वृंदावन में बनेगा रोपवे:मथुरा वृंदावन रेल ट्रैक पर सड़क-रेल परियोजना पर होगा काम, मुख्यमंत्री ने कार्यों की समीक्षा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Mathura Vrindavan Ropeway & Rail Project: Yogi Adityanath Review Meeting

वृंदावन में बनेगा रोपवे:मथुरा वृंदावन रेल ट्रैक पर सड़क-रेल परियोजना पर होगा काम, मुख्यमंत्री ने कार्यों की समीक्षामथुरा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा में मथुरा के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ मीटिंग करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - Dainik Bhaskarआगरा में मथुरा के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ मीटिंग करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान वृंदावन के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। मुख्यमंत्री ने वृंदावन में रोपवे परियोजना का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजन

.

साथ ही साथ मथुरा-वृन्दावन रेल मार्ग पर सड़क रेल संयुक्त प्रस्ताव को आगे बढ़ाये जाने तथा पार्किंग सुविधाओं के विस्तार हेतु लैण्ड पूलिंग की योजना को शासन को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये। यह भी निर्देश दिये गये कि पीपीपी मॉडल पर पर्याप्त पार्किंग सुविधा इस क्षेत्र में विकसित की जायें।

मथुरा वृंदावन को बनाया जाए प्लास्टिक मुक्त

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में आगरा मंडल कमिश्नर नगेन्द्र प्रताप ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सहित अन्य विभिन्न योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की प्रगति से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन में चल रहे स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए दोनों नगरों को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता के साथ-साथ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने आगरा दौरे के दौरान मथुरा के अधिकारियों के साथ मीटिंग कीमुख्यमंत्री ने आगरा दौरे के दौरान मथुरा के अधिकारियों के साथ मीटिंग की

वृंदावन में अलग से तैनात हों ASP ट्रैफिक और प्रोटोकॉल

मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने मुख्यमंत्री के समक्ष मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप पुलिस बल बढ़ाये जाने एवं एक नया वृंदावन पुलिस सर्किल बनाये जाने तथा एक एएसपी यातायात व एएसपी प्रोटोकॉल के पद को सृजित किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे जाने के निर्देश दिये गये। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम एवं मथुरा जिले के नगर निकायों हेतु मानव संसाधन व उपकरणों की आपूर्ति फ्लोटिंग पॉपुलेशन के आधार पर किये जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति प्रदान की गयी तथा शासन को भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में वृंदावन में अलग से पुलिस सर्कल बनाने का प्रस्ताव रखा गयाबैठक में वृंदावन में अलग से पुलिस सर्कल बनाने का प्रस्ताव रखा गया

700 करोड़ से बदलेगी मुख्य चौराहों की सूरत

बैठक में मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई महायोजना के प्रस्तावित मार्ग, यातायात व्यवस्था,अवस्थापना सुविधाओं के अंतर्गत लगभग 700 करोड़ से मुख्य चौराहों के इम्पू्रवमेंट कार्य और फ्लाई ओवर और मार्ग के सुदृढ़ीकरण की कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की वर्ष 2018-19 से वर्ष 2025-26 तक कुल 165 स्वीकृत परियोजनाओं में से 115 पूरी और 28 प्रगतिशील परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। तीर्थ-मित्र नीति विषयक शासनादेश जारी करने और 50 छोटी इलैक्ट्रिक बस के संचालन हेतु प्रस्ताव भेजने के लिये मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये।

बैठक में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की कुल 165 स्वीकृत परियोजनाओं में से 115 पूरी और 28 प्रगतिशील परियोजनाओं की समीक्षा की गयीबैठक में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की कुल 165 स्वीकृत परियोजनाओं में से 115 पूरी और 28 प्रगतिशील परियोजनाओं की समीक्षा की गयी

यह रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद तेजवीर सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघश्याम सिंह, ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, ADG एस के भगत,डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी सी पी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार,UPBTVP के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन, सीडीओ डा पूजा गुप्ता, नगर आयुक्त ओजस्वी राज उपस्थित रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

You Missed

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा