रोडवेज बस के चालक ने रची लूट की साजिश:साथियों के साथ मिलकर किया था सोना पार, मथुरा पुलिस ने 650 ग्राम सोने के सहित 4 आरोपी किए गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Mathura Gold Robbery Case | Bus Driver Arrested With 650g Gold

रोडवेज बस के चालक ने रची लूट की साजिश:साथियों के साथ मिलकर किया था सोना पार, मथुरा पुलिस ने 650 ग्राम सोने के सहित 4 आरोपी किए गिरफ्तारमथुरा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वारदात के खुलासे के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है,उनके पास से 650 ग्राम सोना बरामद किया गया है - Dainik Bhaskarवारदात के खुलासे के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है,उनके पास से 650 ग्राम सोना बरामद किया गया है

मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में 24 जुलाई को बस से सोना लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में रोडवेज बस के चालक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में खास बात यह रही कि पीड़ित ने 550

.

24 जुलाई को हुई थी वारदात

थाना हाई वे क्षेत्र के व्यस्ततम गोवर्धन चौराहा पर मथुरा से दिल्ली राजस्थान रोडवेज की बस से ले जाया जा रहा सोना लूट की वारदात को 24 जुलाई को अंजाम दिया गया था। इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब कोरियर कंपनी का कर्मचारी गौरव एक बैग में रखकर पैकेट को दिल्ली ले जा रहा था। गौरव पैकेट को लेकर बस में बैठा तभी बदमाशों ने उसे लूट लिया और फरार हो गए थे। वारदात के बाद पीड़ित ने बताया कि उसके पास 550 ग्राम सोना था। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

थाना हाई वे क्षेत्र के व्यस्ततम गोवर्धन चौराहा पर हुई थी वारदातथाना हाई वे क्षेत्र के व्यस्ततम गोवर्धन चौराहा पर हुई थी वारदात

5 टीम कर रही थीं बदमाशों की तलाश

वारदात के बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने खुलासे के लिए 5 टीम का गठन किया। मथुरा पुलिस की थाना हाई वे,रिफाइनरी,फरह,स्वाट और SOG की टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस की 5 टीमों ने 10 दिन में 300 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले। इसके बाद पुलिस को सुराग मिला कि वारदात की योजना पीड़ित के गांव से ही राजस्थान रोडवेज में संविदा पर पहले काम कर चुके ड्राइवर ने रची थी। इसके बाद पुलिस बदमाशों की धर पकड़ में जुट गई।

एसएसपी श्लोक कुमार ने खुलासे के लिए 5 टीम का गठन किया थाएसएसपी श्लोक कुमार ने खुलासे के लिए 5 टीम का गठन किया था

दिल्ली में रची साजिश

पुलिस की जांच में पता चला कि राजस्थान के धौलपुर के रतनपुर गांव निवासी उपेंद्र ने इस वारदात को अंजाम देने की साजिश दिल्ली में बनाई थी। उपेंद्र 2 साल पहले राजस्थान रोडवेज की बस संविदा पर चलाता था। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दिल्ली में टैक्सी चलाना शुरू कर दिया। यहां पर इसके साथ किराए के रूम में आगरा निवासी अभिषेक, विष्णु और मुरैना निवासी संदीप रहते थे। उपेंद्र ने इनके साथ मिलकर इस सोना को लूटने की योजना बनाई।

पुलिस की जांच में पता चला कि राजस्थान के धौलपुर के रतनपुर गांव निवासी उपेंद्र ने इस वारदात को अंजाम देने की साजिश दिल्ली में बनाई थीपुलिस की जांच में पता चला कि राजस्थान के धौलपुर के रतनपुर गांव निवासी उपेंद्र ने इस वारदात को अंजाम देने की साजिश दिल्ली में बनाई थी

पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने उपेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद अभिषेक,विष्णु और संदीप को भी पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उपेंद्र ने बताया कि उसको जानकारी थी कि मथुरा से सोना बस द्वारा जाता है। क्योंकि जब वह बस चलाता था उस समय उसके गांव निवासी गौरव और उदयवीर बस से दिल्ली सोना भेजते थे। उपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी जिसके कारण उसने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई। उपेंद्र ने बताया उसे जानकारी थी कि बस का GPS खराब है,जिसके बाद बड़े सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया और फिर सभी अलग अलग दिशा में चले गए।

पुलिस ने उपेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद अभिषेक,विष्णु और संदीप को भी पकड़ लियापुलिस ने उपेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद अभिषेक,विष्णु और संदीप को भी पकड़ लिया

650 ग्राम सोना किया बरामद

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़ित ने 550 ग्राम सोना लूटने का मामला दर्ज कराया था। लेकिन जब बदमाश पकड़े गए तो उनसे बरामदगी 650 ग्राम सोना की हुई। इसके साथ ही वादी अभी तक सोना के बारे में यह भी नहीं बता पाया कि वह कहां से आया और उसके कोई वैध प्रपत्र दिखाए। जिसके कारण इसकी सूचना Income tax विभाग को दी जा रही है। वारदात का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया गया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

Hindi News Local Punjab Ludhiana Sunanda Sharma Jaipur Performance | Security Breach Video | Fan On Stage स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका;…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा

Hindi News Local Uttar pradesh Rahul Gandhi CEC Controversy & Akhilesh Yadav BJP Statement | News Update मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से…

You Missed

Match Preview LAFC: Los Angeles face must-win in fight for home field

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 1 views
Match Preview LAFC: Los Angeles face must-win in fight for home field

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 1 views
स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

Stock futures tick higher ahead of busy week of earnings, jobs data and the midterm elections: Live updates

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 4 views
Stock futures tick higher ahead of busy week of earnings, jobs data and the midterm elections: Live updates

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 3 views
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, अखिलेश ने कहा- यूपी से BJP की विदाई तय; तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु का खतरा

Fanatics Markets promo code: Get up to $150 in FanCash for Dolphins-Patriots, Commanders-Eagles, NFL picks

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
Fanatics Markets promo code: Get up to 0 in FanCash for Dolphins-Patriots, Commanders-Eagles, NFL picks

वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 4 views
वीर पहाड़ीया-तारा सुतारिया के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का रिएक्शन:कहा- लड़की को कॉन्सर्ट में मत ले जाना; एपी ढिल्लों के चलते हुआ था विवाद