‘पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं हैं’:मीका सिंह बोले- दुबई के मुसलमान अच्छे और पाकिस्तान के मुसलमान खराब क्यों लगते हैं, यह समझ नहीं आया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mika Singh Controversy | Statement On Pakistan And Dubai Muslims

‘पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं हैं’:मीका सिंह बोले- दुबई के मुसलमान अच्छे और पाकिस्तान के मुसलमान खराब क्यों लगते हैं, यह समझ नहीं आया1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह है। मीका, प्रसिद्ध पंजाबी पॉप स्टार दलेर सिंह मेहंदी के सबसे छोटे भाई हैं। - Dainik Bhaskarमीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह है। मीका, प्रसिद्ध पंजाबी पॉप स्टार दलेर सिंह मेहंदी के सबसे छोटे भाई हैं।

सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान और वहां के लोगों को लेकर अपनी राय बताई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं हैं।

टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में मीका ने कहा, “पाकिस्तान बुरा नहीं, पाकिस्तान के लोग कहीं से बुरे नहीं। पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के ही मुसलमान खराब लगते हैं, लेकिन दुबई के मुसलमान बहुत अच्छे लगते हैं। यह मुझे आज तक समझ नहीं आया।”

मीका बोले- मैं चुपके से पाकिस्तान नहीं गया था

मीका ने 2019 में कराची में एक निजी शादी में परफॉर्म किया था। उनकी पाकिस्तान यात्रा पर भारत में आलोचना हुई थी। इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उन पर बैन लगा दिया था। बाद में यह बैन हटा लिया गया।

इस घटना पर मीका ने कहा कि वह चुपके से पाकिस्तान नहीं गए थे।

उन्होंने कहा, “जब मैं पाकिस्तान गया था, तब भारत-पाकिस्तान के संबंध अच्छे थे। मेरे पाकिस्तान पहुंचने के बाद उरी हमला हुआ था।”

मीका ने कहा, “मैं चोरी-छिपे पाकिस्तान नहीं गया था। मैं वीजा लेकर गया था। उस समय कोई यह नहीं कह रहा था कि मुझे वहां परफॉर्म नहीं करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “अगर आप वहां किसी निजी कार्यक्रम में परफॉर्म करते हैं, कुछ पैसे कमाते हैं और उन्हें भारत वापस लाते हैं, तो उस पैसे पर भारत में टैक्स लगता है।”

मीका सिंह ने अपने 14 सदस्यीय बैंड के साथ पाकिस्तान के कराची शहर में एक हाई-प्रोफाइल शादी के कार्यक्रम (मेहंदी की रस्म) में प्रस्तुति दी थी।मीका सिंह ने अपने 14 सदस्यीय बैंड के साथ पाकिस्तान के कराची शहर में एक हाई-प्रोफाइल शादी के कार्यक्रम (मेहंदी की रस्म) में प्रस्तुति दी थी।

मीका ने पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों के परफॉर्म करने पर होने वाली आलोचना पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सिंगर्स के भारत में परफॉर्म करने पर लोगों को परेशानी नहीं होती।

मीका ने कहा, “जब वे यहां आकर परफॉर्म करते हैं, तो आपको कोई परेशानी नहीं होती। मुझे पाकिस्तानी सिंगर्स से कोई दिक्कत नहीं है। जब वे यहां आते हैं, तो आईफा में सभी हाथ उठाते हैं।”

उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान में लोग मुझे सम्मान दे रहे हैं, तो हमें इससे खुश होना चाहिए।”

मीका ने पाकिस्तान से अपने निजी जुड़ाव की बात बताई

मीका ने यह भी बताया कि पाकिस्तान से उनका निजी जुड़ाव क्यों है। उन्होंने वहां मौजूद सिख धार्मिक स्थलों का जिक्र किया।

सिंगर ने कहा, “पाकिस्तान से मेरा जुड़ाव क्यों है? इसके पीछे एक भावनात्मक कहानी है। गुरु नानक देव जी का गुरुद्वारा ननकाना साहिब वहां है। पाकिस्तान में तीन बड़े गुरुद्वारे हैं।”

उन्होंने कहा, “जब मुझे पहले पाकिस्तान से न्योते मिलते थे, तो मुझे लगता था कि मुझे गुरुद्वारे की ओर से बुलाया जा रहा है।”

2017 में मीका सिंह का एक बयान विवादों में आया था

2019 के पहले 2017 में मीका सिंह का एक बयान विवाद का कारण बना था। दरअसल, अमेरिका के ह्यूस्टन में भारत और पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक म्यूजिकल शो के प्रमोशन वीडियो में मीका ने दोनों देशों के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त को हमारा हिंदुस्तान आजाद हुआ और 14 अगस्त को हमारा पाकिस्तान। उनके इस बयान में पाकिस्तान को हमारा पाकिस्तान कहने पर भारत में सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी आलोचना की थी।

विवाद बढ़ने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) भी मामले में शामिल हो गई थी। पार्टी की फिल्म विंग के तत्कालीन प्रमुख अमेय खोपकर ने मीका सिंह के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्हें महाराष्ट्र में आकर कार्यक्रम करने की चुनौती दी थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर मीका ने मुंबई या महाराष्ट्र में परफॉर्म करने की कोशिश की तो MNS इसका विरोध करेगी और कार्यक्रम नहीं होने देगी।

……………….

मीका सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर उठाए सवाल: बोले- ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट नहीं किया, पाकिस्तानी एक्ट्रेस वाली फिल्म का किया प्रमोशन

सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में दिलजीत दोसांझ के बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा था कि दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ को ज्यादा प्रमोट नहीं किया। मीका ने यह भी कहा था कि दिलजीत ने उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया था, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक और कुछ BTS वीडियो शेयर किए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'दृश्यम 3' की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म बनने की ओर

    Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Box Office | Ajay Devgn Movie Hits 300 Crore Record ‘दृश्यम 3’ की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय…

    एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Nora Fatehi & Celina Jaitly Spotted At Jaipur Airport | The Royals Shoot एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने…

    You Missed

    Raleigh considers 6-month pause on data center development; public can share feedback Tuesday

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    Raleigh considers 6-month pause on data center development; public can share feedback Tuesday

    ‘पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं हैं’:मीका सिंह बोले- दुबई के मुसलमान अच्छे और पाकिस्तान के मुसलमान खराब क्यों लगते हैं, यह समझ नहीं आया

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 2 views
    ‘पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं हैं’:मीका सिंह बोले- दुबई के मुसलमान अच्छे और पाकिस्तान के मुसलमान खराब क्यों लगते हैं, यह समझ नहीं आया

    ASOS hacked latest: Bizarre, threatening notification sent to customers

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 6 views
    ASOS hacked latest: Bizarre, threatening notification sent to customers

    'दृश्यम 3' की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म बनने की ओर

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 7 views
    'दृश्यम 3' की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म बनने की ओर

    एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 9 views
    एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

    Naomi Osaka Opponent Reveals Bizarre Locker Room Incident After China Open Loss

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 5 views
    Naomi Osaka Opponent Reveals Bizarre Locker Room Incident After China Open Loss