फंदे पर झूलता मिला बीएएमएस की छात्रा का शव:परीक्षा खराब होने से थी परेशान, पुलिस के समझाने पर पोस्टमार्टम को राजी हुए परिजन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut BAMS Student Suicide | Exam Stress Police Counsel

फंदे पर झूलता मिला बीएएमएस की छात्रा का शव:परीक्षा खराब होने से थी परेशान, पुलिस के समझाने पर पोस्टमार्टम को राजी हुए परिजनमेरठकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

परिवार से पूछताछ करती लाल कुर्ती पुलिस। - Dainik Bhaskarपरिवार से पूछताछ करती लाल कुर्ती पुलिस।

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में आयुर्वेद की पढ़ाई कर रही छात्रा ने फांसी लगा ली। आनन फानन में परिजन उसे उठाकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

.

बताया जाता है कि छात्रा की परीक्षा ख़राब हो गई थी जिसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रही थी। परेशान होकर वह दादी के घर पहुंची और फांसी लगा ली।

इसी पंखे के सहारे झूलता मिला अरीबा का शव।इसी पंखे के सहारे झूलता मिला अरीबा का शव।

जाटव गेट में कासिम परिवार के साथ रहते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। एक बेटी अरीबा हापुड़ के एक आयुर्वेद कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रही थी।

रविवार रात करीब 10 बजे अरीबा को फंदे के सहारे लटका देखा परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद वहां आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा होती चली गई।

अस्पताल में चिकित्सक ने किया मृत घोषित

घर के बाहर जमा लोगों की भीड़।घर के बाहर जमा लोगों की भीड़।

लोगों की मदद से परिवार के लोग अरीबा को उठाकर सीधे साकेत स्थित सुशीला जसवंत राय अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन अरीबा का शव लेकर घर आ गए। कुछ ही देर में लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों से बात की।

परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार लालकुर्ती थाने की पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई शुरू की तो परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

मौत की सूचना पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस।मौत की सूचना पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस।

मामला 22 वर्षीय छात्रा की मौत से जुड़ा था, इसलिए पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझाया। काफी देर समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम करने के लिए राजी हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया।

परीक्षा खराब होने से थी परेशान शुरुआती जांच में सामने आया है कि अरीबा हापुड़ के किसी आयुर्वेद कॉलेज में बीएएमएस की द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। उसकी परीक्षा खराब हो गई थी जिसके बाद से वह परेशान चल रही थी।

अक्सर वह अपनी दादी के घर बकरी मोहल्ला आया करती थी। रविवार को भी वह दादी के घर पर ही थी जहां उसका शव फंदे के सहारे झूलता मिला।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

You Missed

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे