मेरठ: जलभराव में डूबी कार, दो युवक फंसे:पुलिस और ग्रामीणों ने रस्सी से किया रेस्क्यू, बचाई जान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Car Submerged In Waterlogged Underpass; Rescued By Police & Villagers

मेरठ: जलभराव में डूबी कार, दो युवक फंसे:पुलिस और ग्रामीणों ने रस्सी से किया रेस्क्यू, बचाई जानरिजवान खान | मेरठकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के चंदसारा गांव में भारी बारिश के बाद रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार सुबह करीब 20 फीट गहरे पानी में एक स्विफ्ट डिजायर कार डूबने लगी, जिसमें दो युवक फंस गए थे। फफूंडा चौकी पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से दोनों युवकों को रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर निवासी अभिषेक सिंह अपने दोस्त रवित राठी के साथ सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से चंदसारा गांव की ओर जा रहे थे। रेलवे अंडरपास पर भारी बारिश का पानी भरा हुआ था। दोनों ने कार निकालने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अचानक गहरे पानी में फंस गया और धीरे-धीरे डूबने लगा। कार में फंसे युवकों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।

युवकों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत फफूंडा चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामसमझ, दारोगा विवेक और अक्षय बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से रस्सी की व्यवस्था की गई और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद कार को भी पानी से बाहर खींच लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंडरपास में करीब 20 फीट तक पानी भरा हुआ था। यदि पुलिस और ग्रामीण समय पर नहीं पहुंचते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी और ग्रामीण मिलकर बचाव कार्य करते दिख रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से चंदसारा रेलवे अंडरपास में स्थायी जल निकासी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, क्योंकि लगातार जलभराव उनके लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Private Ambulance Rental Rates Demand | DM Memorandum मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम…

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Loader Driver Murder Case | Family Accuses Illegal Mining Mafia हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप…

    You Missed

    Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 7 views
    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 6 views
    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके