मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

  • Hindi News
  • Local
  • Uttarakhand
  • Dehradun
  • Mika Singh Controversy | Daler Mehndi Insult In Dehradun Minister Row

मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शोदेहरादून8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के टिहरी जिले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद को लेकर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंगर मीका सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर कहा कि दलेर मेहंदी को जिस तरह मंच पर डांटा गया और उन पर शर

.

इससे उनकी छवि खराब हुई है। मीका ने कहा, “दलेर जी की जो इमेज उन्होंने खराब की, वह बहुत गलत है। मैं उनको कभी माफ नहीं करूंगा।”

मीका ने बताया कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी बेहद विनम्र स्वभाव के हैं। अपमानित किए जाने के बावजूद उन्होंने कार्यक्रम पूरा किया। मीका के मुताबिक, वह इस घटना से बेहद गुस्से में थे, लेकिन उन्होंने सोच-समझकर अपनी बात रखी।

मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंगर मीका सिंह मंत्री सुबोध उनियाल पर भड़क उठे।मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंगर मीका सिंह मंत्री सुबोध उनियाल पर भड़क उठे।

‘मनिंदर भुट्टर को भी पीटकर भगाने की बात कही’

मीका सिंह ने आरोप लगाया कि दलेर मेहंदी को डांटने के बाद मंत्री ने मंच से मनिंदर भुट्टर का जिक्र करते हुए भी आपत्तिजनक बात कही थी। मीका के मुताबिक, मंत्री ने कहा था कि मनिंदर भुट्टर उनसे पहले यहां आए थे और उन्हें भी पीटकर भगा दिया गया था। साथ ही कहा गया कि अब वह यहां दोबारा परफॉर्म नहीं कर सकते।

इस पर नाराजगी जताते हुए मीका ने कहा, “अगर मनिंदर भुट्टर से गलती हुई, तो आप उसे प्यार से बोलते कि बेटा, अगली बार जरूर आना या अगली बार हमारा शो फ्री में करना। यह क्या तरीका है कि आप माइक पर किसी कलाकार के बारे में ऐसी बात कहें?”

मीका ने कहा कि किसी कलाकार से गलती होने पर उसे सम्मान के साथ समझाया जाना चाहिए, न कि मंच से अपमानित किया जाए। उन्होंने मंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा, “मंत्री साहब, आप गुंडे नहीं हो, आप मंत्री साहब हो।”

‘इतना गुस्सा आम लोगों पर दिखाएं तो क्राइम खत्म हो जाए’

मीका सिंह ने कहा कि मंत्री का कर्तव्य अपने क्षेत्र और वहां के लोगों का ध्यान रखना है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मंत्री इतना ही गुस्सा आम लोगों पर दिखाएं, तो अपराध खत्म हो जाएंगे। मीका के मुताबिक, कलाकारों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी कलाकार से कोई गलती होती है, तो उसे कार्यक्रम के बाद बातचीत करके समझाया जा सकता है। मंच पर माइक लेकर उसे अपमानित करना सही तरीका नहीं है।

जिस दिन ये पूरा विवाद हुआ उस दिन दलेर ने खुद मंत्री को स्टेज पर बुलाया था, लेकिन मंत्री ने यहां पर भी उनपर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया था।जिस दिन ये पूरा विवाद हुआ उस दिन दलेर ने खुद मंत्री को स्टेज पर बुलाया था, लेकिन मंत्री ने यहां पर भी उनपर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया था।

‘बीमार होने के बावजूद दलेर पाजी ने डेढ़ घंटे गाया’

मीका ने कहा कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी, इसके बावजूद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी स्वभाव से बेहद विनम्र हैं और उस समय अपनी बात का जवाब भी नहीं दे पाए।

मीका के मुताबिक, दलेर मेहंदी ने अपनी बीमारी के बावजूद प्रशंसकों के लिए कार्यक्रम पूरा किया। इसके बाद भी उन पर शराब पीकर आने का आरोप लगाया गया। मीका ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख इसी बात का है कि इस आरोप से दलेर मेहंदी की छवि को नुकसान पहुंचा।

कपिल शर्मा का सबसे पहले आया फोन

मीका सिंह ने बताया कि विवाद सामने आने के बाद सबसे पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा का फोन आया था। कपिल ने उनसे कहा कि यह बहुत गलत हुआ है और वह चुप क्यों बैठे हैं।

मीका ने बताया कि उन्होंने कपिल से कहा कि जब वह इस घटना से इतने परेशान हैं, तो खुद मीका पर क्या गुजर रही होगी। उन्होंने दलेर मेहंदी को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि वह हमेशा किसी भी कलाकार के साथ गलत होने पर उसके समर्थन में खड़े होते हैं।

मीका के मुताबिक, उन्होंने दलेर मेहंदी से बात करने के बाद अगले दिन वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि वह गुस्से में थे, लेकिन उन्होंने अपनी बात सोच-समझकर रखी, ताकि विवाद और न बढ़े।

सुनंदा शर्मा ने एक दिन पहले कैंसिल किया था शो

मीका सिंह ने पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सुनंदा शर्मा को भी कार्यक्रम के लिए बुक किया गया था, लेकिन उन्होंने शो से एक दिन पहले ही मना कर दिया था।

मीका ने कहा कि उन्हें इसकी असली वजह नहीं पता। संभव है कि सुनंदा शर्मा की कोई निजी परेशानी रही हो या उनकी तबीयत खराब हो गई हो। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी कलाकार के कार्यक्रम में कोई दिक्कत थी, तो उसके साथ सम्मान से बात की जा सकती थी।

मीका सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर धामी के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।मीका सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर धामी के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।

CM धामी ने फोन कर जताया खेद

मीका सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने फोन कर उनसे और दलेर मेहंदी से बात की। मीका के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बेहद विनम्रता से बातचीत की और घटना पर खेद जताया।

मीका ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि वह और दलेर मेहंदी दोबारा उत्तराखंड आएंगे, तो उनका सम्मान किया जाएगा। मीका ने मुख्यमंत्री के व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्यार और सम्मान से बात की और भविष्य में कलाकारों को पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।

‘मंत्री गलती मान लें, विवाद खत्म हो जाएगा’

मीका सिंह ने कहा कि उन्हें मंत्री सुबोध उनियाल से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। वह चाहते हैं कि मंत्री अपनी गलती स्वीकार करें और दलेर मेहंदी पर शराब पीकर आने का आरोप लगाने के लिए खेद जताएं।

मीका ने कहा कि मंत्री को कम से कम दलेर मेहंदी से संपर्क करके अपनी गलती स्वीकार कर लेनी चाहिए। ऐसा करने से विवाद खत्म हो सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के फोन के बाद दलेर मेहंदी भी इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

मीका ने उत्तराखंड के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया है। उन्होंने अपील की कि भविष्य में किसी भी कलाकार को कार्यक्रम के लिए बुलाया जाए, तो उसके साथ सम्मान से पेश आया जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

मंत्री ने कहा था- ड्रंक होकर बेवकूफ बना रहे हो

पूरे विवाद की शुरुआत 18 अक्टूबर की रात उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले से हुई थी। यहां पर दलेर मेहंदी परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी यहां पर चीफ गेस्ट के तौर पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा था कि-

QuoteImage

हमने दलेर मेहंदी को बुलाया है, उनकी टीम को नहीं। आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। शो से पहले आपके नखरे इतने थे की हमें ये चाहिए वो चाहिए। गाना एक भी नही गा रहे हैं। एक लाइन बोलके बैठ जा रहे हैं, बेवकूफ बना रहे हैं आप। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर।

QuoteImageहालांकि मंत्री के ये सब कहने के बाद भी दलेर ने गाना बंद नहीं किया। वो मंत्री की बातें सुनते रहे और फिर जब मंत्री ने अपनी बात खत्म की तो दलेर ने दोबारा गाना शुरू कर दिया।हालांकि मंत्री के ये सब कहने के बाद भी दलेर ने गाना बंद नहीं किया। वो मंत्री की बातें सुनते रहे और फिर जब मंत्री ने अपनी बात खत्म की तो दलेर ने दोबारा गाना शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ा तो मंत्री बोले- दलेर की तबीयत खराब थी, पता नहीं था

दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दलेर के सपोर्ट में उतर गई। उनके भाई मीका ने तो ये भी दावा किया कि दलेर ने जीवन में कभी शराब पी ही नहीं। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद मंत्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सिंगर की तबीयत खराब है।

वहीं, इस मामले में 22 अक्टूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले में बीच-बचाव किया था। धामी ने कहा था-

QuoteImage

उस समय मंत्री पर जनता का दबाव रहा होगा, उत्तराखंड कलाकारों की धरती है और यहां सभी का सम्मान होता है।

QuoteImage

इसके साथ ही सीएम ने मीका सिंह और दलेर मेहंदी से बात करने की बात कहते हुए अपील की थी कि इस मामले को यहीं खत्म कर देना चाहिए। बाद में धामी ने मीका सिंह से फोन पर बात की और कहा कि गलतफहमियों को आपसी संवाद और सौहार्द से दूर किया जाना चाहिए। धामी से बात होने के एक दिन बाद अब मीका सिंह ने धामी से अपील की है कि वो मंत्री से एक माफी का वीडियो बनवाएं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

Hindi News Entertainment Bollywood Deepika Padukone Shoots King Song With Shah Rukh Khan | Devi Name Reveal बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ…

नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18 से 20 फीट के किए जाएंगे, इसके बाद डियर पार्क में करेंगे ट्रांसप्लांट

Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Noida Biodiversity Park Deer Park Tree Transplant Plan | Greenery News नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18…

You Missed

Sydney Sweeney Is Hibernation-Ready in Unbuttoned Cardigan & SYRN Knit Pants

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 3 views
Sydney Sweeney Is Hibernation-Ready in Unbuttoned Cardigan & SYRN Knit Pants

मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 5 views
मीका सिंह फिर उत्तराखंड के मंत्री पर भड़के:बोले-भाई की बेइज्जती करने वाले को माफ नहीं करूंगा; सुनंदा शर्मा भी कैंसिल कर चुकी थीं शो

Alejandro Arbeláez, exviceministro de Defensa de Álvaro Uribe, busca ser candidato a la Gobernación de Antioquia | MiOriente

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 6 views
Alejandro Arbeláez, exviceministro de Defensa de Álvaro Uribe, busca ser candidato a la Gobernación de Antioquia | MiOriente

बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 7 views
बेटी के जन्म के 36 दिन बाद शूटिंग करेंगी दीपिका:शाहरुख खान के साथ शूट करेंगी 'किंग' का गाना; दूसरी बेटी का नाम रखा देवी

Brandon Miller looks to end Hornets’ 10-year playoff drought

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 7 views
Brandon Miller looks to end Hornets’ 10-year playoff drought

नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18 से 20 फीट के किए जाएंगे, इसके बाद डियर पार्क में करेंगे ट्रांसप्लांट

  • By dp
  • October 24, 2026
  • 7 views
नोएडा डियर पार्क के 12 बाड़ों में लगेंगे 3490 पेड़:नर्सरी में 18 से 20 फीट के किए जाएंगे, इसके बाद डियर पार्क में करेंगे ट्रांसप्लांट