रिटायर्ड डिप्टी एसपी की पत्नी से 14.41 लाख की ठगी:साइबर ठगों ने 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर वारदात की, 3 दिन नहीं खाया खाना

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad
  • Moradabad Cyber Fraud | Retired DSP Wife Digital Arrest Scam

रिटायर्ड डिप्टी एसपी की पत्नी से 14.41 लाख की ठगी:साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर वारदात की, 3 दिन नहीं खाया खानाश्रीकांत शर्मा मुरादाबाद1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड डिप्टी एसपी की पत्नी से ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 14.41 लाख रुपए की ठगी की है। सिविल लाइंस की अवंतिका कॉलोनी निवासी पीड़िता तीन दिनों तक इतनी भयभीत रहीं कि उन्होंने खाना तक नहीं खाया। ठगी का खुलासा 25 दिन बाद तब हुआ जब उन्होंने अपने बेटे को इसकी जानकारी दी।

जानिए पूरा मामला…

पीड़िता की पहचान सुशील राय के रूप में हुई है। उन्होंने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति हाकिम राय उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जिनका निधन 2018 में हो गया था।

सुशील राय के अनुसार,यह घटना 30 जुलाई 2026 को शुरू हुई जब उनके व्हाट्सएप पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई के बांद्रा थाने का प्रभारी बताया और दावा किया कि उनके बैंक खातों में मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित पैसा आया है।

जब पीड़िता ने इन आरोपों से इनकार किया,तो ठग ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। शुरुआत में उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया,लेकिन अगले तीन दिनों में ठगों ने उन्हें सात व्हाट्सएप मैसेज और तीन वीडियो कॉल किए।ठगों ने अपनी डीपी पर पुलिसकर्मी की फोटो लगा रखी थी और वीडियो कॉल के दौरान भी वर्दी में सामने आए, जिससे सुशील राय को उन पर विश्वास हो गया।

ठगों ने 30 जुलाई से 1 अगस्त तक सुशील राय को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा। इस अवधि के दौरान,उन पर लगातार दबाव बनाया गया और उन्हें अपने परिवार या रिश्तेदारों से बात करने से भी रोक दिया गया।

भयभीत होकर,पीड़िता ने पहले अपने खाते से 5 लाख रुपए ट्रांसफर किए।इसके बाद, उन्होंने 9.41 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तुड़वाकर तीन चेक के माध्यम से पैसे भेजे। कुल 14.41 लाख रुपए दिल्ली, बंगाल और राजस्थान स्थित 11 अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित कराए गए। ठगों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि जांच पूरी होने के बाद यह राशि वापस कर दी जाएगी।

QuoteImage

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।साइबर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और संबंधित बैंक खातों को ट्रेस किया जा रहा है।

QuoteImage.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Dandiya Night 2026 | Babuganj Event Mosamganj Ramlila Asra Foundation लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा…

    गोरखपुर में सजी 'JCI नवरंग' की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया में जमा रंग, झांकी ने मोहा मन

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur JCI Navrang Garba Night | Nikhil Sahu Bhajan Video Update गोरखपुर में सजी ‘JCI नवरंग’ की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया…

    You Missed

    Notice of Privacy

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 0 views
    Notice of Privacy

    लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 0 views
    लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

    Orange to Face UConn in Exhibition Game at Mohegan Sun – Syracuse University Athletics

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 5 views
    Orange to Face UConn in Exhibition Game at Mohegan Sun – Syracuse University Athletics

    गोरखपुर में सजी 'JCI नवरंग' की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया में जमा रंग, झांकी ने मोहा मन

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 5 views
    गोरखपुर में सजी 'JCI नवरंग' की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया में जमा रंग, झांकी ने मोहा मन

    “You want to play for Morocco?”: Getafe defender provokes Yamal with shocking words | Goal.com India

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 6 views
    “You want to play for Morocco?”: Getafe defender provokes Yamal with shocking words | Goal.com India

    धर्म की आज़ादी यह नहीं की कोई जमीन मांग लें:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा ऐसा नहीं ईसाई समुदाय कुछ भी मांगे

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 6 views
    धर्म की आज़ादी यह नहीं की कोई जमीन मांग लें:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा ऐसा नहीं ईसाई समुदाय कुछ भी मांगे