मेरठ में बिजली व्यवस्था पर सांसद गोविल सख्त:कटौती, जर्जर लाइनें और बिलिंग शिकायतों पर जताई नाराजगी, सुधारने का आदेश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut District Electricity Meeting | MP Arunchandra Prakash Govil

मेरठ में बिजली व्यवस्था पर सांसद गोविल सख्त:कटौती, जर्जर लाइनें और बिलिंग शिकायतों पर जताई नाराजगी, सुधारने का आदेशशुभम | मेरठ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ में जिला विद्युत समिति की बैठक में लोकसभा सांसद अरुणचंद्र प्रकाश गोविल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली कटौती, खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर लाइनों और बिलिंग संबंधी शिकायतों का तय समय में समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना समेत विभिन्न विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

शुक्रवार शाम विकास भवन सभागार में सांसद अरुणचंद्र प्रकाश गोविल की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, आरडीएसएस, एएमआईएसपी, 33 एवं 11 केवी वितरण तंत्र के विस्तार, विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, उपभोक्ता सेवाओं और शिकायतों के निस्तारण की विस्तार से समीक्षा की गई।

कटौती और बिलिंग शिकायतों के समाधान पर जोर

सांसद गोविल ने अधिकारियों से कहा कि जनपद के प्रत्येक उपभोक्ता को निर्बाध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। उन्होंने बिजली कटौती, खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर विद्युत लाइनों और बिलिंग से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर भी जोर दिया।

परियोजनाओं और राजस्व वसूली की हुई समीक्षा

बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति, विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता, लाइन लॉस में कमी और राजस्व वसूली की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की बिजली समस्याएं और सुझाव समिति के समक्ष रखे।

उपभोक्ता सुविधाओं में सुधार के निर्देश

सांसद ने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक उपभोक्ता तक बेहतर और सुगम विद्युत सेवाएं पहुंचाने तथा विभागीय कार्यप्रणाली में लगातार सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सांसद हरेन्द्र मलिक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विधायक अमित अग्रवाल, विधायक गुलाम मोहम्मद, विधायक अतुल प्रधान, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी अश्वनी त्यागी, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल सहित विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़ कमाए, 128 गुना की ग्रोथ; फ्लॉप होकर हटने वाली थी फिल्म, फिर अचानक क्या हुआ

    Hindi News Bhaskar khaas Bhaskar explainer Neem Karoli Baba Story; Hanuman Ansh Box Office Collection Record Reason | Word Of Mouth आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़…

    डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल को भर्ती कराया

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Diagnostic Center Employee Suicide Attempt | Khorabar News डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल…

    You Missed

    Eatman: Sam Howell just took someone’s spot

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 1 views
    Eatman: Sam Howell just took someone’s spot

    आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़ कमाए, 128 गुना की ग्रोथ; फ्लॉप होकर हटने वाली थी फिल्म, फिर अचानक क्या हुआ

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 1 views
    आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़ कमाए, 128 गुना की ग्रोथ; फ्लॉप होकर हटने वाली थी फिल्म, फिर अचानक क्या हुआ

    Benfica vs Estoril Prediction, Betting Tips, Lineups & Odds | 31 Aug 2026

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 6 views
    Benfica vs Estoril Prediction, Betting Tips, Lineups & Odds | 31 Aug 2026

    डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल को भर्ती कराया

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 5 views
    डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मचारी ने खुद को मारी गोली:गोरखपुर में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने घायल को भर्ती कराया

    As jury continues deliberating, Lindsay Clancy’s attorney slams Fox News coverage of case. Follow live updates. – The Boston Globe

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 6 views
    As jury continues deliberating, Lindsay Clancy’s attorney slams Fox News coverage of case. Follow live updates. – The Boston Globe

    बहराइच में 6 सवारी ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द:मैलानी-नानपारा रेलखंड पर पानी का रिसाव, सुरक्षा के कारण लिया फैसला

    • By dp
    • August 31, 2026
    • 6 views
    बहराइच में 6 सवारी ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द:मैलानी-नानपारा रेलखंड पर पानी का रिसाव, सुरक्षा के कारण लिया फैसला