मेरठ में भाजपा के पार्षद को कुत्ते ने काटा:पैर पर तीन जगह किया हमला, निगम में शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची टीम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut BJP Councillor Rajiv Gupta Attacked By Stray Dog | Latest News

मेरठ में भाजपा के पार्षद को कुत्ते ने काटा:पैर पर तीन जगह किया हमला, निगम में शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची टीमहर्षवर्धन पूनिया। मेरठ1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ नगर निगम के वार्ड-39 के भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। पार्षद ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान कुत्ते ने उनके दाएं पैर पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने पैर को तीन जगह से नोच दिया

.पार्षद का पैरपार्षद का पैर

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर नाराजगी जताई। पार्षद के मुताबिक, घटना के करीब 30 मिनट बाद नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने फोन कर उनका हाल जाना। नगर आयुक्त ने कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम भेजने की बात कही, लेकिन काफी देर तक निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे पार्षद और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

नगर आयुक्त और महापौर के साथ पार्षदनगर आयुक्त और महापौर के साथ पार्षद

पार्षद बोले- लगातार बढ़ रही कुत्तों की संख्या

पार्षद राजीव गुप्ता ने बताया कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी व एंटी रैबीज टीकाकरण कराने की व्यवस्था प्रभावी करने की मांग की।

एबीसी सेंटर की क्षमता के बावजूद समस्या बरकरार

नगर निगम ने एनएच-58 स्थित शंकरनगर में पहले एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया था। यहां प्रतिदिन करीब 100 कुत्तों की नसबंदी और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने की क्षमता बताई गई थी। बाद में हापुड़ रोड स्थित तिरंगा गेट के पास करीब 200 कुत्तों की क्षमता वाला नया एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया गया और पुराने सेंटर को बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए सेंटर पर भी पर्याप्त संख्या में आवारा कुत्ते नहीं पहुंच रहे हैं।

शहर में आवारा कुत्तों की संख्या करीब 1.50 लाख से अधिक बताई जाती है। ऐसे में नसबंदी और टीकाकरण की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पार्षद का कहना है कि ब्रह्मपुरी सहित शहर के कई इलाकों में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है और निगम को इस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

हर्षिता गौर बोलीं- ‘मिर्जापुर’ ने पहचान दी:एक साल काम नहीं मिला तो डिप्रेशन में गईं; अल्लू अर्जुन की तारीफ ने बढ़ाया हौसला

Hindi News Entertainment Bollywood Harshita Gaur Depression Struggle | Mirzapur Actress Allu Arjun Praise भास्कर इंटरव्यूहर्षिता गौर बोलीं- ‘मिर्जापुर’ ने पहचान दी:एक साल काम नहीं मिला तो डिप्रेशन में गईं;…

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:IIT का मच्छरों पर रिसर्च, गैंगस्टेर विकास दुबे का नहीं बन पाया डेथ सर्टिफिकेट

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Big News Bulletin Rain Vikas Dubey Death Certificate Delay And IIT Mosquito Brain Research Latest Update Video कानपुर की कल की 10 बड़ी…

You Missed

The Dodgers’ Most Shocking Potential October Roster Cut

  • By dp
  • September 2, 2026
  • 2 views
The Dodgers’ Most Shocking Potential October Roster Cut

मेरठ में भाजपा के पार्षद को कुत्ते ने काटा:पैर पर तीन जगह किया हमला, निगम में शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची टीम

  • By dp
  • September 2, 2026
  • 3 views
मेरठ में भाजपा के पार्षद को कुत्ते ने काटा:पैर पर तीन जगह किया हमला, निगम में शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची टीम

Death of the Pastor’s Wife: Where the Mica Miller Case Stands Now

  • By dp
  • September 2, 2026
  • 3 views
Death of the Pastor’s Wife: Where the Mica Miller Case Stands Now

हर्षिता गौर बोलीं- ‘मिर्जापुर’ ने पहचान दी:एक साल काम नहीं मिला तो डिप्रेशन में गईं; अल्लू अर्जुन की तारीफ ने बढ़ाया हौसला

  • By dp
  • September 2, 2026
  • 3 views
हर्षिता गौर बोलीं- ‘मिर्जापुर’ ने पहचान दी:एक साल काम नहीं मिला तो डिप्रेशन में गईं; अल्लू अर्जुन की तारीफ ने बढ़ाया हौसला

Valentina Shevchenko injury thwarts rumored UFC 332 main event

  • By dp
  • September 2, 2026
  • 5 views

  • 4 views
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:IIT का मच्छरों पर रिसर्च, गैंगस्टेर विकास दुबे का नहीं बन पाया डेथ सर्टिफिकेट