सेटबैक के विरोध में महिलाओं का धरना जारी: मेरठ में श्रीराम कथा, भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ कर घर बचाने की लगाई गुहार – Meerut News

सेटबैक के विरोध में महिलाओं का धरना जारी:मेरठ में श्रीराम कथा, भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ कर घर बचाने की लगाई गुहार

फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
फाइल फोटो

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेक्टर 2 और सेक्टर-3 व 4 के चौराहे पर सेटबैक कार्रवाई के विरोध में महिलाओं का धरना सोमवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने श्रीराम कथा का पाठ, भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर अपने घरों को बचाने की प्रार्

.

धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में अधिकांश मकान अल्प एवं दुर्बल आय वर्ग के परिवारों के हैं। उनका आरोप है कि सेटबैक नियमों के तहत की जाने वाली कार्रवाई से उनके आशियानों पर संकट खड़ा हो गया है। महिलाओं के मुताबिक कई मकानों में छज्जों पर ही टॉयलेट और बाथरूम बने हुए हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ से पूरा मकान असुरक्षित हो सकता है। सेंट्रल मार्केट और गोल मंदिर चौराहे पर जुटी महिलाओं ने कहा कि वे पहले ही घरों में बनी दुकानों को तोड़ चुके हैं। अब उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि कहीं उनके रहने के लिए भी जगह न छिन जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पिछले 30 से 40 वर्षों से इन मकानों में रह रहे हैं और अब सेटबैक नियमों के नाम पर उनके घरों को विवादित बनाकर कार्रवाई की जा रही है।

धरनास्थल पर महिलाओं ने भगवान की आरती कर भोग लगाया और प्रसाद का वितरण किया। गोल मंदिर चौराहे पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया और अपने घरों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। पिछले लगभग एक महीने से जारी धरने में महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी रोजाना शामिल हो रहे हैं। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई महिलाओं की तबीयत भी खराब हुई है, लेकिन इसके बावजूद वे दवा लेकर धरनास्थल पर पहुंच रही हैं। स्थानीय व्यापारी भी महिलाओं के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं।

Source link

  • dp

    Related Posts

    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Controversy | Bhim Army Protest Against Police Over Tractor Issue हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस…

    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Jhangirabad Jahangirabad Teacher Assaulted | Satyadev College Student Attack छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस…

    You Missed

    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 0 views
    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

    BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे