मऊ में व्यापारी-अधिकारी संवाद कार्यक्रम आयोजित:जीएसटी और व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mau
  • Mau GST Vyapari Adhikari Samvad Program Chak | Tax Issues Discussed

मऊ में व्यापारी-अधिकारी संवाद कार्यक्रम आयोजित:जीएसटी और व्यापारिक समस्याओं पर चर्चासुशील सिंह | मऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी-अधिकारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त राज्य कर, खण्ड-3 मऊ मनोज कुमार यादव और सहायक आयुक्त राज्य कर ऋषि प्रसाद रस्तोगी के नेतृत्व में साहू मैरेज हॉल, भोला मोड़, मधुबन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनोज कुमार यादव, सहायक आयुक्त ऋषि प्रसाद रस्तोगी और राज्य कर अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा ने व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसमें रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, ई-वे बिल, ई-इनवॉइस की पात्रता, जीएसटी पंजीकरण के लाभ, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के फायदे और सोलर परियोजनाओं से जुड़ी कर प्रक्रियाएं शामिल थीं।

व्यापारियों ने अधिकारियों से कई सवाल पूछे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू ठठेरा ने स्क्रैप व्यवसाय से संबंधित कर प्रावधानों की जानकारी ली। उपाध्यक्ष रवि मद्देशिया ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े जीएसटी नियमों पर स्पष्टीकरण मांगा।

सर्राफा व्यापारी शैलेंद्र वर्मा ने पुरानी ज्वेलरी की मरम्मत के बाद बिक्री पर लगने वाले कर और व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में पूछा।

विनोद मद्देशिया ने ई-वे बिल से संबंधित प्रश्न उठाए। इसके अतिरिक्त, उपस्थित व्यापारियों ने जीएसटी पोर्टल को हिंदी भाषा में उपलब्ध कराने और व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की राशि 20 लाख रुपये करने की मांग भी रखी।

उपायुक्त राज्य कर मनोज कुमार यादव ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी व्यापारी अपने मोबाइल नंबर को जीएसटी पोर्टल पर अपडेट रखें, ताकि विभाग और व्यापारियों के बीच सीधा संवाद बना रहे। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों की भी जानकारी दी।

यादव ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखने का अवसर देना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग की जिम्मेदारी है कि प्राप्त सुझावों और समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाए।

कार्यक्रम में राज्य कर अधिकारी शिव कुमार गुप्ता, प्रशान्त कुमार, सर्वेश यादव सहित व्यापारी, पिन्टू जायसवाल, बृजेश जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    राहुल गांधी का छात्र संवाद प्रयागराज में 8 अगस्त को:केपी कॉलेज मैदान में होगा आयोजन, डेढ़ लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Rahul Gandhi Chhatra Samvad In Prayagraj | KP College Ground Event राहुल गांधी का छात्र संवाद प्रयागराज में 8 अगस्त को:केपी कॉलेज मैदान में…

    उन्नाव में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश:पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

    Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao Police Encounter: Chain Snatching Gang Busted, One Injured उन्नाव में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश:पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार, लूटा…

    You Missed

    Astros, Braden Shewmake Agree To Minor League Deal

    • By dp
    • August 1, 2026
    • 3 views
    Astros, Braden Shewmake Agree To Minor League Deal

    राहुल गांधी का छात्र संवाद प्रयागराज में 8 अगस्त को:केपी कॉलेज मैदान में होगा आयोजन, डेढ़ लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण

    • By dp
    • August 1, 2026
    • 3 views
    राहुल गांधी का छात्र संवाद प्रयागराज में 8 अगस्त को:केपी कॉलेज मैदान में होगा आयोजन, डेढ़ लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण

    Ghirardelli chocolate workers in San Francisco walk off job for 3-day strike

    • By dp
    • August 1, 2026
    • 4 views
    Ghirardelli chocolate workers in San Francisco walk off job for 3-day strike

    उन्नाव में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश:पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

    • By dp
    • August 1, 2026
    • 4 views
    उन्नाव में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश:पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

    Hasan Piker: “There Is A Zero Percent Chance” Any 2028 Democratic Nominee “Will Be Pro-Israel In Any Way, Shape, Or Form”

    • By dp
    • August 1, 2026
    • 4 views
    Hasan Piker: “There Is A Zero Percent Chance” Any 2028 Democratic Nominee “Will Be Pro-Israel In Any Way, Shape, Or Form”

    अल्स्टम डिपो के पूर्व कर्मचारी ने किया 7.76 लाख गबन:सहारनपुर में बिना अनुमति कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर की 7 लाख, निजी खर्चों में किया इस्तेमाल, नौकरी छोड़कर फरार हुआ