"कोर्ट में नाजिया बोली-हिंदू बॉयफ्रेंड के साथ ही रहूंगी":मुरादाबाद में गन प्वाइंट पर हाईवे से अगवा कर ले गए थे पिता और भाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad Kidnapping Case | Nazia Statement In Court For Boyfriend

“कोर्ट में नाजिया बोली-हिंदू बॉयफ्रेंड के साथ ही रहूंगी”:मुरादाबाद में गन प्वाइंट पर हाईवे से अगवा कर ले गए थे पिता और भाईमुरादाबाद24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद में सरेआम फिल्मी स्टाइल में हाईवे से गन प्वाइंट पर अगवा की गई नाजिया को रिकवर करने के बाद पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए। कोर्ट में नाजिया ने कहा कि, वह बालिग है और अपनी मर्जी से अपने हिंदू बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। लेकि

.

नाजिया ने बॉयफ्रेंड राजकुमार के साथ जाने की इच्छा जताई। उसने कहा कि वह प्रेमी राजकुमार के साथ ही रहेगी और जल्द दोनों शादी कर लेंगे। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वह नाजिया को उसके लिव-इन पार्टनर राजकुमार के साथ सुरक्षित स्थान तक पहुंचाकर आए। रामपुर की नाजिया वहीं के रहने वाले राजकुमार के साथ रिलेशनशिप में है। पिछले 2 साल से दोनों रिश्ते में हैं। नाजिया के परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने बेटी पर बंदिशें लगाना शुरू कर दीं। इस बीच नाजिया 27 अगस्त को अपना घर छोड़कर बॉयफ्रेंड राजकुमार के घर आ गई थी। जिसके बाद नाजिया के परिजनों ने रामपुर के स्वार थाने में राजकुमार के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

31 अगस्त को नाजिया और राजकुमार मुरादाबाद कचहरी में अपनी शादी के दस्तावेज तैयार कराने पहुंचे थे। यहां से कुछ पेपर्स लेने के बाद नाजिया और राजकुमार कार से रामपुर के स्वार थाने अपने बयान दर्ज कराने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मूंढापांडे थाना क्षेत्र में नाजिया के पिता और भाइयों ने अन्य साथियों की मदद से हमला बोल दिया था। फिल्मी स्टाइल में फायरिंग करते हुए आरोपी राजकुमार से नाजिया को छीन ले गए थे।

पुलिस ने इस मामले में राजकुमार की तहरीर पर दानिश, बिलाल, तसलीम को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ अपहरण और जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार शाम नाजिया को पुलिस से ढूंढ निकाला था। इसके बाद बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था।

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने नाजिया को राजकुमार के सुपुर्द कर दिया है। जबकि उसे अगवा करने वाले आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

वायरल-आश्रम ढहने के 40 घंटे बाद भी नहीं मिला व्यक्ति:मलबे में दबे होने की आशंका, तेज बहाव से नहीं हट सका मलबा, सेना से मांगी गई मदद

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Ashram Collapse | Harish Singh Missing, Army Assistance Sought वायरल-आश्रम ढहने के 40 घंटे बाद भी नहीं मिला व्यक्ति:मलबे में दबे होने की…

लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल व थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई:10 दिन 10 टीमें खाक छानती रही…श्रद्धा मीडिया के सामने आई, पुलिस नेपाल में छिपने का दावा करती रह गई

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Shiva Sharma Murder Case | Shraddha Dube Video Viral Action लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल व थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई:10 दिन 10 टीमें…

You Missed

“We’ve been able to raise more funds and continue to grow”: How Andre Agassi and Steffi Graf turned 20 limited-edition watches into $300,000 for charity

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 2 views
“We’ve been able to raise more funds and continue to grow”: How Andre Agassi and Steffi Graf turned 20 limited-edition watches into 0,000 for charity

वायरल-आश्रम ढहने के 40 घंटे बाद भी नहीं मिला व्यक्ति:मलबे में दबे होने की आशंका, तेज बहाव से नहीं हट सका मलबा, सेना से मांगी गई मदद

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 2 views
वायरल-आश्रम ढहने के 40 घंटे बाद भी नहीं मिला व्यक्ति:मलबे में दबे होने की आशंका, तेज बहाव से नहीं हट सका मलबा, सेना से मांगी गई मदद

Matthew Stafford’s Wife, Kelly, Facing Backlash For Social Media Behavior

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 4 views
Matthew Stafford’s Wife, Kelly, Facing Backlash For Social Media Behavior

लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल व थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई:10 दिन 10 टीमें खाक छानती रही…श्रद्धा मीडिया के सामने आई, पुलिस नेपाल में छिपने का दावा करती रह गई

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 4 views
लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल व थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई:10 दिन 10 टीमें खाक छानती रही…श्रद्धा मीडिया के सामने आई, पुलिस नेपाल में छिपने का दावा करती रह गई

Tony D’Amico: “We will make some signings in January.”

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 4 views
Tony D’Amico: “We will make some signings in January.”

रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना

  • By dp
  • October 18, 2026
  • 4 views
रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना