, 2026
  • 6 views
वाराणसी में 'नो यूपीआई डे' मनाने का निर्णय:गांधी जयंती पर नकद या कार्ड, भुगतान करने की ग्राहकों से अपील