मथुरा में अग्र महोत्सव में हंगामा:पलक मुच्छल की परफॉर्म न होने से आक्रोशित हुए लोग, हंगामा करने वाले बोले उनके साथ धोखा हुआ- आयोजकों ने कहा लीगल कार्यवाही करेंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Mathura Agra Mahotsav Controversy | Palak Muchhal Performance Cancelled

मथुरा में अग्र महोत्सव में हंगामा:पलक मुच्छल की परफॉर्म न होने से आक्रोशित हुए लोग, हंगामा करने वाले बोले उनके साथ धोखा हुआ- आयोजकों ने कहा लीगल कार्यवाही करेंगेमथुरा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पलक मुच्छल की परफॉर्मेंस न होने पर आयोजक बोले कि उन्होंने धोखा दिया है,इसको लेकर लीगल कार्यवाही करेंगे - Dainik Bhaskarपलक मुच्छल की परफॉर्मेंस न होने पर आयोजक बोले कि उन्होंने धोखा दिया है,इसको लेकर लीगल कार्यवाही करेंगे

मथुरा में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की 5150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अग्र महोत्सव में गुरुवार की देर रात हंगामा हो गया। BSA कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पार्श्व गायिका पलक मुच्छल की परफॉर्मेंस होनी थी। लेकिन देर रात तक जब पल

.

BSA कॉलेज ग्राउंड में था कार्यक्रम

मथुरा शहर के BSA कॉलेज ग्राउंड में 3 दिवसीय अग्र महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 13 अक्टूबर को कवि सम्मेलन, 14 को बैंड परफॉर्मेंस और 15 अक्टूबर को पलक मुच्छल की परफॉर्मेंस होनी थी। 13 और 14 के कार्यक्रम अच्छे तरीके से पूरे किए गए। 15 अक्टूबर को शाम 9 बजे से पलक मुच्छल की परफॉर्मेंस देखने के लिए लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचने लगे। मंच से लगातार एलाउंस किया जा रहा था कि कुछ देर में पलक मुच्छल कार्यक्रम स्थल पहुंचने वाली हैं। लेकिन आधी रात तक वह नहीं आईं।

देर शाम से ही लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे थेदेर शाम से ही लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे थे

लोगों ने की हूटिंग

अग्र महोत्सव में जब पलक मुच्छल परफॉर्मेंस देने नहीं आईं तो लोग नाराज हो गए,कार्यक्रम स्थल पर हूटिंग की जाने लगी। परफॉर्मेंस देखने आए राघव गोयल ने निराश होते हुए बताया कि उन्होंने बताया कि हम लोग मथुरा और पूरे ब्रज में उनका बहिष्कार करते हैं। राघव ने बताया हमें नहीं पता होटल की बुकिंग हुई नहीं हुई,उनकी टीम से कंफर्मेशन हुआ नहीं हुआ कुछ नहीं पता। उन्होंने आयोजकों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर आपके पास कोई सबूत है,कोई डॉक्यूमेंट है तो दिखाइए कि हमने बुकिंग की थी।

हंगामा करते लोगहंगामा करते लोग

पलक मुच्छल ने दिया धोखा

पलक मुच्छल की परफॉर्मेंस देखने आए लोगों ने अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए कहा कि वह नहीं आईं यह उनकी पॉपुलैरिटी को कम करता है। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने धोखा दिया है। इससे नाम उन्हीं का खराब हो रहा है। लोगों ने कहा कि दो घंटे से कहा जा रहा है फूड काउंटर की लाइट जलेगी तो वह नहीं आएंगी। यह कौन सा एग्रीमेंट है,यह क्या तरीका है। इसके बाबजूद भी वह परफॉर्मेंस देने नहीं आईं।

शहर में जगह जगह होर्डिंग लगाए गए थेशहर में जगह जगह होर्डिंग लगाए गए थे

कमेटी करेगी लीगल कार्यवाही

आधी रात तक जब पलक मुच्छल परफॉर्मेंस देने नहीं पहुंची तो मंच से आवाज आई कि जो भी मेला के संयोजक हैं वह पलक के किसी सामान को यहां से न हटने दें। इसके साथ ही श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारी जयंती अग्रवाल मंच से कहते नजर आए कि कोई भी अव्यवस्था न फैलाए बदतमीजी न करे। सोशल मीडिया पर जीतन विरोध किया जाए वह करें। जयंती अग्रवाल ने बताया कि यह पलक मुच्छल ने धोखा दिया है, इसके खिलाफ जो भी लीगल कार्यवाही होगी वह कमेटी करेगी।

परफॉर्मेंस न होने से आयोजक नाराज हो गए और सामान जब्त करने की घोषणा करने लगेपरफॉर्मेंस न होने से आयोजक नाराज हो गए और सामान जब्त करने की घोषणा करने लगे

