बंद मकान में फिर घुसा चोर, एक को दबोचा:तलाशी के दौरान अंटी से निकला प्लास, बोला- दोस्त साथ लाया था, एक्सटेंशन का मामला

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Jagriti Vihar Extension Theft | Thief Caught With Wire Cutter

बंद मकान में फिर घुसा चोर, एक को दबोचा:तलाशी के दौरान अंटी से निकला प्लास, बोला- दोस्त साथ लाया था, एक्सटेंशन का मामलामेरठ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बायी तरफ के मकान के बाहर से संदिग्ध को पकड़ा गया था। - Dainik Bhaskarबायी तरफ के मकान के बाहर से संदिग्ध को पकड़ा गया था।

मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में सोमवार देर रात चोर…चोर… का शोर मच गया। लोगों ने एक बंद मकान के बाहर खड़े संदिग्ध को दबोच लिया। आरोपी के पास से एक प्लास और तार बरामद हुआ जो उसने घर के अंदर से काटा था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इसका दूसरा साथी मका

.

लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर बच निकला। फिलहाल पुलिस पकड़े गए संदिग्ध को थाने लेकर आ गई है।

जागृति विहार एक्सटेंशन में सोमवार देर रात करीब पौने बारह बजे एक शख्स की नजर बंद मकान के बाहर खड़े संदिग्ध पर पड़ी। बारिश में उसकी मौजूदगी उस शख्स को खटकने लग। उसने आस पास के लोगों को फोन पर उस व्यक्ति के बारे में बताया।

इसके बाद कई लोग गुपचुप उसकी हरकत पर नजर रखने लगे। पता चला कि उसका कोई साथी भी था जो उस मकान के अंदर कूद चुका था। इसके बाद लोग घरों से निकल आए और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया, जिसने अपनी पहचान अजय निवासी प्रवेश विहार के रूप में कराई।

संदिग्ध की जेब से मिला प्लास लोगों ने उस संदिग्ध को पकड़ा तो वह खुद को छुड़ाकर भागने का प्रयास करने लगा। लोगों ने उसकी तलाशी ली तो जेब के अंदर से एक प्लास बरामद हो गया। उससे मकान के बाहर खड़े होने का कारण पूछा तो वह बता नहीं पाया। इसके बाद वहां काफी सारी और लोग एकत्र हो गए। तय हुआ कि अंदर मौजूद शख्स को पकड़ने के लिए पुलिस को बुलाया जाए। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

प्राइवेट गाड़ी में पहुंचे दरोगा लोगों ने पुलिस को चोर पकड़े जाने की सूचना दी। इसके बाद मेडिकल थाने के एक दरोगा अपनी प्राइवेट गाड़ी से ही मौके पर पहुंच गए। इसके कुछ देर बाद थाने की फैंटम पुलिस भी वहां पहुंच गई और संदिग्ध को लोगों से अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।

गायब हुआ दूसरा संदिग्ध पुलिस आते ही उस शख्स से पूछताछ करने लगी जिसे भीड़ ने पकड़ा था। दूसरे व्यक्ति की तरफ उनका ध्यान ही नहीं गया। नतीजा यह हुआ कि अंदर मौजूद संदिग्ध किसी तरह वहां से भाग निकला। पुलिस ने किसी तरह अंदर पहुंचकर उसे तलाशा लेकिन वह नहीं मिला।

मकान मालिक से किया संपर्क जिस मकान के बाहर यह संदिग्ध खड़ा था, वह किसी प्रवीण कुमार का है। पुलिस ने रात में ही प्रवीण कुमार से संपर्क किया और उसे घटना के बारे में बताया। फिलहाल पुलिस प्रवीण के आने का इंतजार कर रही है। दरोगा ने अपनी प्राइवेट गाड़ी से उस संदिग्ध को थाने भेज दिया है।

दिन में चोरी के बाद लोग डरे हुए जागृति विहार एक्सटेंशन के लोग डरे हैं। दरअसल, दिन में यहां से कुछ ही दूरी पर चोरी की वारदात हो चुकी थी। लोग अभी रात में जागकर पहरा देने की योजना बना ही रहे थे कि रात में यह वारदात हो गई। लोगों का कहना है कि पुलिस की देरी के कारण ही दूसरा आरोपी भागा है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

कन्नौज के तिर्वा में निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मन मोहा, देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु

Hindi News Local Uttar pradesh Kannauj Kannauj Tirwa Maa Durga Shobhayatra | Grand Jhanki Procession & Patriotic Performances कन्नौज के तिर्वा में निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों और…

रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie Advance Booking Update | Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को…

You Missed

कन्नौज के तिर्वा में निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मन मोहा, देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 0 views
कन्नौज के तिर्वा में निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा:आकर्षक झांकियों और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मन मोहा, देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु

Sandisk Stock Fell 18% on a DRAM Scare. Is It Mispriced or Fairly Priced at $1,300?

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 7 views
Sandisk Stock Fell 18% on a DRAM Scare. Is It Mispriced or Fairly Priced at ,300?

रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

Exclusive | Andy Cohen reveals which ‘Housewives’ franchises are ‘closest to his heart’ 

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
Exclusive | Andy Cohen reveals which ‘Housewives’ franchises are ‘closest to his heart’ 

वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर सेवा, श्रद्धा और संस्कृति के होंगे विविध आयोजन,तीन प्रमुख मंदिरों में विशेष पोशाक व फूल बंगला दर्शन

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
वृंदावन में होगा हमारे राम का मंचन:स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं जयंती पर सेवा, श्रद्धा और संस्कृति के होंगे विविध आयोजन,तीन प्रमुख मंदिरों में विशेष पोशाक व फूल बंगला दर्शन

Best Buy is having a massive sale on this 65-inch Samsung OLED TV before the holidays

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 6 views
Best Buy is having a massive sale on this 65-inch Samsung OLED TV before the holidays