कांवड़ लेकर निकला 14 वर्षीय शिवभक्त हाईवे पर मिला बेहोश:इंस्टाग्राम का एडीजी ने लिया संज्ञान, जानी पुलिस ने अस्पताल में तलाशकर परिवार से मिलाया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Missing Kanwar Devotee Found | ADG Bhaskar Vigilance Jani Police

कांवड़ लेकर निकला 14 वर्षीय शिवभक्त हाईवे पर मिला बेहोश:इंस्टाग्राम का एडीजी ने लिया संज्ञान, जानी पुलिस ने अस्पताल में तलाशकर परिवार से मिलायामेरठ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बरामदगी के बाद पुलिस का धन्यवाद देते परिजन। - Dainik Bhaskarबरामदगी के बाद पुलिस का धन्यवाद देते परिजन।

कांवड़ लेकर घर से निकला 14 वर्षीय शिवभक्त पंकज संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बेटे की तलाश में परिवार दर-दर भटकता रहा। इसी बीच इंस्टाग्राम पर पंकज पुत्र सन्नी के लापता होने की सूचना फ्लैश हो गई। इस पोस्ट का एडीजी जोन भानु भास्कर ने संज्ञान लि

.सोशल मीडिया पर यह पोस्ट हुई थी वायरल।सोशल मीडिया पर यह पोस्ट हुई थी वायरल।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट की जानकारी एडीजी जोन भानु भास्कर को उनकी सेल द्वारा दी गई थी। एडीजी ने सभी जनपदों को निर्देशित किया। सभी जनपदों की पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई। इसके बाद मेरठ पुलिस ने कांवड़ रूट से जुड़े सभी थानों को अलर्ट कर अस्पतालों में भी किशोर की तलाश शुरू करा दी।

किशोर को तलाशती पुलिस पहुंची अस्पताल जानी पुलिस को सूचना मिली कि छह अगस्त से एक किशोर का सुभारती अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस को पता चला कि उसे बुलंदशहर निवासी कांवड़िया सचिन अस्पताल में भर्ती कराकर गया था। सचिन ने बताया था कि किशोर नेशनल हाईवे-58 पर बेहोशी की हालत में मिला था। उसकी पहचान नहीं हो सकी थी, इसलिए उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों को पहचान के लिए अस्पताल बुलाया सूचना मिलते ही जानी पुलिस ने लापता पंकज का फोटो लेकर सुभारती अस्पताल पहुंचकर किशोर का मिलान कराया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और उन्हें अस्पताल बुलाया। मां मीनाक्षी और पिता सन्नी अस्पताल पहुंचे। जैसे ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती किशोर को देखा, उन्होंने उसकी पहचान अपने बेटे पंकज के रूप में कर दी।

माता-पिता बोले- शुक्रिया मेरठ पुलिस बेटे को गंभीर हालत में देखकर माता-पिता फफक-फफककर रो पड़े। छह दिन से लापता बेटे के मिलने की खुशी भी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दी। परिजनों ने मेरठ पुलिस का आभार जताया। फिलहाल पंकज का सुभारती अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस उसके हाईवे तक पहुंचने और उसके साथ हुई घटना के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग पर अधिकारियों से मिले ग्रामीण:डीएम ने कहा आंदोलन छोड़ कानूनी प्रक्रिया का पालन कर मकानों को बचाने का करें प्रयास

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Bulldozer Action | Residents Meet DM Against Colony Demolition बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग पर अधिकारियों से मिले ग्रामीण:डीएम ने कहा आंदोलन छोड़…

कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

Hindi News Entertainment Bollywood Hanuman Ansh Singer Video; Sadhu Tiwari PM Modi Bhajan Clubbing Photos | Parvati Song कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग…

You Missed

बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग पर अधिकारियों से मिले ग्रामीण:डीएम ने कहा आंदोलन छोड़ कानूनी प्रक्रिया का पालन कर मकानों को बचाने का करें प्रयास

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 0 views
बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग पर अधिकारियों से मिले ग्रामीण:डीएम ने कहा आंदोलन छोड़ कानूनी प्रक्रिया का पालन कर मकानों को बचाने का करें प्रयास

It’s Harry Potter™ Night at GEODIS Park. Here’s What to Know | Nashville SC

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 3 views
It’s Harry Potter™ Night at GEODIS Park. Here’s What to Know | Nashville SC

कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 3 views
कभी बायोकैमिस्ट्री के लेक्चरर थे साधु तिवारी:‘हनुमान अंश’ सिंगर ने भजन क्लबिंग में पीएम मोदी के सामने गाया ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’

Channel Finder: Tulsa

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
Channel Finder: Tulsa

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 3 views
डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं खत्म:प्रदेश के 426 केंद्रों पर 1.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए शामिल

How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time