26/11 हमले के दौरान पार्टी कर रही थीं कंगना रनोट:एक्ट्रेस बोलीं- हम सब नाच रहे थे, महेश भट्ट ने कहा- टीवी चालू करो

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kangana Ranaut Recalls 2611 Attack Night | Mahesh Bhatt Statement

26/11 हमले के दौरान पार्टी कर रही थीं कंगना रनोट:एक्ट्रेस बोलीं- हम सब नाच रहे थे, महेश भट्ट ने कहा- टीवी चालू करो2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉन्च के दौरान 26/11 मुंबई आतंकी हमले की रात का अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि उस रात वह मुंबई में एक हाउस पार्टी में थीं और वहीं उन्हें हमले की जानकारी मिली।

शहाना गोस्वामी के घर मौजूद थीं कंगना

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना ने बताया था कि 26/11 हमले के समय वह एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी के घर एक पार्टी में मौजूद थीं। उस दौरान उनके साथ कई अन्य लोग भी थे।

कंगना ने कहा कि वह महेश भट्ट के साथ काम कर रही थीं और विशेष फिल्म्स में स्ट्रगलर थीं। शहाना गोस्वामी ने यारी रोड स्थित अपने घर पर पार्टी रखी थी।

कंगना की पहली फिल्म 'गैंगस्टर' का निर्माण महेश भट्ट की कंपनी 'विशेष फिल्म्स' ने किया था।कंगना की पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ का निर्माण महेश भट्ट की कंपनी ‘विशेष फिल्म्स’ ने किया था।

महेश भट्ट ने बाहर जाने से रोका

कंगना के मुताबिक, पार्टी के दौरान महेश भट्ट अंदर आए और टीवी चलाने को कहा। उस दौरान कंगना और अन्य लोग डांस कर रहे थे। फिर भट्ट ने बताया कि आतंकी हमला हुआ है। उसी दौरान वहां मौजूद लोगों को हमले की जानकारी मिली।

कंगना ने बताया कि बाद में उन्होंने चर्चा की कि सभी को घर जाना चाहिए या नहीं। महेश भट्ट ने सभी को वहीं रुकने और बाहर न निकलने की सलाह दी। इसके बाद करीब 20-25 लोग शहाना गोस्वामी के घर पर ही रुके रहे।

26/11 मुंबई आतंकी हमला

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को आतंकी हमला हुआ था, जिसे 26/11 के नाम से जाना जाता है। पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने मुंबई के कई स्थानों को निशाना बनाया था, जिनमें रेलवे स्टेशन और होटल शामिल थे।

करीब 60 घंटे तक चले इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी। यह हमला भारत के इतिहास की सबसे बड़ी आतंकी घटनाओं में गिना जाता है।

गौरतलब है कि कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान बहादुरी दिखाने वाले कामा अस्पताल के नर्सों और वॉर्ड बॉयज की कहानी पर आधारित है।

फिल्म में कंगना ने एक नर्स का किरदार निभाया है।फिल्म में कंगना ने एक नर्स का किरदार निभाया है।

फिल्म भारत भाग्य विधाता का डायरेक्शन मनोज तापड़िया ने किया है। इस फिल्म में कंगना रनोट के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे और आशा शेलार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कंगना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

कंगना रनोट की पहली फिल्म देख पैरेंट्स हुए नाराज:गैंगस्टर को लेकर कहा था- समाज क्या सोचेगा, उनकी बेटी कैसी फिल्में कर रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपनी डेब्यू फिल्म गैंगस्टर को लेकर बताया कि यह फिल्म देखने के बाद उनके माता-पिता खुश नहीं थे और फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर चिंतित थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • राम चरण से मिलकर रो पड़ा फैन: स्टेज पर एक्टर की तरफ भागा था, घबरा गई थीं जाह्नवी कपूर; बॉडीगार्ड ने उठाकर बाहर निकाला था

    स्टेज पर एक्टर की तरफ भागा था, घबरा गई थीं जाह्नवी कपूर; बॉडीगार्ड ने उठाकर बाहर निकाला था|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:48Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अमित जानी बोले- ‘काला हिरण’ सलमान की बायोपिक नहीं है: फिल्म बिश्नोई समाज पर आधारित, कहा- नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है

    फिल्म बिश्नोई समाज पर आधारित, कहा- नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:50Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • चंडीगढ़ में रैपर बादशाह का क्लब सील: मंजूर नक्शे से ज्यादा निर्माण किया, कई नोटिसों के बावजूद नहीं हटाया

    मंजूर नक्शे से ज्यादा निर्माण किया, कई नोटिसों के बावजूद नहीं हटाया|चंडीगढ़,Chandigarh - Dainik Bhaskar0:38Play videoPlay videoचंडीगढ़

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कंगना रनोट की पहली फिल्म देख पैरेंट्स हुए नाराज: गैंगस्टर को लेकर कहा था- समाज क्या सोचेगा, उनकी बेटी कैसी फिल्में कर रही है

    0:42Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

मारपीट-फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के 9 गिरफ्तार:मामूली कहासुनी के बाद विवाद, एक युवक को छर्रा लगा; तमंचा-कारतूस बरामद

Hindi News Local Uttar pradesh Baghpat Baghpat Clash And Firing | Police Arrest 9 Individuals In Chhaprauli मारपीट-फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के 9 गिरफ्तार:मामूली कहासुनी के बाद विवाद,…

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों की समीक्षा की:स्वयं सहायता समूह, आवास और सड़क मरम्मत पर जोर; प्रधानों की बकाया राशि जल्द चुकाने के निर्देश

Hindi News Local Uttar pradesh Jaunpur Jaunpur Vikas Karya Review | Minister Vijay Lakshmi Gautam Directives राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों की समीक्षा की:स्वयं सहायता समूह, आवास और…

You Missed

Column | I’m an oncologist. Every man should know this about prostate cancer.

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 0 views
Column | I’m an oncologist. Every man should know this about prostate cancer.

मारपीट-फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के 9 गिरफ्तार:मामूली कहासुनी के बाद विवाद, एक युवक को छर्रा लगा; तमंचा-कारतूस बरामद

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 0 views
मारपीट-फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के 9 गिरफ्तार:मामूली कहासुनी के बाद विवाद, एक युवक को छर्रा लगा; तमंचा-कारतूस बरामद

Mormon Wives’ Whitney & Conner Leavitt splash $3.5m on Utah mansion before DWTS

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 3 views
Mormon Wives’ Whitney & Conner Leavitt splash .5m on Utah mansion before DWTS

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों की समीक्षा की:स्वयं सहायता समूह, आवास और सड़क मरम्मत पर जोर; प्रधानों की बकाया राशि जल्द चुकाने के निर्देश

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 2 views
राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास कार्यों की समीक्षा की:स्वयं सहायता समूह, आवास और सड़क मरम्मत पर जोर; प्रधानों की बकाया राशि जल्द चुकाने के निर्देश

Mathilde Favier : son bijou fétiche Dior n’a pas été laissé dans son cercueil, sa fille Héloïse le porte désormais… et elle n’est pas la seule

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 4 views
Mathilde Favier : son bijou fétiche Dior n’a pas été laissé dans son cercueil, sa fille Héloïse le porte désormais… et elle n’est pas la seule

मेरठ हाईवे पर युवकों ने किया हुड़दंग:जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी

  • By dp
  • September 4, 2026
  • 4 views
मेरठ हाईवे पर युवकों ने किया हुड़दंग:जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी