- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Moradabad
- Moradabad Railway Special Trains For UP PET Exam | Students Travel
PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनमुरादाबाद5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दृष्टिगत उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने शनिवार को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए। मंडल ने पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया और दो एक्सप्रेस ट्रेनों को बरेली जंक्शन पर
.
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि शनिवार को मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर परीक्षार्थियों का बड़ी संख्या में आवागमन हुआ। भीड़ के प्रबंधन और सुरक्षित यात्रा के लिए मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, बिजनौर, अमरोहा, हरदोई, बुलंदशहर, हापुड़ और सीतापुर सिटी सहित प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क, चिकित्सा सहायता बूथ, आरपीएफ, जीआरपी और टिकट चेकिंग स्टाफ तैनात किया गया।
स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली से ट्रेनों की जानकारी लगातार दी गई। यात्रियों को टिकट आसानी से मिल सके इसके लिए ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन, अनारक्षित और आरक्षित काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया। हेल्प डेस्क से RailOne ऐप के जरिए डिजिटल टिकट बुकिंग की जानकारी भी दी गई। मंडल कार्यालय के वार रूम से स्टेशनों और ट्रेनों की लगातार निगरानी की गई।
मुरादाबाद स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला, बरेली में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित शर्मा और बिजनौर में एच.एस. मीना ने व्यवस्थाओं की निगरानी की।
इस दौरान पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं – 04322 मुरादाबाद-लखनऊ स्पेशल, 04321 लखनऊ-मुरादाबाद स्पेशल, 04324 मुरादाबाद-लखनऊ स्पेशल, 04325 शाहजहांपुर-बिजनौर स्पेशल और 04326 बिजनौर-मुरादाबाद स्पेशल। इसके अलावा 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति और 13258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस को बरेली जंक्शन पर पांच मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