पलक मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर दी सफाई

पलक मुच्छल की परफॉर्मेंस न होने से हुए हंगामे के बाद उनकी इंस्टाग्राम आई डी पर एक पोस्ट सामने आई। जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे दर्शकों के लिए एक संदेश, मथुरा में मेरे कॉन्सर्ट में आने वाले और आज रात मेरी प्रस्तुति सुनने का इंतज़ार कर रहे सभी लोगों के लिए – मेरे उसूलों के अनुसार, मैं तब तक अपनी प्रस्तुति नहीं देती जब तक कि दर्शकों के बैठने की जगह पर खाना परोसा जा रहा हो या लोग खाना खा रहे हों। यह हमेशा से मेरे प्रदर्शन के नियमों का एक अहम हिस्सा रहा है और आयोजकों को इस बारे में पहले ही स्पष्ट रूप से बता दिया गया था, जो हमारे लिखित समझौते में भी शामिल है।

दुर्भाग्य से, इस पूर्व सहमति के बावजूद, खाने के स्टॉल चालू रहे और खाना परोसा जाना जारी रहा, जिसकी वजह से मेरे लिए अपनी प्रस्तुति शुरू करना असंभव हो गया।

मुझे इस बात का गहरा खेद है कि इससे आपको निराशा हुई, खासकर उन लोगों को जो दूर से सफर करके आए थे और मुझे सुनने का इंतज़ार कर रहे थे।

कृपया जान लें कि मैं अपने दर्शकों की बहुत कद्र करती हूँ और उनका सम्मान करती हूँ। मैं भी आपके लिए अपनी प्रस्तुति देने को लेकर बहुत उत्साहित थी, और यह सच में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण ऐसा नहीं हो सका।

आपकी समझदारी और प्यार के लिए धन्यवाद।

प्यार और सम्मान के साथ,

पलक मुच्छल

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मूवी रिव्यू- 'प्रहार':कसाब को सजा दिलाने की जंग में राजकुमार राव का दमदार अभिनय; अदालत में इंसाफ और घर में रिश्तों की भावुक कहानी

Hindi News Entertainment Bollywood Prahar Movie Review | Rajkummar Rao Ujjwal Nikam Mumbai Legal Drama मूवी रिव्यू- ‘प्रहार’:कसाब को सजा दिलाने की जंग में राजकुमार राव का दमदार अभिनय; अदालत…

सलमान को शूटिंग के दौरान सिर में चोट लगी थी:हार्निया और गंभीर बीमारियों से भी जूझे; सर्जरी हुई थी, जानिए कब-कब लगी चोटें

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Sultan Shooting Injuries & Health Struggles | Statement सलमान को शूटिंग के दौरान सिर में चोट लगी थी:हार्निया और गंभीर बीमारियों से भी जूझे;…

You Missed

Six Flags Over Georgia changes ‘Dead Man’s Party’ show title for Fright Fest 2026

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 1 views
Six Flags Over Georgia changes ‘Dead Man’s Party’ show title for Fright Fest 2026

मूवी रिव्यू- 'प्रहार':कसाब को सजा दिलाने की जंग में राजकुमार राव का दमदार अभिनय; अदालत में इंसाफ और घर में रिश्तों की भावुक कहानी

  • By dp
  • October 16, 2026
  • 0 views
मूवी रिव्यू- 'प्रहार':कसाब को सजा दिलाने की जंग में राजकुमार राव का दमदार अभिनय; अदालत में इंसाफ और घर में रिश्तों की भावुक कहानी

Source: Steelers Hosting WR JuJu Smith-Schuster

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 1 views
Source: Steelers Hosting WR JuJu Smith-Schuster

मथुरा में अग्र महोत्सव में हंगामा:पलक मुच्छल की परफॉर्म न होने से आक्रोशित हुए लोग, हंगामा करने वाले बोले उनके साथ धोखा हुआ- आयोजकों ने कहा लीगल कार्यवाही करेंगे

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 1 views
मथुरा में अग्र महोत्सव में हंगामा:पलक मुच्छल की परफॉर्म न होने से आक्रोशित हुए लोग, हंगामा करने वाले बोले उनके साथ धोखा हुआ- आयोजकों ने कहा लीगल कार्यवाही करेंगे

In ‘Crystal Lake,’ Linda Cardellini gives Pamela Voorhees her turn in the slasher spotlight

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 4 views

  • 6 views
सलमान को शूटिंग के दौरान सिर में चोट लगी थी:हार्निया और गंभीर बीमारियों से भी जूझे; सर्जरी हुई थी, जानिए कब-कब लगी चोटें