दरोगा ने शादी का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म:दोस्त के कमरे पर ले गया था दरोगा, छात्रा ने दर्ज कराया मुकदमा, दरोगा फरार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Police Sub Inspector Rape Case | Dalit Student Filed FIR

दरोगा ने शादी का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म:दोस्त के कमरे पर ले गया था दरोगा, छात्रा ने दर्ज कराया मुकदमा, दरोगा फरारमेरठ3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के मेडिकल थाने में तैनात एक दरोगा पर दलित छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। छात्र की मुलाकात दरोगा से सीसीएस यूनिवर्सिटी में हुई थी। यहां दोनों में दोस्ती हो गई। नंबरों का आदान-प्रदान भी हो गया। एक दिन मौका पाकर दरोगा छात्रा को अपने दोस्त के रू

.

शामली की रहने वाली एक छात्र सीसीएसयू कैंपस से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही है। कुछ महीने पहले छात्रा की मुलाकात मेडिकल थाने की तेजगढ़ी चौकी पर तैनात दरोगा ललित से हुई। ललित ने छात्रा से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और किसी न किसी बहाने बात करने लगा। दोनों में दोस्ती हो गई। उसके बाद छात्रा जब भी मेरठ आती, दरोगा से उसकी मुलाकात होती।

दोस्त के फ्लैट पर ले जाकर किया रेप करीब 2 सप्ताह पहले वह छात्रा कैंपस आई थी। यहां दरोगा ललित उससे मिलने पहुंचा और बातों में उलझा कर उसे अपने साथ ले गया। वह छात्रा को मेडिकल क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक कॉलोनी में अपने दरोगा मित्र के फ्लैट पर ले गया और यहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

शादी से इनकार करने पर दरोगा की शिकायत बताया जाता है की शुरुआत में ललित उस छात्रा से लगातार मोबाइल के जरिये संपर्क में बना हुआ था लेकिन फिर धीरे-धीरे उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। छात्र को जब इस बात का एहसास हुआ तो उसने कुछ दिन पहले एसएसपी अविनाश पांडे से मिलकर शिकायत कर दी। एसएसपी ने मामले की जांच कराई और आरोपों की पुष्टि होने पर दरोगा के खिलाफ भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।

मुकदमे के बाद फरार हुआ दरोगा भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी आरोपी दारोगा ललित को लगी तो उसने आनन फ़ानन में अपनी छुट्टी मंजूर करा दी और गायब हो गया। छुट्टी खत्म हो चुकी है लेकिन दरोगा वापस नहीं आया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

छात्रा पर बन रहा समझौते का दबाव इस घटना के बाद से दरोगा लापता है और खुद को बचाने की जुगत में लगा है। बताया जाता है कि दरोगा के परिवार के लोग शामली में छात्रा के घर भी गए थे और वहां शादी का प्रस्ताव भी रखा लेकिन छात्रा ने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया। अब तरह-तरह से छात्रा पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। बुधवार को छात्रा इस मामले में एक बार फिर एसएसपी से मिली। एसएसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Firing Case | Youth Attacked Over Spanner Dispute; CCTV Footage मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली,…

प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Belkharnathdham Pratapgarh Knife Attack | Couple Injured In Bansipatti Village News प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर…

You Missed

Former NFL Star Reacts to Ja’Marr Chase’s Controversial Travis Hunter Response

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 1 views
Former NFL Star Reacts to Ja’Marr Chase’s Controversial Travis Hunter Response

मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 2 views
मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 4 views
Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 4 views
प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 4 views
Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

  • By dp
  • October 4, 2026
  • 4 views
बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों